एयर इंडिया ने एयर कनाडा के साथ कोडशेयर साझेदारी फिर से शुरू की
Aviation Updates: एयर इंडिया ने शनिवार को एयर कनाडा के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी दोबारा शुरू करने की घोषणा की. यह साझेदारी कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दी गई थी. इस कोडशेयर समझौते के तहत एयर इंडिया के यात्री अब वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) के साथ-साथ कनाडा के छह अन्य शहरों तक भी यात्रा कर सकेंगे. कोडशेयर व्यवस्था के माध्यम से यात्री एक ही टिकट पर दोनों एयरलाइंस की उड़ानों में सफर कर पाएंगे. विज्ञप्ति के अनुसार, एयर इंडिया एयर कनाडा की उड़ानों पर अपना ‘AI’ कोड लगाएगी. इनमें वैंकूवर से कैलगरी, एडमॉन्टन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल, हैलिफ़ैक्स तथा लंदन हीथ्रो से वैंकूवर और कैलगरी की उड़ानें शामिल हैं. वहीं, बदले में एयर कनाडा के यात्रियों को दिल्ली के माध्यम से अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि के लिए, और लंदन (हीथ्रो) के माध्यम से दिल्ली तथा मुंबई के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी से दोनों विमानन कंपनियों के यात्रियों को एक ही टिकट पर अधिक सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा अनुभव प्राप्त होगा.
Aviation Updates: एयर इंडिया ने शनिवार को एयर कनाडा के साथ अपनी कोडशेयर साझेदारी दोबारा शुरू करने की घोषणा की. यह साझेदारी कोरोना महामारी के दौरान निलंबित कर दी गई थी. इस कोडशेयर समझौते के तहत एयर इंडिया के यात्री अब वैंकूवर और लंदन (हीथ्रो) के साथ-साथ कनाडा के छह अन्य शहरों तक भी यात्रा कर सकेंगे. कोडशेयर व्यवस्था के माध्यम से यात्री एक ही टिकट पर दोनों एयरलाइंस की उड़ानों में सफर कर पाएंगे.
विज्ञप्ति के अनुसार, एयर इंडिया एयर कनाडा की उड़ानों पर अपना ‘AI’ कोड लगाएगी. इनमें वैंकूवर से कैलगरी, एडमॉन्टन, विनीपेग, मॉन्ट्रियल, हैलिफ़ैक्स तथा लंदन हीथ्रो से वैंकूवर और कैलगरी की उड़ानें शामिल हैं. वहीं, बदले में एयर कनाडा के यात्रियों को दिल्ली के माध्यम से अमृतसर, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद और कोच्चि के लिए, और लंदन (हीथ्रो) के माध्यम से दिल्ली तथा मुंबई के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी से दोनों विमानन कंपनियों के यात्रियों को एक ही टिकट पर अधिक सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा अनुभव प्राप्त होगा.
What's Your Reaction?