एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

Google गेमिंग की दुनिया में AI को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. अब गेम बनाने के लिए कोडिंग या लंबे समय तक डेवलपमेंट करने की जरूरत कम हो सकती है. कंपनी ने Unity के साथ मिलकर Playground नाम का नया प्लेटफॉर्म पेश किया है, जहां यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो गेम तैयार कर सकेंगे. इस टेक्नोलॉजी का मकसद गेम क्रिएशन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, हालांकि फिलहाल इसका इस्तेमाल 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग कर सकेंगे. तो आइए जानते हैं कि सिर्फ Prompt लिखकर कैसे गेम बना सकेंगे  सिर्फ Prompt लिखकर कैसे गेम बना सकेंगे Google का Playground यूजर्स को नेचुरल लैंग्वेज में दिए गए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए गेम बनाने और उसमें बदलाव करने की सुविधा देगा. इसके लिए यूजर को कोडिंग की जानकारी होना जरूरी नहीं है. गेम का आइडिया बताने के लिए प्रॉम्प्ट लिखा जाएगा और प्लेटफॉर्म उसी आधार पर गेम तैयार करने में मदद करेगा. Playground में Google के AI मॉडल्स के साथ दूसरी एडवांस AI टेक्नोलॉजी और कंपनी की मौजूदा तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. तैयार किए गए गेम को Google Playground पर पब्लिश भी किया जा सकेगा, जहां दूसरे यूजर्स उन्हें डाउनलोड करके खेल पाएंगे.  Unity Spark से गेमिंग का अगला लेवल Playground में आगे Unity Spark को भी जोड़ा जाएगा. इसे 2026 के आखिर में प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करने की योजना है. Unity के मुताबिक, यह ज्यादा एडवांस गेम मैकेनिक्स और हाई-क्वालिटी 3D एक्सपीरियंस तैयार करने में मदद करेगा. Unity Spark में AI से कुछ एसेट्स तैयार किए जाएंगे, जबकि ज्यादातर इमेजरी और इफेक्ट्स Unity की मौजूदा लाइब्रेरी से लिए जाएंगे. कंपनी ने बताया है कि इन एसेट्स को बनाने वाले ह्यूमन आर्टिस्ट्स को क्रेडिट और भुगतान दिया जाएगा. Playground और Spark दोनों में इस्तेमाल के आधार पर फ्री और पेड टियर होंगे.  यह भी पढ़ें - Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास Google World Models पर आधारित Playground Playground Google की World Models टेक्नोलॉजी पर कंपनी के बढ़ते फोकस का हिस्सा है. यह AI टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर वर्चुअल दुनिया तैयार कर सकता है और सिर्फ भाषा को समझने तक सीमित नहीं रहता है. Google ने पिछले साल अपना World Model Genie 3 लॉन्च किया था. जनवरी में कंपनी ने Genie की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड और कैरेक्टर बनाने वाला एक प्रोटोटाइप भी पेश किया था.  यह भी पढ़ें - 10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Oct 9, 2026 - 08:30
 0
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

Google गेमिंग की दुनिया में AI को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. अब गेम बनाने के लिए कोडिंग या लंबे समय तक डेवलपमेंट करने की जरूरत कम हो सकती है. कंपनी ने Unity के साथ मिलकर Playground नाम का नया प्लेटफॉर्म पेश किया है, जहां यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर वीडियो गेम तैयार कर सकेंगे.

इस टेक्नोलॉजी का मकसद गेम क्रिएशन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है, हालांकि फिलहाल इसका इस्तेमाल 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग कर सकेंगे. तो आइए जानते हैं कि सिर्फ Prompt लिखकर कैसे गेम बना सकेंगे 

सिर्फ Prompt लिखकर कैसे गेम बना सकेंगे

Google का Playground यूजर्स को नेचुरल लैंग्वेज में दिए गए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए गेम बनाने और उसमें बदलाव करने की सुविधा देगा. इसके लिए यूजर को कोडिंग की जानकारी होना जरूरी नहीं है. गेम का आइडिया बताने के लिए प्रॉम्प्ट लिखा जाएगा और प्लेटफॉर्म उसी आधार पर गेम तैयार करने में मदद करेगा. Playground में Google के AI मॉडल्स के साथ दूसरी एडवांस AI टेक्नोलॉजी और कंपनी की मौजूदा तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. तैयार किए गए गेम को Google Playground पर पब्लिश भी किया जा सकेगा, जहां दूसरे यूजर्स उन्हें डाउनलोड करके खेल पाएंगे. 

Unity Spark से गेमिंग का अगला लेवल

Playground में आगे Unity Spark को भी जोड़ा जाएगा. इसे 2026 के आखिर में प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट करने की योजना है. Unity के मुताबिक, यह ज्यादा एडवांस गेम मैकेनिक्स और हाई-क्वालिटी 3D एक्सपीरियंस तैयार करने में मदद करेगा. Unity Spark में AI से कुछ एसेट्स तैयार किए जाएंगे, जबकि ज्यादातर इमेजरी और इफेक्ट्स Unity की मौजूदा लाइब्रेरी से लिए जाएंगे. कंपनी ने बताया है कि इन एसेट्स को बनाने वाले ह्यूमन आर्टिस्ट्स को क्रेडिट और भुगतान दिया जाएगा. Playground और Spark दोनों में इस्तेमाल के आधार पर फ्री और पेड टियर होंगे. 

यह भी पढ़ें - Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

Google World Models पर आधारित Playground

Playground Google की World Models टेक्नोलॉजी पर कंपनी के बढ़ते फोकस का हिस्सा है. यह AI टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर वर्चुअल दुनिया तैयार कर सकता है और सिर्फ भाषा को समझने तक सीमित नहीं रहता है. Google ने पिछले साल अपना World Model Genie 3 लॉन्च किया था. जनवरी में कंपनी ने Genie की मदद से वर्चुअल वर्ल्ड और कैरेक्टर बनाने वाला एक प्रोटोटाइप भी पेश किया था. 

यह भी पढ़ें - 10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow