ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 138 रनों पर दक्षिण अफ्रीका को समेटा, पैट कमिंस ने लगाया विकेटों का 'सिक्सर'

South Africa vs Australia Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका को घुटने पर ला दिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ 138 रन ही बना सकी. इस तरह कंगारुओं मे 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. कमिंस ने कुल 6 विकेट झटके.  बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में पहले खेलने के बाद सिर्फ 212 रन बनाए थे. लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम बल्ले से कंगारुओं को जोरदार टक्कर देगी, लेकिन पैट कमिंस ने पूरी कहानी ही बदल दी. पैट कमिंस ने सिर्फ 28 रन देकर 6 विकेट झटके और पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम महज़ 138 रन ही बना सकी.  ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस के 6 विकेट के अलावा मिचेल स्टार्क ने भी शानदार गेंदबाजी की. स्टार्क ने दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा. स्टार्क ने एडन मार्करम को जीरो पर आउट किया और फिर खतरनाक दिख रहे रियान रिकल्टन को आउट किया. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. 111 गेंद की अपनी पारी में बेडिंघम ने 6 चौके जड़े. इसके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा ने 84 गेंद में 4 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया.  एडन मार्करम 00, रियान रिकल्टन 16, वियान मुल्डर 06, ट्रस्टन स्टब्स 02, काइल वेरेनी 13 और मार्को यानसेन 00 पर आउट हुए. केश महाराज सात रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं कगिसो रबाडा सिर्फ एक रन ही बना सके.अपडेट जारी है...

Jun 12, 2025 - 19:30
 0
ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 138 रनों पर दक्षिण अफ्रीका को समेटा, पैट कमिंस ने लगाया विकेटों का 'सिक्सर'

South Africa vs Australia Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका को घुटने पर ला दिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ 138 रन ही बना सकी. इस तरह कंगारुओं मे 74 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की. कमिंस ने कुल 6 विकेट झटके. 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में पहले खेलने के बाद सिर्फ 212 रन बनाए थे. लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम बल्ले से कंगारुओं को जोरदार टक्कर देगी, लेकिन पैट कमिंस ने पूरी कहानी ही बदल दी. पैट कमिंस ने सिर्फ 28 रन देकर 6 विकेट झटके और पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम महज़ 138 रन ही बना सकी. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस के 6 विकेट के अलावा मिचेल स्टार्क ने भी शानदार गेंदबाजी की. स्टार्क ने दोनों ओपनर को पवेलियन भेजा. स्टार्क ने एडन मार्करम को जीरो पर आउट किया और फिर खतरनाक दिख रहे रियान रिकल्टन को आउट किया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. 111 गेंद की अपनी पारी में बेडिंघम ने 6 चौके जड़े. इसके अलावा कप्तान टेंबा बावुमा ने 84 गेंद में 4 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया. 

एडन मार्करम 00, रियान रिकल्टन 16, वियान मुल्डर 06, ट्रस्टन स्टब्स 02, काइल वेरेनी 13 और मार्को यानसेन 00 पर आउट हुए. केश महाराज सात रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं कगिसो रबाडा सिर्फ एक रन ही बना सके.

अपडेट जारी है...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow