एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 197 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप एयरपोर्ट जैसी प्रतिष्ठित जगह पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत खास है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 197 पदों पर भर्ती निकाली है. यह मौका उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो किसी तकनीकी या इंजीनियरिंग फील्ड से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और ट्रेनिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.कितने समय की होगी ट्रेनिंग?इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने यानी 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान चयनित युवाओं को काम सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.कौन कर सकता है आवेदन? ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित क्षेत्र में चार साल की फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए.डिप्लोमा अप्रेंटिस: इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है. आईटीआई अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT का सर्टिफिकेट जरूरी है. आयु सीमा क्या है?आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए. जबकि अधिकतम उम्र 26 साल तय की गई है. आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर् कितना मिलेगा स्टाइपेंड? आईटीआई अप्रेंटिस: 9,000 प्रति माह डिप्लोमा अप्रेंटिस: 12,000 प्रति माह ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15,000 प्रति माह चयन प्रक्रिया कैसे होगी?उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा. चयन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया पर आधारित होगा.आवेदन कैसे करें? ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं. होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें. अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और अगर कोई फीस मांगी जाए तो उसका भुगतान करें. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड और सेव कर लें.   ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

Jul 17, 2025 - 16:30
 0
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 197 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप एयरपोर्ट जैसी प्रतिष्ठित जगह पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत खास है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 197 पदों पर भर्ती निकाली है. यह मौका उन युवाओं के लिए बेहतरीन है जो किसी तकनीकी या इंजीनियरिंग फील्ड से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और ट्रेनिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं.

कितने समय की होगी ट्रेनिंग?

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 12 महीने यानी 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान चयनित युवाओं को काम सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित क्षेत्र में चार साल की फुल टाइम डिग्री होनी चाहिए.डिप्लोमा
  • अप्रेंटिस: इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा जरूरी है.
  • आईटीआई अप्रेंटिस: संबंधित ट्रेड में ITI या NCVT का सर्टिफिकेट जरूरी है.

आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए. जबकि अधिकतम उम्र 26 साल तय की गई है. आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

  • आईटीआई अप्रेंटिस: 9,000 प्रति माह
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 12,000 प्रति माह
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 15,000 प्रति माह

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद दस्तावेजों की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा. चयन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया पर आधारित होगा.

आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और अगर कोई फीस मांगी जाए तो उसका भुगतान करें.
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड और सेव कर लें.

     

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow