इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा गोल्ड-प्लेटेड गेंद और बल्ला, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर हुआ बड़ा ऐलान
Indian Player Receive Gold-Plated Bat And Ball: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा दिया है. टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया और अपना पहला आईसीसी खिताब जीता. वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कई बड़े इनाम और सम्मान मिल रहे हैं. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने भी भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋचा घोष को सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद देने का ऐलान किया है. ऋचा घोष को मिलेगी सोने की गेंद और बल्ला भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. ऋचा ने भारतीय पारी के आखिरी ओवरों में आकर चौके-छक्कों के साथ तेजी से रन बनाए, जिसका फायदा भारत को वीमेंस वर्ल्ड कप के कई मुकाबलों में मिला. अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ऋचा को इस धाकड़ बल्लेबाजी के लिए सम्मानित करने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए ऋचा घोष को भारत की मेन्स टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीमेंस टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की साइन की हुई गेंद और बल्ला दिया जाएगा. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि 'ऋचा घोष को सम्मानित करते हुए एसोसिएशन को काफी गर्व महसूस हो रहा है. इस खिलाड़ी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से बंगाल और पूरे भारत को गौरवान्वित किया है'. CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋचा घोष की शानदार परफॉर्मेंस के बारे में कहा कि 'ऋचा ने वर्ल्ड स्टेज पर अद्भुत टैलेंट, कंपोजर और फाइटिंग स्पिरिट दिखाई है. भारतीय क्रिकेट में उनके इतने बड़े योगदान के लिए हमारी तरफ से गोल्ड प्लेटेड बैट और बॉल देकर केवल एक छोटा सा सम्मान दिया जा रहा है. ऋचा बंगाल ही नहीं पूरे भारत में सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं'. ऋचा घोष का दमदार प्रदर्शन भारतीय क्रिकेटर ऋचा घोष ने वीमेंस वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 235 रन बनाए थे. ऋचा ने ये रन 133.52 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जो कि इस टूर्नामेंट का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा. ऋचा भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप 5 में शामिल रहीं. यह भी पढ़ें IND vs SA Test: मोहम्मद शमी का करियर खत्म..., साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर भड़के फैंस
Indian Player Receive Gold-Plated Bat And Ball: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा दिया है. टीम इंडिया ने वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया और अपना पहला आईसीसी खिताब जीता. वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कई बड़े इनाम और सम्मान मिल रहे हैं. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने भी भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋचा घोष को सोने की परत चढ़ा बल्ला और गेंद देने का ऐलान किया है.
ऋचा घोष को मिलेगी सोने की गेंद और बल्ला
भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने वर्ल्ड कप के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. ऋचा ने भारतीय पारी के आखिरी ओवरों में आकर चौके-छक्कों के साथ तेजी से रन बनाए, जिसका फायदा भारत को वीमेंस वर्ल्ड कप के कई मुकाबलों में मिला. अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ऋचा को इस धाकड़ बल्लेबाजी के लिए सम्मानित करने जा रहा है.
भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान के लिए ऋचा घोष को भारत की मेन्स टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वीमेंस टीम की दिग्गज खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की साइन की हुई गेंद और बल्ला दिया जाएगा. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि 'ऋचा घोष को सम्मानित करते हुए एसोसिएशन को काफी गर्व महसूस हो रहा है. इस खिलाड़ी ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से बंगाल और पूरे भारत को गौरवान्वित किया है'.
CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋचा घोष की शानदार परफॉर्मेंस के बारे में कहा कि 'ऋचा ने वर्ल्ड स्टेज पर अद्भुत टैलेंट, कंपोजर और फाइटिंग स्पिरिट दिखाई है. भारतीय क्रिकेट में उनके इतने बड़े योगदान के लिए हमारी तरफ से गोल्ड प्लेटेड बैट और बॉल देकर केवल एक छोटा सा सम्मान दिया जा रहा है. ऋचा बंगाल ही नहीं पूरे भारत में सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं'.
ऋचा घोष का दमदार प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेटर ऋचा घोष ने वीमेंस वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 235 रन बनाए थे. ऋचा ने ये रन 133.52 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जो कि इस टूर्नामेंट का बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा. ऋचा भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप 5 में शामिल रहीं.
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?