इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख सकते हैं ये 7 क्रिकेटर, 3 खिलाड़ियों का 2026 में हो सकता है डेब्यू
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन गुरुवार, 15 जनवरी से शुरू हो रहा है. पहले दिन कुल 3 मैच होंगे, भारत का सामना अमेरिका टीम से है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मनोज आदि अच्छे खिलाड़ी हैं. भारत खिताब का मजबूत दावेदार है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका में भी शानदार खिलाड़ी हैं. यहां हम उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे जल्द ही उनके देशों की नेशनल टीम में बुलावा आ सकता है. इनमें 3 ऐसे हैं, जो इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. आयुष म्हात्रे (भारत) आयुष म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान हैं, जिनका लिस्ट ए में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 7 लिस्ट ए मैचों में 135.50 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं, जिसमें 181 उनका सर्वाधिक स्कोर है. वह 7 मैचों में 2 में शतक जड़ चुके हैं, जिनका इस साल इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है. हालांकि इस साल उनका वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू करना मुश्किल है, लेकिन उन्हें टी20 में मौका मिल सकता है. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत का फोकस वनडे पर होगा, क्योंकि अगले साल ओडीआई वर्ल्ड कप है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लगभग टीम कंफर्म है. हालांकि आयुष म्हात्रे का टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू इस साल हो सकता है. टॉम जोन्स (न्यूजीलैंड) 19 साल के टॉम जोंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान हैं, जिन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों की 7 पारियों में 163 रन बनाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में अर्धशतक जड़ा था, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी 40 रनों की पारी खेली थी. वह भी इस साल इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, उन्हें भी टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है. फरहान अहमद (इंग्लैंड) अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज फरहान अहमद को जल्द नेशनल टीम में बुलावा आ सकता है, उससे पहले वर्ल्ड कप उनके लिए अहम होगा. वह 14 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिनमें वह 39 विकेट ले चुके हैं. 8 टी20 में उनके नाम 8 विकेट हैं, जिनमें 1 ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे. फर्स्ट क्लास में भी वह एक बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं. ओलीवर पीक (ऑस्ट्रेलिया) ओलीवर पीक अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं, जिन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 426 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 6 मैचों में उन्होंने 147 और 7 टी20 में 184 रन बनाए हैं. वह गेंदबाजी भी करते हैं. बता दें कि वह बिग बैश लीग में भी 7 मैच मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, संभव है उन्हें सबसे पहले टी20 के लिए नेशनल टीम से बुलावा आए. वहीदुल्लाह जदरान (अफगानिस्तान) अफगानिस्तान टीम अपने गेंदबाजों के दम पर कई बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर कर चुकी है. टीम के उभरते हुए गेंदबाज वहीदुल्लाह जदरान ने काफी प्रभावित किया है, जिन्हे नेशनल टीम में जल्द बुलावा आ सकता है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन तय कर सकता है कि उन्हें कितनी जल्दी नेशनल टीम में जगह मिलेगी. वहीदुल्लाह ने 19 टी20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं, वह एक मैच में 4 विकेट भी ले चुके हैं. मोहम्मद बुलबुलिया (दक्षिण अफ्रीका) दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के भविष्य में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद बुलबुलिया का नाम शामिल है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैं. वह दिग्गज हाशिम आमला के बेटे हैं. हेनरिक क्लासेन रिटायरमेंट ले चुके हैं, क्विंटन डिकॉक के बाद नेशनल टीम में एक अच्छे और निरंतर प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर की जरुरत होगी. वह दावेदारों में एक होंगे, उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 90 और 2 लिस्ट ए मैचों में 67 रन बनाए हैं. समीर मिन्हास (पाकिस्तान) पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने 2025 में खूब सुर्खियां बटौरी, उन्होंने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन बनाए थे. उस टूर्नामेंट में वह 2 बार 170 से अधिक रन बना चुके थे, जिनपर अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में नजरें टिकी रहेंगी. पाकिस्तान उन्हें जल्द नेशनल टीम में बुला सकता है, क्योंकि टीम के लिए पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स बुरे सपने की तरह रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तान टीम फ्लॉप रही तो पीसीबी कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर सकता है. समीर मिन्हास उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 2026 में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन गुरुवार, 15 जनवरी से शुरू हो रहा है. पहले दिन कुल 3 मैच होंगे, भारत का सामना अमेरिका टीम से है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मनोज आदि अच्छे खिलाड़ी हैं. भारत खिताब का मजबूत दावेदार है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका में भी शानदार खिलाड़ी हैं. यहां हम उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे जल्द ही उनके देशों की नेशनल टीम में बुलावा आ सकता है. इनमें 3 ऐसे हैं, जो इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
आयुष म्हात्रे (भारत)
आयुष म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान हैं, जिनका लिस्ट ए में शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने 7 लिस्ट ए मैचों में 135.50 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं, जिसमें 181 उनका सर्वाधिक स्कोर है. वह 7 मैचों में 2 में शतक जड़ चुके हैं, जिनका इस साल इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है. हालांकि इस साल उनका वनडे में इंटरनेशनल डेब्यू करना मुश्किल है, लेकिन उन्हें टी20 में मौका मिल सकता है.
दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारत का फोकस वनडे पर होगा, क्योंकि अगले साल ओडीआई वर्ल्ड कप है. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लगभग टीम कंफर्म है. हालांकि आयुष म्हात्रे का टी20 में इंटरनेशनल डेब्यू इस साल हो सकता है.
टॉम जोन्स (न्यूजीलैंड)
19 साल के टॉम जोंस अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान हैं, जिन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों की 7 पारियों में 163 रन बनाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में अर्धशतक जड़ा था, ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी 40 रनों की पारी खेली थी. वह भी इस साल इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, उन्हें भी टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
फरहान अहमद (इंग्लैंड)
अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्पिनर गेंदबाज फरहान अहमद को जल्द नेशनल टीम में बुलावा आ सकता है, उससे पहले वर्ल्ड कप उनके लिए अहम होगा. वह 14 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिनमें वह 39 विकेट ले चुके हैं. 8 टी20 में उनके नाम 8 विकेट हैं, जिनमें 1 ही मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे. फर्स्ट क्लास में भी वह एक बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं.
ओलीवर पीक (ऑस्ट्रेलिया)
ओलीवर पीक अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं, जिन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 426 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 6 मैचों में उन्होंने 147 और 7 टी20 में 184 रन बनाए हैं. वह गेंदबाजी भी करते हैं. बता दें कि वह बिग बैश लीग में भी 7 मैच मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, संभव है उन्हें सबसे पहले टी20 के लिए नेशनल टीम से बुलावा आए.
वहीदुल्लाह जदरान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान टीम अपने गेंदबाजों के दम पर कई बड़ी टीमों के खिलाफ उलटफेर कर चुकी है. टीम के उभरते हुए गेंदबाज वहीदुल्लाह जदरान ने काफी प्रभावित किया है, जिन्हे नेशनल टीम में जल्द बुलावा आ सकता है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन तय कर सकता है कि उन्हें कितनी जल्दी नेशनल टीम में जगह मिलेगी. वहीदुल्लाह ने 19 टी20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं, वह एक मैच में 4 विकेट भी ले चुके हैं.
मोहम्मद बुलबुलिया (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के भविष्य में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद बुलबुलिया का नाम शामिल है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हैं. वह दिग्गज हाशिम आमला के बेटे हैं. हेनरिक क्लासेन रिटायरमेंट ले चुके हैं, क्विंटन डिकॉक के बाद नेशनल टीम में एक अच्छे और निरंतर प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर की जरुरत होगी. वह दावेदारों में एक होंगे, उन्होंने 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 90 और 2 लिस्ट ए मैचों में 67 रन बनाए हैं.
समीर मिन्हास (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने 2025 में खूब सुर्खियां बटौरी, उन्होंने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन बनाए थे. उस टूर्नामेंट में वह 2 बार 170 से अधिक रन बना चुके थे, जिनपर अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में नजरें टिकी रहेंगी. पाकिस्तान उन्हें जल्द नेशनल टीम में बुला सकता है, क्योंकि टीम के लिए पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट्स बुरे सपने की तरह रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तान टीम फ्लॉप रही तो पीसीबी कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर सकता है. समीर मिन्हास उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो 2026 में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
What's Your Reaction?