एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला बीते रविवार (08 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. भारत की जीत के बाद कई दिग्गजों ने बधाई दी, जिसमें भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे. अब माही की पोस्ट पर गौतम गंभीर का कमेंट आया, जिसे देखकर फैंस सिर पकड़ने पर मजबूर हो गए. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे किए जाते रहे हैं कि गौतम गंभीर और एमएस धोनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि दोनों की तरफ से एक दूसरे से मनमुटाव की कभी बात नहीं की गई. अब माही की पोस्ट पर गंभीर का कमेंट देखकर फैंस का सिर चकरा गया. धोनी की पोस्ट में गौतम गंभीर का खास जिक्र बता दें कि टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई देते हुए माही ने अपनी पोस्ट में कोच साहब यानी गौतम गंभीर का खास जिक्र किया था. हालांकि माही ने गंभीर का नाम नहीं लिया था. खासतौर पर कोच की बात करते हुए धोनी ने कहा, "कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कान के साथ गंभीरता का मेल कमाल का है." View this post on Instagram A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) गौतम गंभीर ने दिया जवाब माही की इस पोस्ट पर गौतम गंभीर ने कमेंट करके जवाब दिया. भारतीय हेड कोच ने लिखा, "और मुस्कुराने का कितना अच्छा कारण है, आपको देखकर अच्छा लगा!" करीब 3 घंटे पहले किए गए गंभीर के इस कमेंट पर 58 हजार से ज्यादा लाइक हो चुकी हैं. Look what all the World Cup win has given us. A heartwarming Thala x Gauti moment on Instagram. We have seen it all! ???????? pic.twitter.com/CHlpgZBkkL — Mama (@SriniMaama16) March 9, 2026 व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग का कमाल गौरतलब है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया के लिए अब तक काफी सफल दिखाई दी है. इससे पहले गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. अब भारतीय टीम ने उनकी कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को अलग से मिली कितनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश, लगाई थी अर्धशतक की हैट्रिक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला बीते रविवार (08 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. भारत की जीत के बाद कई दिग्गजों ने बधाई दी, जिसमें भारत को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे. अब माही की पोस्ट पर गौतम गंभीर का कमेंट आया, जिसे देखकर फैंस सिर पकड़ने पर मजबूर हो गए.
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे किए जाते रहे हैं कि गौतम गंभीर और एमएस धोनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि दोनों की तरफ से एक दूसरे से मनमुटाव की कभी बात नहीं की गई. अब माही की पोस्ट पर गंभीर का कमेंट देखकर फैंस का सिर चकरा गया.
धोनी की पोस्ट में गौतम गंभीर का खास जिक्र
बता दें कि टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई देते हुए माही ने अपनी पोस्ट में कोच साहब यानी गौतम गंभीर का खास जिक्र किया था. हालांकि माही ने गंभीर का नाम नहीं लिया था. खासतौर पर कोच की बात करते हुए धोनी ने कहा, "कोच साहब आप पर स्माइल अच्छी लगती है. मुस्कान के साथ गंभीरता का मेल कमाल का है."
View this post on Instagram
गौतम गंभीर ने दिया जवाब
माही की इस पोस्ट पर गौतम गंभीर ने कमेंट करके जवाब दिया. भारतीय हेड कोच ने लिखा, "और मुस्कुराने का कितना अच्छा कारण है, आपको देखकर अच्छा लगा!" करीब 3 घंटे पहले किए गए गंभीर के इस कमेंट पर 58 हजार से ज्यादा लाइक हो चुकी हैं.
Look what all the World Cup win has given us. A heartwarming Thala x Gauti moment on Instagram. We have seen it all! ???????? pic.twitter.com/CHlpgZBkkL — Mama (@SriniMaama16) March 9, 2026
व्हाइट बॉल क्रिकेट में गंभीर की कोचिंग का कमाल
गौरतलब है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया के लिए अब तक काफी सफल दिखाई दी है. इससे पहले गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. अब भारतीय टीम ने उनकी कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन को अलग से मिली कितनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश, लगाई थी अर्धशतक की हैट्रिक
What's Your Reaction?