इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में कई जगहों पर प्रदर्शन- 5 बड़ी बातें

Karnataka CM News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई. उनके इस्तीफे के बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जहां बेंगलुरु स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए भावुक दृश्य देखने को मिले. कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन, नारेबाजी और सड़क जाम करने की कोशिशें भी हुईं. इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित है, लेकिन खराब मौसम और तेज आंधी के कारण उनकी फ्लाइट को जयपुर में लैंड करना पड़ा. इस बीच, खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा सीट और दिल्ली में बड़ी भूमिका का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और स्पष्ट किया कि वे कर्नाटक की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. उनके इस्तीफे के बाद डी. के. शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना तेज हो गई है, हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. आइये जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम की पांच बड़ी बातें  1-इस्तीफा और राजनीतिक घटनाक्रम  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आया. इस्तीफे के बाद वे दिल्ली रवाना हुए, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय थी, हालांकि खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट जयपुर में डायवर्ट हो गई. 2-समर्थकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक के कई हिस्सों जैसे- बेंगलुरु, शिवमोगा, यादगिर और कलबुर्गी में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. बेंगलुरु में उनके आवास ‘कावेरी’ के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और भावुक माहौल देखने को मिला. कई जगहों पर टायर जलाए गए, नारेबाजी हुई और सड़कों को जाम करने की कोशिश की गई. 3-अहिंदा और पिछड़े वर्गों का समर्थन  ‘अहिंदा’ (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलित) समुदाय से जुड़े संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया. उनका कहना है कि सिद्धारमैया ने इन वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, इसलिए उन्हें हटाना अन्याय है. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए. 4-राज्यसभा ऑफर ठुकराया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को राज्यसभा सीट और दिल्ली में बड़ी भूमिका का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बजाय कर्नाटक की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. 5-नए मुख्यमंत्री को लेकर संकेत इस्तीफे के बाद डी. के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. पार्टी नेतृत्व की ओर से संकेत मिले हैं कि विधायक दल की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की जा सकती है, जिससे कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है. ये भी पढ़ें: CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग

May 28, 2026 - 23:30
 0
इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में कई जगहों पर प्रदर्शन- 5 बड़ी बातें

Karnataka CM News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई. उनके इस्तीफे के बाद कर्नाटक के कई हिस्सों में समर्थकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जहां बेंगलुरु स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग करते हुए भावुक दृश्य देखने को मिले. कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन, नारेबाजी और सड़क जाम करने की कोशिशें भी हुईं.

इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित है, लेकिन खराब मौसम और तेज आंधी के कारण उनकी फ्लाइट को जयपुर में लैंड करना पड़ा. इस बीच, खबर है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा सीट और दिल्ली में बड़ी भूमिका का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और स्पष्ट किया कि वे कर्नाटक की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं. उनके इस्तीफे के बाद डी. के. शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना तेज हो गई है, हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है. आइये जानते हैं इस पूरे घटनाक्रम की पांच बड़ी बातें 

1-इस्तीफा और राजनीतिक घटनाक्रम

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह फैसला पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आया. इस्तीफे के बाद वे दिल्ली रवाना हुए, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय थी, हालांकि खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट जयपुर में डायवर्ट हो गई.

2-समर्थकों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक के कई हिस्सों जैसे- बेंगलुरु, शिवमोगा, यादगिर और कलबुर्गी में समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. बेंगलुरु में उनके आवास ‘कावेरी’ के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे और भावुक माहौल देखने को मिला. कई जगहों पर टायर जलाए गए, नारेबाजी हुई और सड़कों को जाम करने की कोशिश की गई.

3-अहिंदा और पिछड़े वर्गों का समर्थन

 ‘अहिंदा’ (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलित) समुदाय से जुड़े संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया. उनका कहना है कि सिद्धारमैया ने इन वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, इसलिए उन्हें हटाना अन्याय है. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए.

4-राज्यसभा ऑफर ठुकराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया को राज्यसभा सीट और दिल्ली में बड़ी भूमिका का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बजाय कर्नाटक की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं.

5-नए मुख्यमंत्री को लेकर संकेत

इस्तीफे के बाद डी. के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है. पार्टी नेतृत्व की ओर से संकेत मिले हैं कि विधायक दल की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की जा सकती है, जिससे कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow