कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक; दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का बनाया भूत

वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में शतक ठोक दिया है. उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मात्र 63 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक बनाने तक उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इस अंडर-19 सीरीज में सूर्यवंशी भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. इससे पहले दूसरे वनडे में उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ ODI सीरीज 3 जनवरी से शुरू हुई थी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में अब तक दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. 24 गेंद में लगाई फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की. उन्होंने 24 गेंदों में पचासा ठोक दिया था, जिसके बाद अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 39 गेंद खेलीं. यह सूर्यवंशी का 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक है. उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. तीसरे यूथ ODI में सूर्यवंशी 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के लगाए. लिस्ट-A करियर में उन्होंने अपना पहला शतक अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. उस मैच में उन्होंने 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. लगा रहे रनों का अंबार वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 2 मैच खेले थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन जड़ दिए थे. उससे पूर्व उनके बल्ले से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तूफानी शतक निकला था. अपने 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 480 रन बना लिए हैं. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: 'न कोई दबाव न अल्टीमेटम ...', BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा

Jan 7, 2026 - 16:30
 0
कप्तान वैभव सूर्यवंशी मे मचाया कोहराम, 63 गेंद में ठोक दिया तूफानी शतक; दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का बनाया भूत

वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में शतक ठोक दिया है. उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए मात्र 63 गेंदों में शतक पूरा किया. शतक बनाने तक उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 8 छक्के और 6 चौके लगाए. इस अंडर-19 सीरीज में सूर्यवंशी भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. इससे पहले दूसरे वनडे में उन्होंने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच यूथ ODI सीरीज 3 जनवरी से शुरू हुई थी. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में अब तक दोनों वनडे मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में उन्होंने आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

24 गेंद में लगाई फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत बेहद दमदार अंदाज में की. उन्होंने 24 गेंदों में पचासा ठोक दिया था, जिसके बाद अगले 50 रन पूरे करने के लिए उन्होंने 39 गेंद खेलीं. यह सूर्यवंशी का 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में दूसरा शतक है. उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

तीसरे यूथ ODI में सूर्यवंशी 74 गेंद में 127 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के लगाए. लिस्ट-A करियर में उन्होंने अपना पहला शतक अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. उस मैच में उन्होंने 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

लगा रहे रनों का अंबार

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए 2 मैच खेले थे. उस टूर्नामेंट में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंद में 190 रन जड़ दिए थे. उससे पूर्व उनके बल्ले से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी तूफानी शतक निकला था. अपने 9 मैचों के लिस्ट-A करियर में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 480 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2026: 'न कोई दबाव न अल्टीमेटम ...', BCB ने अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए ICC को लेकर क्या कुछ कहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow