इस भारतीय क्रिकेटर ने अचानक लिया हैरान करने वाला फैसला, बदल ली अपनी टीम, जानिए अब कहां से खेलेंगे क्रिकेट

भारत की कई टीमें इस समय इंग्लैंड में हैं. सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, इस टीम का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं. इंडिया ए टीम भी इंग्लैंड में है. भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी. इन सबके बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने नई टीम से खेलने का फैसला किया है. भारत के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अब वो नई टीम से खेलेंगे. ये खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुका है. इस खिलाड़ी ने बदल ली टीम उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के गेंदबाज सौरभ कुमार ने आगामी डोमेस्टिक सीजन से पहले ये बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने एलान किया है कि अब वो उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेंगे. वह अगले सीजन में आंध्र प्रदेश टीम के लिए खेलेंगे. सौरभ ने कई सालों तक उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा. स्पिनर गेंदबाज सौरभ के नाम फर्स्ट क्लास में 324 विकेट हैं. सौरभ कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पिछले 10 सालों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के साथ शानदार सफर के लिए मैं गहरा आभाव व्यक्त करना चाहता हूं. मैं नए अवसरों की ओर आगे बढ़ रहा हूं, मैं यूपीसीए के प्रति अपनी ईमानदारी से प्रशंसा और आभार व्यक्त करने के लिए ये पोस्ट कर रहा हूं, जिसने मुझे नेतृत्व करने और सीखने के अवसर दिए. मैं आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपनी क्रिकेट सफर के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो अब तक मेरे सफर में साथ रहे. मैं आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में शामिल होकर उत्साहित हूं और इस नई शुरुआत का इंतजार कर रहा हूं."           View this post on Instagram                       A post shared by S A U R A B H K U M A R (@rsaurabhkumar22) सौरभ कुमार क्रिकेट करियर सौरभ कई बार भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम में चुने गए लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. उन्होंने अभी तक 79 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2374 रन और 324 विकेट हैं.  इसके आलावा उन्होंने लिस्ट ए के 39 मैच और 33 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 340 और 148 रन बनाए हैं और 51 और 24 विकेट चटकाए हैं.

Jun 11, 2025 - 11:30
 0
इस भारतीय क्रिकेटर ने अचानक लिया हैरान करने वाला फैसला, बदल ली अपनी टीम, जानिए अब कहां से खेलेंगे क्रिकेट

भारत की कई टीमें इस समय इंग्लैंड में हैं. सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, इस टीम का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं. इंडिया ए टीम भी इंग्लैंड में है. भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी. इन सबके बीच एक भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने नई टीम से खेलने का फैसला किया है.

भारत के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अब वो नई टीम से खेलेंगे. ये खिलाड़ी आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुका है.

इस खिलाड़ी ने बदल ली टीम

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के गेंदबाज सौरभ कुमार ने आगामी डोमेस्टिक सीजन से पहले ये बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने एलान किया है कि अब वो उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेंगे. वह अगले सीजन में आंध्र प्रदेश टीम के लिए खेलेंगे. सौरभ ने कई सालों तक उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा. स्पिनर गेंदबाज सौरभ के नाम फर्स्ट क्लास में 324 विकेट हैं.

सौरभ कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "पिछले 10 सालों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के साथ शानदार सफर के लिए मैं गहरा आभाव व्यक्त करना चाहता हूं. मैं नए अवसरों की ओर आगे बढ़ रहा हूं, मैं यूपीसीए के प्रति अपनी ईमानदारी से प्रशंसा और आभार व्यक्त करने के लिए ये पोस्ट कर रहा हूं, जिसने मुझे नेतृत्व करने और सीखने के अवसर दिए. मैं आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपनी क्रिकेट सफर के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं, मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो अब तक मेरे सफर में साथ रहे. मैं आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में शामिल होकर उत्साहित हूं और इस नई शुरुआत का इंतजार कर रहा हूं."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S A U R A B H K U M A R (@rsaurabhkumar22)

सौरभ कुमार क्रिकेट करियर

सौरभ कई बार भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम में चुने गए लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. उन्होंने अभी तक 79 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2374 रन और 324 विकेट हैं. 

इसके आलावा उन्होंने लिस्ट ए के 39 मैच और 33 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 340 और 148 रन बनाए हैं और 51 और 24 विकेट चटकाए हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow