इस धाकड़ बल्लेबाज से टीम इंडिया को खतरा, क्या विश्वकप में कर देगा बड़ा उलटफेर
Sherfane Rutherford Hit Stormy Half-Century: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया. ये मुकाबला बुधवार यानी 11 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ओर सिमट गई. इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि टूर्नामेंट में आगे जाकर रदरफोर्ड टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी इंग्लैंड के खिलाफ शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. रदरफोर्ड ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. उनकी इस पारी की सबसे खास बात 7 गगनचुंबी छक्के रहे, जिन्होंने मैदान के हर कोने को निशाना बनाया. इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का रहा. टीम इंडिया के लिए रदरफोर्ड हैं खतरे की घंटी शेरफेन रदरफोर्ड की बेहतरीन फॉर्म भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है. टीम इंडिया, जो खिताब की प्रबल दावेदार है, उसे सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों में वेस्टइंडीज जैसी पावर-हिटर टीम का सामना करना पड़ सकता है. रदरफोर्ड जिस तरह से स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, वो भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. वेस्टइंडीज को मिली बड़ी जीत वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 196/6 का स्कोर बनाया. शुरुआत में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड का तूफान आया. रदरफोर्ड ने महज 42 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे. टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज की सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करती नजर आई. इंग्लैंड के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोते रहे और इंग्लिश टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही. इंग्लैंड की टीम 166 रन पर सिमट गई, जिसमें वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने 3 विकेट अपने नाम किए.
Sherfane Rutherford Hit Stormy Half-Century: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 15वें मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया. ये मुकाबला बुधवार यानी 11 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल गया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ओर सिमट गई. इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि टूर्नामेंट में आगे जाकर रदरफोर्ड टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी
इंग्लैंड के खिलाफ शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. रदरफोर्ड ने सिर्फ 42 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. उनकी इस पारी की सबसे खास बात 7 गगनचुंबी छक्के रहे, जिन्होंने मैदान के हर कोने को निशाना बनाया. इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा का रहा.
टीम इंडिया के लिए रदरफोर्ड हैं खतरे की घंटी
शेरफेन रदरफोर्ड की बेहतरीन फॉर्म भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है. टीम इंडिया, जो खिताब की प्रबल दावेदार है, उसे सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों में वेस्टइंडीज जैसी पावर-हिटर टीम का सामना करना पड़ सकता है. रदरफोर्ड जिस तरह से स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, वो भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
वेस्टइंडीज को मिली बड़ी जीत
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 196/6 का स्कोर बनाया. शुरुआत में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड का तूफान आया. रदरफोर्ड ने महज 42 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके शामिल थे.
टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज की सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे संघर्ष करती नजर आई. इंग्लैंड के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोते रहे और इंग्लिश टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही. इंग्लैंड की टीम 166 रन पर सिमट गई, जिसमें वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने 3 विकेट अपने नाम किए.
What's Your Reaction?