उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले 154 के तूफानी स्ट्राइक से मचाया कहर; शतक से चूके

श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, इससे पहले वह मैच फिटनेस हासिल करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेल रहे हैं. उनकी वापसी शानदार रही, मुंबई के कप्तान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की धांसू पारी खेली. श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछले साल फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इंटरनल ब्लीडिंग का पता चलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. चोट के कारण उपकप्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया गया है. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया बीसीसीआई सेंटर और एक्सीलेंस से क्लीयरेंस मिलने पर ही वह खेल सकेंगे. अब अय्यर ने धांसू पारी के साथ कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की है. श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए खेली सर्वाधिक रनों की पारी जैपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के कप्तान मृदुल प्रवीण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यशस्वी जायसवाल (21) के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा, इसकी बाद 55 के स्कोर पर सरफराज खान आउट हो गए. तीसरे विकेट के लिए अय्यर और मुशीर खान के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई. मुशीर 73 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. उन्होंने 53 गेंदों में 154.72 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए. इस पारी में कप्तान ने 3 छक्के और 10 चौके लगाए. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए. 11 जनवरी को है न्यूजीलैंड के साथ पहला वनडे भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अभी तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 62 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं.

Jan 6, 2026 - 16:30
 0
उपकप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार वापसी, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले 154 के तूफानी स्ट्राइक से मचाया कहर; शतक से चूके

श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, इससे पहले वह मैच फिटनेस हासिल करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेल रहे हैं. उनकी वापसी शानदार रही, मुंबई के कप्तान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 82 रनों की धांसू पारी खेली.

श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछले साल फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. इंटरनल ब्लीडिंग का पता चलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. चोट के कारण उपकप्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था, लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल किया गया है. हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया बीसीसीआई सेंटर और एक्सीलेंस से क्लीयरेंस मिलने पर ही वह खेल सकेंगे. अब अय्यर ने धांसू पारी के साथ कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी की है.

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए खेली सर्वाधिक रनों की पारी

जैपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के कप्तान मृदुल प्रवीण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यशस्वी जायसवाल (21) के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा, इसकी बाद 55 के स्कोर पर सरफराज खान आउट हो गए. तीसरे विकेट के लिए अय्यर और मुशीर खान के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई. मुशीर 73 रन बनाकर आउट हुए.

श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. उन्होंने 53 गेंदों में 154.72 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए. इस पारी में कप्तान ने 3 छक्के और 10 चौके लगाए. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए.

11 जनवरी को है न्यूजीलैंड के साथ पहला वनडे

भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है. पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अभी तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 62 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow