'उसने मुझे रोका, जबरदस्ती छुआ और फिर...', बेंगलुरु में दिनदहाड़े महिला के साथ छेड़छाड़, बताई आपबीती

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के पास रेणुका येल्लम्मा लेआउट में रविवार (22 जून 2025) को एक महिला के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. इस पूरा घटना  का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने इस मामले के आरोप में पीड़िता के दोस्त को ही गिरफ्तार कर लिया. इस मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है. आरोपी ने पीड़िता के साथ की मारपीट  महिला किराने का सामान लेने के लिए घर से निकली थी. तभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया. फुटेज में दिख रहा है कि ये लोग उसका पीछा कर रहे थे और उन्हें जबरदस्ती छूने और बात करने की कोशिश कर रहे थे. इससे परेशान होकर जब महिला वहां से भागने की कोशिश करती है तो आरोपी शख्स में एक ने पीड़िता के साथ मारपीट की. पीड़िता के दोस्त को ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार पीड़िता के दोस्त और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की. पुलिस ने पीड़िता के दोस्त को एक आरोपी की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कुछ ही देर बाद आरोपी कथित तौर पर महिला के पड़ोस में घुस गया और उसे बचाने आए लोगों पर हमला कर दिया. एक क्लिप में दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक रिहायशी परिसर वाले गेट से घुसने की कोशिश कर रहा था. पीड़िता ने बताई आपबीती पीड़िता ने बताया, "मैं दुकान जा रही थी तभी सड़क के बीच लड़के लड़ते हुए दिखाई दिए. उन लोगों ने मुझे रोका और जबरदस्ती मुझे छूने की कोशिश की. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मेरी मदद की." महिला ने बन्नेरघट्टा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है. ये भी पढ़ें : हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाला वजाहत खान पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर लगी रोक

Jun 23, 2025 - 20:30
 0
'उसने मुझे रोका, जबरदस्ती छुआ और फिर...', बेंगलुरु में दिनदहाड़े महिला के साथ छेड़छाड़, बताई आपबीती

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के पास रेणुका येल्लम्मा लेआउट में रविवार (22 जून 2025) को एक महिला के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है. इस पूरा घटना  का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया. हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने इस मामले के आरोप में पीड़िता के दोस्त को ही गिरफ्तार कर लिया. इस मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है.

आरोपी ने पीड़िता के साथ की मारपीट 

महिला किराने का सामान लेने के लिए घर से निकली थी. तभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया. फुटेज में दिख रहा है कि ये लोग उसका पीछा कर रहे थे और उन्हें जबरदस्ती छूने और बात करने की कोशिश कर रहे थे. इससे परेशान होकर जब महिला वहां से भागने की कोशिश करती है तो आरोपी शख्स में एक ने पीड़िता के साथ मारपीट की.

पीड़िता के दोस्त को ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पीड़िता के दोस्त और वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की. पुलिस ने पीड़िता के दोस्त को एक आरोपी की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. कुछ ही देर बाद आरोपी कथित तौर पर महिला के पड़ोस में घुस गया और उसे बचाने आए लोगों पर हमला कर दिया. एक क्लिप में दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक रिहायशी परिसर वाले गेट से घुसने की कोशिश कर रहा था.

पीड़िता ने बताई आपबीती

पीड़िता ने बताया, "मैं दुकान जा रही थी तभी सड़क के बीच लड़के लड़ते हुए दिखाई दिए. उन लोगों ने मुझे रोका और जबरदस्ती मुझे छूने की कोशिश की. जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मेरी मदद की." महिला ने बन्नेरघट्टा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें : हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाला वजाहत खान पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी पर लगी रोक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow