ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ हो गया 'खेला', 2026 T20 वर्ल्ड कप टीम से हुआ बाहर; अपनी कप्तानी में कराया था क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. यहां बात हो रही है ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके जो बर्न्स की, जो 2024 से इटली के लिए क्रिकेट खेलने लगे थे. दरअसल बर्न्स की कप्तानी में इटली ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन विश्व कप से कुछ ही सप्ताह पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. इटालियन क्रिकेट फेडरेशन ने बुधवार, 17 दिसंबर को पुष्टि करके बताया कि एक औपचारिक समझौते को अंतिम रूप ना मिलने के चलते जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह वेन मैडसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. बर्न्स ने 2024 में ही इटली के लिए अपना डेब्यू किया था. दायें हाथ से बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले जो बर्न्स आखिरी बार साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे. अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड समाप्त होने के बाद उन्हें इटली टीम का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता मिल गई थी. कैलाब्रिया से जो बर्न्स के मजबूत पारिवारिक संबंधों के कारण उन्हें इटली के लिए खेलने की योग्यता मिली है. उनके दादा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान युद्धबंदी बनाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. बता दें कि बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1442 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और सात अर्धशतकीय पारी भी निकली थीं. जो बर्न्स का वर्ल्ड कप से बाहर होना इसलिए चौंकाने वाली बात है, क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में इटली क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. वो इसके अलावा इटली की चैलेंज लीग का भी हिस्सा बने हुए थे, जो उसकी 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने की राह तय कर सकता था. यह भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20: अगर रद्द हुआ भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 तो टीम इंडिया को होगा फायदा, जानिए कैसे

Dec 18, 2025 - 00:30
 0
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के साथ हो गया 'खेला', 2026 T20 वर्ल्ड कप टीम से हुआ बाहर; अपनी कप्तानी में कराया था क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. यहां बात हो रही है ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके जो बर्न्स की, जो 2024 से इटली के लिए क्रिकेट खेलने लगे थे. दरअसल बर्न्स की कप्तानी में इटली ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन विश्व कप से कुछ ही सप्ताह पहले उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है.

इटालियन क्रिकेट फेडरेशन ने बुधवार, 17 दिसंबर को पुष्टि करके बताया कि एक औपचारिक समझौते को अंतिम रूप ना मिलने के चलते जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह वेन मैडसन को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है. बर्न्स ने 2024 में ही इटली के लिए अपना डेब्यू किया था.

दायें हाथ से बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले जो बर्न्स आखिरी बार साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे. अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड समाप्त होने के बाद उन्हें इटली टीम का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता मिल गई थी.

कैलाब्रिया से जो बर्न्स के मजबूत पारिवारिक संबंधों के कारण उन्हें इटली के लिए खेलने की योग्यता मिली है. उनके दादा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान युद्धबंदी बनाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. बता दें कि बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1442 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और सात अर्धशतकीय पारी भी निकली थीं.

जो बर्न्स का वर्ल्ड कप से बाहर होना इसलिए चौंकाने वाली बात है, क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में इटली क्रिकेट टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था. वो इसके अलावा इटली की चैलेंज लीग का भी हिस्सा बने हुए थे, जो उसकी 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने की राह तय कर सकता था.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA 4th T20: अगर रद्द हुआ भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 तो टीम इंडिया को होगा फायदा, जानिए कैसे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow