उन्नाव रेप केसः संसद के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने योगिता भयाना और मुमताज पटेल समेत कई प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन
उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत दिए जाने के विरोध में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल को कई प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली पुलिस ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को हिरासत में ले लिया है. यह प्रदर्शन दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें दोषी करार दिए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया गया और 2019 में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा के खिलाफ उनकी अपील की सुनवाई लंबित रहने तक सेंगर को जमानत दे दी गई. VIDEO | Delhi: Police detained activist Yogita Bhayana and several others during a sit-in protest near Parliament.The demonstration was held in response to the Delhi High Court's order suspending the life sentence of Kuldeep Singh Sengar and granting him bail pending the… pic.twitter.com/AMhpTarYKh — Press Trust of India (@PTI_News) December 27, 2025 सोशल मीडिया पर योगिता ने पोस्ट की तस्वीरें योगिता भयाना ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में योगिता भयाना कांग्रेस नेता मुमताज पटेल के साथ संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करतीं नजर आ रहीं हैं. “संसद भवन के बाहर धरने पर बैठना कोई शौक नहीं, मजबूरी है।जब बेटियों को न्याय नहीं मिलता, तब आवाज़ बनना ज़रूरी हो जाता है।अंकिता भंडारी हो या उन्नाव की बेटी—न्याय एक नाम नहीं, हर बेटी का हक़ है।चुप्पी अपराध है, संघर्ष ज़रूरी है।” pic.twitter.com/lqdf0Wjn3J — Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) December 27, 2025 वहीं, उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘संसद भवन के बाहर धरने पर बैठना कोई शौक नहीं, मजबूरी है. जब बेटियों को न्याय नहीं मिलता, तब आवाज बनना जरूरी हो जाता है. अंकिता भंडारी हो या उन्नाव की बेटी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘न्याय एक नाम नहीं, हर बेटी का हक है. चुप्पी अपराध है, संघर्ष जरूरी है.’ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर भी किया विरोध प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को दिल्ली हाई कोर्ट के परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शन में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न समूहों के प्रतिनिधिओं ने भी हिस्सा लिया. इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और सुरक्षा कर्मी वाहनों के साथ तैनात दिखाई दिए थे. यह भी पढ़ेंः 'बिना फैक्ट जाने दखल न दें', कर्नाटक बुलडोजर एक्शन पर बोले केरल CM तो डीके शिवकुमार ने दी नसीहत
उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत दिए जाने के विरोध में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल को कई प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली पुलिस ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को हिरासत में ले लिया है.
यह प्रदर्शन दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें दोषी करार दिए जाने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा को निलंबित कर दिया गया और 2019 में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा के खिलाफ उनकी अपील की सुनवाई लंबित रहने तक सेंगर को जमानत दे दी गई.
VIDEO | Delhi: Police detained activist Yogita Bhayana and several others during a sit-in protest near Parliament.
The demonstration was held in response to the Delhi High Court's order suspending the life sentence of Kuldeep Singh Sengar and granting him bail pending the… pic.twitter.com/AMhpTarYKh — Press Trust of India (@PTI_News) December 27, 2025
सोशल मीडिया पर योगिता ने पोस्ट की तस्वीरें
योगिता भयाना ने शनिवार (27 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में योगिता भयाना कांग्रेस नेता मुमताज पटेल के साथ संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करतीं नजर आ रहीं हैं.
“संसद भवन के बाहर धरने पर बैठना कोई शौक नहीं, मजबूरी है।जब बेटियों को न्याय नहीं मिलता, तब आवाज़ बनना ज़रूरी हो जाता है।अंकिता भंडारी हो या उन्नाव की बेटी—न्याय एक नाम नहीं, हर बेटी का हक़ है।
चुप्पी अपराध है, संघर्ष ज़रूरी है।” pic.twitter.com/lqdf0Wjn3J — Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) December 27, 2025
वहीं, उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘संसद भवन के बाहर धरने पर बैठना कोई शौक नहीं, मजबूरी है. जब बेटियों को न्याय नहीं मिलता, तब आवाज बनना जरूरी हो जाता है. अंकिता भंडारी हो या उन्नाव की बेटी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘न्याय एक नाम नहीं, हर बेटी का हक है. चुप्पी अपराध है, संघर्ष जरूरी है.’
दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर भी किया विरोध प्रदर्शन
सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के विरोध में शुक्रवार (26 दिसंबर, 2025) को दिल्ली हाई कोर्ट के परिसर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान प्रदर्शन में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न समूहों के प्रतिनिधिओं ने भी हिस्सा लिया. इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और सुरक्षा कर्मी वाहनों के साथ तैनात दिखाई दिए थे.
यह भी पढ़ेंः 'बिना फैक्ट जाने दखल न दें', कर्नाटक बुलडोजर एक्शन पर बोले केरल CM तो डीके शिवकुमार ने दी नसीहत
What's Your Reaction?