एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सिर्फ दो बल्लेबाज लगा सके हैं शतक, बाबर ने 60 गेंद में बनाए थे 122 रन

2025 एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. बता दें कि अब तक टी20 एशिया कप में सिर्फ दो बल्लेबाज ही शतक लगा सके हैं. इसमें एक भारत के विराट कोहली हैं तो दूसरे हांगकांग के बाबर हयात. विराट के शतक से टीम इंडिया जीती थी, लेकिन बाबर का शतक हांगकांग को जीत नहीं दिला सका था. विराट कोहली ने अफगानिसतान के खिलाफ जड़ा था शतक  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ यह यादगार पारी खेली थी. किंग कोहली बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल के साथ मैदान पर उतरे थे. दोनों बल्लेबाजों के बीच 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 41 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 61 गेंदों में 6 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए.  हांगकांग के बाबर हयात ने 2016 में लगाया था शतक  हांगकांग के बाबर हयात ने 19 फरवरी 2016 को ओमान के खिलाफ शतक लगाया था. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 180 रन बनाए थे. टीम के लिए जतिंदर सिंह ने सर्वाधिक 42 रन जोड़े, जबकि आमिर अली ने नाबाद 32 रन की पारी खेली. इसके जवाब में हांगकांग का खेमा निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन ही बना सका. भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन बाबर हयात ने 60 गेंदों में सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेलते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि, बाबर अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए थे. ओमान ने मुकाबला पांच रन से जीता था. 

Aug 19, 2025 - 01:30
 0
एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सिर्फ दो बल्लेबाज लगा सके हैं शतक, बाबर ने 60 गेंद में बनाए थे 122 रन

2025 एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. यह तीसरी बार है, जब एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होगा. बता दें कि अब तक टी20 एशिया कप में सिर्फ दो बल्लेबाज ही शतक लगा सके हैं. इसमें एक भारत के विराट कोहली हैं तो दूसरे हांगकांग के बाबर हयात. विराट के शतक से टीम इंडिया जीती थी, लेकिन बाबर का शतक हांगकांग को जीत नहीं दिला सका था.

विराट कोहली ने अफगानिसतान के खिलाफ जड़ा था शतक 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ यह यादगार पारी खेली थी. किंग कोहली बतौर सलामी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल के साथ मैदान पर उतरे थे. दोनों बल्लेबाजों के बीच 12.4 ओवरों में 119 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 41 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 61 गेंदों में 6 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए. 

हांगकांग के बाबर हयात ने 2016 में लगाया था शतक 

हांगकांग के बाबर हयात ने 19 फरवरी 2016 को ओमान के खिलाफ शतक लगाया था. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ने पांच विकेट गंवाकर 180 रन बनाए थे. टीम के लिए जतिंदर सिंह ने सर्वाधिक 42 रन जोड़े, जबकि आमिर अली ने नाबाद 32 रन की पारी खेली. इसके जवाब में हांगकांग का खेमा निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रन ही बना सका. भले ही टीम ने मैच गंवा दिया, लेकिन बाबर हयात ने 60 गेंदों में सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से 122 रन की पारी खेलते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. हालांकि, बाबर अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए थे. ओमान ने मुकाबला पांच रन से जीता था. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow