ऐप्पल बना रही है आईफोन का स्मार्ट कवर, सुपरफास्ट हो जाएगी डेटा स्पीड और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
ऐप्पल अपने मॉडर्न आईफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर दे रही है. 2022 से इमरजेंसी SOS की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से लगातार इस फीचर को रिफाइन किया जा रहा है. अब इस टेक्नोलॉजी के लिए एक और बड़ी टेक्नोलॉजी लाई जा रही है. ऐप्पल अब एक ऐसा कवर तैयार कर रही है, जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी और डेटा स्पीड को सुपरफास्ट कर देगा. इसके लिए कवर में एक बड़ा और एडवांस्ड एंटीना सिस्टम लगाया जाएगा. आईफोन 14 के साथ हुई थी सैटेलाइट कनेक्टिविटी की शुरुआत ऐप्पल ने आईफोन 14 सीरीज में सैटेलाइट के जरिए Emergency SOS का फीचर देकर सबको हैरान कर दिया था. इसकी मदद से यूजर दुनिया में कहीं से भी अपने फोन को सैटेलाइट की तरफ प्वाइंट कर इमरजेंसी सर्विसेस को कॉन्टेक्ट कर सकता है. हालांकि, फोन के अंदर लगे एंटीना की लिमिटेड पावर के कारण डेटा ट्रांसमिशन में दिक्कत आती थी. इसके अलावा बिल्डिंग, पेड़ और पहाड़ों आदि के चलते सैटेलाइट के साथ भरोसेमंद कनेक्शन नहीं जुड़ पाता था. अब इस दिक्कत को दूर करने के लिए ऐप्पल नया कवर लाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए कंपनी ने पेटेंट फाइल किया है. कैसे काम करेगा स्मार्ट कवर? ऐप्पल के स्मार्ट कवर में कई ट्रांसमिटर और रिसीवर लगे होंगे. यह किसी एक सैटेलाइट से कनेक्ट होने की बजाय कई सैटेलाइट के साथ कनेक्शन मैंटेन कर पाएगा. साथ ही यह लगातार घूम रहे सैटेलाइट के बीच कनेक्शन शिफ्ट भी कर सकेगा. पेटेंट में दिखाया गया है कि यह एक फोल्ड-आउट कवर होगा. यानी इसे बाहर की तरफ खोला जा सकेगा. इसमें लगा एंटीना सैटेलाइट तक ज्यादा डेटा भेज पाएगा. इससे परफॉर्मेंस में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. ऑटोमैटिकली एक्टिव नहीं होगा कवर इस कवर के यूज को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं. दरअसल, बिल्ट-इन फीचर की तरह मोबाइल नेटवर्क जाने पर यह कवर अपने आप एक्टिवेट नहीं होगा. इसके अलावा इसे अलग से खरीदना होगा और कहीं भी रिमोट इलाके में जाने से पहले इसे फोन पर लगाने जैसी कई तैयारियां करनी होंगी. ये भी पढ़ें- नए और ब्राइट कलर ऑप्शन में आएंगे iPhone 18 Pro मॉडल्स, Cosmic Orange कलर हिट होने के बाद ऐप्पल का बड़ा फैसला
ऐप्पल अपने मॉडर्न आईफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर दे रही है. 2022 से इमरजेंसी SOS की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से लगातार इस फीचर को रिफाइन किया जा रहा है. अब इस टेक्नोलॉजी के लिए एक और बड़ी टेक्नोलॉजी लाई जा रही है. ऐप्पल अब एक ऐसा कवर तैयार कर रही है, जो सैटेलाइट कनेक्टिविटी और डेटा स्पीड को सुपरफास्ट कर देगा. इसके लिए कवर में एक बड़ा और एडवांस्ड एंटीना सिस्टम लगाया जाएगा.
आईफोन 14 के साथ हुई थी सैटेलाइट कनेक्टिविटी की शुरुआत
ऐप्पल ने आईफोन 14 सीरीज में सैटेलाइट के जरिए Emergency SOS का फीचर देकर सबको हैरान कर दिया था. इसकी मदद से यूजर दुनिया में कहीं से भी अपने फोन को सैटेलाइट की तरफ प्वाइंट कर इमरजेंसी सर्विसेस को कॉन्टेक्ट कर सकता है. हालांकि, फोन के अंदर लगे एंटीना की लिमिटेड पावर के कारण डेटा ट्रांसमिशन में दिक्कत आती थी. इसके अलावा बिल्डिंग, पेड़ और पहाड़ों आदि के चलते सैटेलाइट के साथ भरोसेमंद कनेक्शन नहीं जुड़ पाता था. अब इस दिक्कत को दूर करने के लिए ऐप्पल नया कवर लाने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए कंपनी ने पेटेंट फाइल किया है.
कैसे काम करेगा स्मार्ट कवर?
ऐप्पल के स्मार्ट कवर में कई ट्रांसमिटर और रिसीवर लगे होंगे. यह किसी एक सैटेलाइट से कनेक्ट होने की बजाय कई सैटेलाइट के साथ कनेक्शन मैंटेन कर पाएगा. साथ ही यह लगातार घूम रहे सैटेलाइट के बीच कनेक्शन शिफ्ट भी कर सकेगा. पेटेंट में दिखाया गया है कि यह एक फोल्ड-आउट कवर होगा. यानी इसे बाहर की तरफ खोला जा सकेगा. इसमें लगा एंटीना सैटेलाइट तक ज्यादा डेटा भेज पाएगा. इससे परफॉर्मेंस में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.
ऑटोमैटिकली एक्टिव नहीं होगा कवर
इस कवर के यूज को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं. दरअसल, बिल्ट-इन फीचर की तरह मोबाइल नेटवर्क जाने पर यह कवर अपने आप एक्टिवेट नहीं होगा. इसके अलावा इसे अलग से खरीदना होगा और कहीं भी रिमोट इलाके में जाने से पहले इसे फोन पर लगाने जैसी कई तैयारियां करनी होंगी.
ये भी पढ़ें-
What's Your Reaction?