इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार, 13 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays January: जनवरी के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. इसलिए अगर आप किसी भी बैंक के काम से संबंधित कोई प्लान बना रहे हैं तो पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट देख लेना जरूरी है. बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग शहरों में अलग कारणों से होती हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर साल इसकी पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर देता है, ताकि ग्राहक अपने काम की योजना आसानी से बना सकें. इस हफ्ते 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाएगा जाएगा. इसके चलते बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं? आने वाले सप्ताह में अन्य दिनों में भी कुछ विशेष त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है.  इसलिए बैंक जाने से पहले आरबीआई की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.  क्या 13 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे? कल यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार जरूर है. लेकिन इस वजह से बैंकों में किसी तरह की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है. आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार लोहड़ी के मौके पर किसी भी शहर में बैंक बंद नहीं रहेंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आप 13 जनवरी को सामान्य दिनों की तरह बैंक ब्रांच जाकर पूरा सकते हैं. बैंकों की आगामी छुट्टियां इस सप्ताह बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली है. 14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बैंकों को बंद करने का ऐलान किया गया है. वहीं 15 जनवरी को उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति और मकर संक्रांति के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 16 जनवरी को तमिलनाडु में थिरुवल्लुवर दिवस के चलते बैंक अवकाश रहेगा. जबकि 17 जनवरी को उझावर थिरुनाल की वजह से भी राज्य में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 18 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. यह भी पढ़ें: अब क्रिप्टो खाता खोलने के लिए लाइव सेल्फी, जियो-टैगिंग और OTP जरूरी, जानें नए नियम 

Jan 12, 2026 - 16:30
 0
इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार, 13 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays January: जनवरी के महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. इसलिए अगर आप किसी भी बैंक के काम से संबंधित कोई प्लान बना रहे हैं तो पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट देख लेना जरूरी है. बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग शहरों में अलग कारणों से होती हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर साल इसकी पूरी लिस्ट पहले ही जारी कर देता है, ताकि ग्राहक अपने काम की योजना आसानी से बना सकें.

इस हफ्ते 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाएगा जाएगा. इसके चलते बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं? आने वाले सप्ताह में अन्य दिनों में भी कुछ विशेष त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है.  इसलिए बैंक जाने से पहले आरबीआई की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

क्या 13 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे?

कल यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार जरूर है. लेकिन इस वजह से बैंकों में किसी तरह की छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है. आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार लोहड़ी के मौके पर किसी भी शहर में बैंक बंद नहीं रहेंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आप 13 जनवरी को सामान्य दिनों की तरह बैंक ब्रांच जाकर पूरा सकते हैं.

बैंकों की आगामी छुट्टियां

इस सप्ताह बैंकों में कई छुट्टियां होने वाली है. 14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बैंकों को बंद करने का ऐलान किया गया है. वहीं 15 जनवरी को उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति और मकर संक्रांति के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.

इसके अलावा 16 जनवरी को तमिलनाडु में थिरुवल्लुवर दिवस के चलते बैंक अवकाश रहेगा. जबकि 17 जनवरी को उझावर थिरुनाल की वजह से भी राज्य में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 18 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

यह भी पढ़ें: अब क्रिप्टो खाता खोलने के लिए लाइव सेल्फी, जियो-टैगिंग और OTP जरूरी, जानें नए नियम 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow