एमएस धोनी के उत्तराधिकारी होंगे संजू सैमसन, IPL 2026 से पहले CSK के हेड कोच ने किया कंफर्म

एमएस धोनी के बतौर क्रिकेटर आईपीएल भविष्य पर चर्चा हो रही है, इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है. कोच ने बताया कि टीम में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को ट्रेड कर अपने दल में शामिल किया, इसके बदले उन्होंने रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को जाने दिया. फ्लेमिंग ने धोनी के बिना टीम बनाने की संभावना पर बात की. धोनी के रिप्लेसमेंट बनकर आए हैं सैमसन? एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास कि खबरें 2021 से चल रही है, हालांकि हर सीजन के बाद उन्होंने बताया कि वह खेलना जारी रखेंगे. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था, जो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. हालांकि वह सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं. अब वह बल्लेबाजी में भी काफी नीचे आने लगे हैं. 2023 में घुटने की सर्जरी के बाद से धोनी की चुस्ती फुर्ती में भी कमी देखने को मिली है. इनसाइडस्पोर्ट ने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग के हवाले से लिखा, "हमारे लिए मौका था, हमें लगा कि हमारी ओपनिंग बैटिंग थोड़ी कमजोर है. और हम इस बात पर भी विचार कर रहे थे कि किसी न किसी समय एमएस धोनी से आगे बढ़ना होगा." एमएस धोनी भी जानते हैं कि अब बतौर क्रिकेटर उनका आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं है. धोनी अभी 44 साल के हैं, जो अगले साल खेलने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं. उनके साथ सीएसके में खेल चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी लगता है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे. उनको ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि टीम अब अनुभव से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को तवज्जो दे रही है. सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए 2 अनकैप्ड प्लेयर्स कार्तिक शर्मा (14.2 करोड़) और प्रशांत वीर (14.2 करोड़) को 28.4 करोड़ रुपये में खरीदा है. चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड 2026 (रिटेन और खरीदे गए प्लेयर्स) अंशुल कंबोज (रिटेन)- 3.4 करोड़ गुरजापनीत सिंह (रिटेन)- 2.2 करोड़  जेमी ओवरटन (रिटेन)- 1.5 करोड़ एमएस धोनी (रिटेन)- 4 करोड़ मुकेश चौधरी (रिटेन)- 30 लाख नेथन एलिस (रिटेन)- 2 करोड़ नूर अहमद (रिटेन)- 10 करोड़ रामकृष्ण घोष (रिटेन)- 30 लाख संजू सैमसन (ट्रेड)- 18 करोड़ रुतुराज गायकवाड़ (रिटेन)- 18 करोड़ शिवम दुबे (रिटेन)- 12 करोड़  आयुष म्हात्रे (रिटेन)- 30 लाख डेवाल्ड ब्रेविस (रिटेन)- 2.2 करोड़ उर्विल पटेल (रिटेन)- 30 लाख खलील अहमद (रिटेन)- 4.8 करोड़ श्रेयस गोपाल (रिटेन)- 30 लाख अकील होसेन (सोल्ड) - 2 करोड़ प्रशांत वीर (सोल्ड)- 14.2 करोड़ कार्तिक शर्मा (सोल्ड)- 14.2 करोड़ मैथ्यू शॉर्ट (सोल्ड)- 1.5 करोड़ अमन खान (सोल्ड)- 40 लाख सरफराज खान (सोल्ड)- 75 लाख मैट हेनरी (सोल्ड)- 2 करोड़ राहुल चाहर (सोल्ड)- 5.2 करोड़ जकारी फौल्कस (सोल्ड)- 75 लाख

Dec 17, 2025 - 20:30
 0
एमएस धोनी के उत्तराधिकारी होंगे संजू सैमसन, IPL 2026 से पहले CSK के हेड कोच ने किया कंफर्म

एमएस धोनी के बतौर क्रिकेटर आईपीएल भविष्य पर चर्चा हो रही है, इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है. कोच ने बताया कि टीम में धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को ट्रेड कर अपने दल में शामिल किया, इसके बदले उन्होंने रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर को जाने दिया. फ्लेमिंग ने धोनी के बिना टीम बनाने की संभावना पर बात की.

धोनी के रिप्लेसमेंट बनकर आए हैं सैमसन?

एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास कि खबरें 2021 से चल रही है, हालांकि हर सीजन के बाद उन्होंने बताया कि वह खेलना जारी रखेंगे. धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था, जो अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. हालांकि वह सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं. अब वह बल्लेबाजी में भी काफी नीचे आने लगे हैं. 2023 में घुटने की सर्जरी के बाद से धोनी की चुस्ती फुर्ती में भी कमी देखने को मिली है.

इनसाइडस्पोर्ट ने चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग के हवाले से लिखा, "हमारे लिए मौका था, हमें लगा कि हमारी ओपनिंग बैटिंग थोड़ी कमजोर है. और हम इस बात पर भी विचार कर रहे थे कि किसी न किसी समय एमएस धोनी से आगे बढ़ना होगा."

एमएस धोनी भी जानते हैं कि अब बतौर क्रिकेटर उनका आईपीएल करियर ज्यादा लंबा नहीं है. धोनी अभी 44 साल के हैं, जो अगले साल खेलने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं.

उनके साथ सीएसके में खेल चुके पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी लगता है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 के बाद संन्यास ले लेंगे. उनको ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि टीम अब अनुभव से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को तवज्जो दे रही है. सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए 2 अनकैप्ड प्लेयर्स कार्तिक शर्मा (14.2 करोड़) और प्रशांत वीर (14.2 करोड़) को 28.4 करोड़ रुपये में खरीदा है.

चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वाड 2026 (रिटेन और खरीदे गए प्लेयर्स)

  1. अंशुल कंबोज (रिटेन)- 3.4 करोड़
  2. गुरजापनीत सिंह (रिटेन)- 2.2 करोड़ 
  3. जेमी ओवरटन (रिटेन)- 1.5 करोड़
  4. एमएस धोनी (रिटेन)- 4 करोड़
  5. मुकेश चौधरी (रिटेन)- 30 लाख
  6. नेथन एलिस (रिटेन)- 2 करोड़
  7. नूर अहमद (रिटेन)- 10 करोड़
  8. रामकृष्ण घोष (रिटेन)- 30 लाख
  9. संजू सैमसन (ट्रेड)- 18 करोड़
  10. रुतुराज गायकवाड़ (रिटेन)- 18 करोड़
  11. शिवम दुबे (रिटेन)- 12 करोड़ 
  12. आयुष म्हात्रे (रिटेन)- 30 लाख
  13. डेवाल्ड ब्रेविस (रिटेन)- 2.2 करोड़
  14. उर्विल पटेल (रिटेन)- 30 लाख
  15. खलील अहमद (रिटेन)- 4.8 करोड़
  16. श्रेयस गोपाल (रिटेन)- 30 लाख
  17. अकील होसेन (सोल्ड) - 2 करोड़
  18. प्रशांत वीर (सोल्ड)- 14.2 करोड़
  19. कार्तिक शर्मा (सोल्ड)- 14.2 करोड़
  20. मैथ्यू शॉर्ट (सोल्ड)- 1.5 करोड़
  21. अमन खान (सोल्ड)- 40 लाख
  22. सरफराज खान (सोल्ड)- 75 लाख
  23. मैट हेनरी (सोल्ड)- 2 करोड़
  24. राहुल चाहर (सोल्ड)- 5.2 करोड़
  25. जकारी फौल्कस (सोल्ड)- 75 लाख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow