'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले बच्चों के माता पिता से मुलाकात की. इसी को लेकर गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बयान जारी किया है. राहुल गांधी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. जहां उनके साथ कुछ बच्चे और उनके परिजन नजर आ रहे हैं. इसके अलावा राहुल ने पीएम मोदी के माफ करने वाले वीडियो को लेकर भी उनको निशाने पर लिया. इसके अलावा बच्चों पर हो रही FIR को लेकर भी अपनी बात रखी है.  माता पिता को बच्चों के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक: राहुल गांधी राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, किसी माता पिता को अपने बच्चे के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है. किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है. साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.  उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना, परीक्षाएं रद्द होना, सालों की तैयारी का एक ही रात में बर्बाद हो जाना. हमारे छात्रों से ईमानदारी से काम करने को कहा जाता है. जबकि सिस्टम उनके साथ ईमानदार नहीं है.  इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री में छात्रों को माफ करने की बात कहने की हिम्मत भी है. वे किसी भी दुखी माता पिता से नहीं मिले. वे किसी ऐसे छात्र से नहीं मिले, जिसका भविष्य पेपर लीक होने की वजह से बर्बाद हो गया.  राहुल ने कहा कि भारत के छात्रों को उनके माफी की जरूरत नहीं है. उन्हें उनसे माफी मिलनी चाहिए.  माता पिता के आंसू, उनका बिलखना, सबसे बड़ा दुख: राहुल गांधी इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता पिता के आंसू उनका बिलखना, इससे बड़ा कोई दुख नहीं होता. ये एक गम उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा. साथ ही रह जाते हैं, इस टूटी और भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम के बारे में कई सवाल. पेपर लीक, रद्द परिक्षाएं सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद.  बेईमान सिस्टम में ईमानदादी से मेहनत के लिए कहा जाता है: राहुल गांधीराहुल ने कहा, 'हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है, जो खुद बेईमान है. उसके बाद भी पीएम की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को माफ करने की बात करते हैं. क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है. उन लोगों की जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए. जवाब है नहीं. भारत के छात्रों को पीएम की क्षमा की जरूरत नहीं. मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए.' GenZ को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकतेइसके अलावा राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शाह आप Gen Z को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकते. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी. अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं. आप भारत के अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें.

Aug 1, 2026 - 20:30
 0
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले बच्चों के माता पिता से मुलाकात की. इसी को लेकर गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बयान जारी किया है. राहुल गांधी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. जहां उनके साथ कुछ बच्चे और उनके परिजन नजर आ रहे हैं. इसके अलावा राहुल ने पीएम मोदी के माफ करने वाले वीडियो को लेकर भी उनको निशाने पर लिया. इसके अलावा बच्चों पर हो रही FIR को लेकर भी अपनी बात रखी है. 

माता पिता को बच्चों के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, किसी माता पिता को अपने बच्चे के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है. किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है. साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. 

उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना, परीक्षाएं रद्द होना, सालों की तैयारी का एक ही रात में बर्बाद हो जाना. हमारे छात्रों से ईमानदारी से काम करने को कहा जाता है. जबकि सिस्टम उनके साथ ईमानदार नहीं है. 

इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री में छात्रों को माफ करने की बात कहने की हिम्मत भी है. वे किसी भी दुखी माता पिता से नहीं मिले. वे किसी ऐसे छात्र से नहीं मिले, जिसका भविष्य पेपर लीक होने की वजह से बर्बाद हो गया.  राहुल ने कहा कि भारत के छात्रों को उनके माफी की जरूरत नहीं है. उन्हें उनसे माफी मिलनी चाहिए. 

माता पिता के आंसू, उनका बिलखना, सबसे बड़ा दुख: राहुल गांधी

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि अपने बच्चों को खोने वाले माता पिता के आंसू उनका बिलखना, इससे बड़ा कोई दुख नहीं होता. ये एक गम उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा. साथ ही रह जाते हैं, इस टूटी और भ्रष्ट एजुकेशन सिस्टम के बारे में कई सवाल. पेपर लीक, रद्द परिक्षाएं सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद. 

बेईमान सिस्टम में ईमानदादी से मेहनत के लिए कहा जाता है: राहुल गांधी
राहुल ने कहा, 'हमारे छात्रों को उस सिस्टम में ईमानदारी से मेहनत करने के लिए कहा जाता है, जो खुद बेईमान है. उसके बाद भी पीएम की ये हिम्मत है कि वो छात्रों को माफ करने की बात करते हैं. क्या वो एक भी शोकाकुल परिवार से मिले हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है. उन लोगों की जिनकी जमा पूंजी, जिंदगी, वक्त और सपने सब पेपर लीक से छीन लिए गए. जवाब है नहीं. भारत के छात्रों को पीएम की क्षमा की जरूरत नहीं. मोदी जी को उनसे माफी मांगनी चाहिए.'

GenZ को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकते
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शाह आप Gen Z को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकते. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी. अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं. आप भारत के अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow