ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
रमजान के पवित्र महीने में हैदराबाद के गोलकुंडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. ईद के कपड़ों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही 14 माह की मासूम बेटी की तकिए से दबाकर हत्या कर दी. यह घटना रसाला बाजार इलाके की है. क्या है पूरा मामलापुलिस के अनुसार रसाला बाजार निवासी आमिर अली ने वर्ष 2023 में स्थानीय युवती घोटिया से प्रेम विवाह किया था. दंपति के घर 14 माह की एक बेटी थी, जिसका नाम अम्मे ऐमन था. बताया जाता है कि ईद के कपड़ों की खरीदारी को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ. इसी कहासुनी के बाद महिला ने आवेश में आकर कथित तौर पर अपनी मासूम बच्ची की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां को हिरासत में ले लिया. जांच में जुटी पुलिसगोलकुंडा इंसपेक्टर पी. सैदुलु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमें सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट है कि बच्ची की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है." यह घटना एक बार फिर घरेलू तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर सवाल उठाती है. एक मासूम बच्ची जो अभी बोलना भी नहीं सीख पाई थी, घर के एक मामूली विवाद की भेंट चढ़ गई. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा. ये भी पढ़ें गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
रमजान के पवित्र महीने में हैदराबाद के गोलकुंडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है. ईद के कपड़ों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी ही 14 माह की मासूम बेटी की तकिए से दबाकर हत्या कर दी. यह घटना रसाला बाजार इलाके की है.
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार रसाला बाजार निवासी आमिर अली ने वर्ष 2023 में स्थानीय युवती घोटिया से प्रेम विवाह किया था. दंपति के घर 14 माह की एक बेटी थी, जिसका नाम अम्मे ऐमन था. बताया जाता है कि ईद के कपड़ों की खरीदारी को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ. इसी कहासुनी के बाद महिला ने आवेश में आकर कथित तौर पर अपनी मासूम बच्ची की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी.
बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां को हिरासत में ले लिया.
जांच में जुटी पुलिस
गोलकुंडा इंसपेक्टर पी. सैदुलु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमें सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट है कि बच्ची की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है."
यह घटना एक बार फिर घरेलू तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर सवाल उठाती है. एक मासूम बच्ची जो अभी बोलना भी नहीं सीख पाई थी, घर के एक मामूली विवाद की भेंट चढ़ गई. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा.
ये भी पढ़ें
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
What's Your Reaction?