ओवैसी की पार्टी ने फिर चौंकाया, AIMIM ने बिहार में 2 सीटों पर दर्ज की जीत, 3 सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है. इसके साथ ही पार्टी तीन अन्य विधानसभा सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद सरवर आलम ने कोचाधामन विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. चुनाव आयोग ने कोचाधामन निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी है. मोहम्मद सरवर आलम को 81,860 वोट हासिल हुए. वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी मुजाहिद आलम को 23,021 वोट से करारी शिकस्त दी है. मोहम्मद सरवर आलम की जीत से AIMIM का कोचाधामन विधानसभा सीट पर दोबारा कब्जा हो गया है. जोकीहाट विधानसभा सीट पर AIMIM का कब्जा कोचाधामन के अलावा एआईएमआईएम ने जोकीहाट विधानसभा सीट पर दोबारा जीत हासिल की है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने जोकीहाट विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी है. AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शिद आलम ने 28,803 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है. 26 राउंड के मतगणना के बाद नतीजों में मोहम्मद मुर्शिद आलम को कुल 83,737 वोट मिले. वहीं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी मंजर आलम को 28,803 वोटों से हरा दिया. (इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है. इसके साथ ही पार्टी तीन अन्य विधानसभा सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद सरवर आलम ने कोचाधामन विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. चुनाव आयोग ने कोचाधामन निर्वाचन क्षेत्र के चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी है. मोहम्मद सरवर आलम को 81,860 वोट हासिल हुए. वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी मुजाहिद आलम को 23,021 वोट से करारी शिकस्त दी है. मोहम्मद सरवर आलम की जीत से AIMIM का कोचाधामन विधानसभा सीट पर दोबारा कब्जा हो गया है.
जोकीहाट विधानसभा सीट पर AIMIM का कब्जा
कोचाधामन के अलावा एआईएमआईएम ने जोकीहाट विधानसभा सीट पर दोबारा जीत हासिल की है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने जोकीहाट विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी है. AIMIM प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शिद आलम ने 28,803 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है. 26 राउंड के मतगणना के बाद नतीजों में मोहम्मद मुर्शिद आलम को कुल 83,737 वोट मिले. वहीं, उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी मंजर आलम को 28,803 वोटों से हरा दिया.
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
What's Your Reaction?