ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन

Offline vs Online Phone Shopping: नया फोन खरीदना अब मुश्किल नहीं रहा है. आप घर बैठे-बैठे अपनी पसंद का फोन मंगवा सकते हैं. अगर आप दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहते हैं तो कुछ कंपनियां एक घंटे के भीतर आपका फोन डिलीवर कर देती हैं. दूसरी तरफ अगर आप फोन खरीदने से पहले उसका एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ऑफलाइन स्टोर में जाकर शॉपिंग करना फायदेमंद रहता है. ऑफलाइन और ऑनलाइन शॉपिंग के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन तरीका कब सही रहता है और किस स्थिति में आपको ऑफलाइन स्टोर जाकर फोन खरीदना चाहिए. ऑनलाइन शॉपिंग है एकदम आसान दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह फोन की ऑनलाइन शॉपिंग एकदम आसान है. आप गूगल, सैमसंग और ऐप्पल आदि कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर या फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अपना फोन ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप किसी कंपनी का फोन पहले से यूज कर रहे हैं और उसी कंपनी का अपग्रेडेड मॉडल लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग एक बेहतर च्वॉइस है. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और घर बैठे इसे ऑर्डर किया जा सकता है. हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं. सबसे बड़ा झंझट शिपिंग को लेकर रहता है. कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां फोन ऑर्डर करने पर लोगों को साबुन जैसे प्रोडक्ट डिलीवर हुए हैं. इसके अलावा टाइम को लेकर भी इश्यू रहता है. कई बार ऑर्डर डिलीवर होने में हफ्तेभर का समय लग जाता है. फिर अगर किसी कारणवश यह पसंद न आए तो पिक-अप और दोबारा डिलीवर होन में हफ्ते का समय और लग सकता है. ऐसे में अगर आपको तुरंत फोन चाहिए तो ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका काम नहीं आता. कब करनी चाहिए ऑफलाइन शॉपिंग? अगर आपको तुरंत नया फोन चाहिए तो ऑफलाइन स्टोर आपके काम आते हैं. यहां जाकर आप कुछ ही देर में अपनी पंसद का फोन खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसी ब्रांड का फोन पहली बार ले रहे हैं तो स्टोर पर जाकर उसका एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. यहां आपको फोन खरीदने से पहले ही उसके फीचर, स्पेसिफिकेशंस, बिल्ड क्वालिटी और कैमरा आदि को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलता है. इसके अलावा स्टोर के कर्मचारी फोन सेटअप करने में भी आपकी मदद कर देंगे. इसके नुकसान की बात करें तो कई बार किसी स्टोर में स्टॉक का इश्यू रहता है. इसके अलावा सेल्समैन आपको बजट से बाहर का फोन खरीदने पर भी तैयार कर लेते हैं. ये भी पढ़ें- खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस

Jul 21, 2026 - 11:30
 0
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन

Offline vs Online Phone Shopping: नया फोन खरीदना अब मुश्किल नहीं रहा है. आप घर बैठे-बैठे अपनी पसंद का फोन मंगवा सकते हैं. अगर आप दिल्ली जैसे बड़े शहर में रहते हैं तो कुछ कंपनियां एक घंटे के भीतर आपका फोन डिलीवर कर देती हैं. दूसरी तरफ अगर आप फोन खरीदने से पहले उसका एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ऑफलाइन स्टोर में जाकर शॉपिंग करना फायदेमंद रहता है. ऑफलाइन और ऑनलाइन शॉपिंग के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन खरीदने के लिए ऑनलाइन तरीका कब सही रहता है और किस स्थिति में आपको ऑफलाइन स्टोर जाकर फोन खरीदना चाहिए.

ऑनलाइन शॉपिंग है एकदम आसान

दूसरे प्रोडक्ट्स की तरह फोन की ऑनलाइन शॉपिंग एकदम आसान है. आप गूगल, सैमसंग और ऐप्पल आदि कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर या फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अपना फोन ऑर्डर कर सकते हैं. अगर आप किसी कंपनी का फोन पहले से यूज कर रहे हैं और उसी कंपनी का अपग्रेडेड मॉडल लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग एक बेहतर च्वॉइस है. आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और घर बैठे इसे ऑर्डर किया जा सकता है. हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं. सबसे बड़ा झंझट शिपिंग को लेकर रहता है. कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां फोन ऑर्डर करने पर लोगों को साबुन जैसे प्रोडक्ट डिलीवर हुए हैं. इसके अलावा टाइम को लेकर भी इश्यू रहता है. कई बार ऑर्डर डिलीवर होने में हफ्तेभर का समय लग जाता है. फिर अगर किसी कारणवश यह पसंद न आए तो पिक-अप और दोबारा डिलीवर होन में हफ्ते का समय और लग सकता है. ऐसे में अगर आपको तुरंत फोन चाहिए तो ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका काम नहीं आता.

कब करनी चाहिए ऑफलाइन शॉपिंग?

अगर आपको तुरंत नया फोन चाहिए तो ऑफलाइन स्टोर आपके काम आते हैं. यहां जाकर आप कुछ ही देर में अपनी पंसद का फोन खरीद सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसी ब्रांड का फोन पहली बार ले रहे हैं तो स्टोर पर जाकर उसका एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. यहां आपको फोन खरीदने से पहले ही उसके फीचर, स्पेसिफिकेशंस, बिल्ड क्वालिटी और कैमरा आदि को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलता है. इसके अलावा स्टोर के कर्मचारी फोन सेटअप करने में भी आपकी मदद कर देंगे. इसके नुकसान की बात करें तो कई बार किसी स्टोर में स्टॉक का इश्यू रहता है. इसके अलावा सेल्समैन आपको बजट से बाहर का फोन खरीदने पर भी तैयार कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें- खुलने वाला है ऐप्पल का पिटारा, फोल्डेबल फोन के अलावा लॉन्च होंगे 10 से ज्यादा नए डिवाइस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow