इस दिग्गज खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, 13 साल के छोटे भाई का निधन

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सिकंदर रजा के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है. रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का 13 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से न सिर्फ जिम्बाब्वे क्रिकेट बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZC) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की. बोर्ड ने बताया कि मोहम्मद महदी का निधन 29 दिसंबर 2025 को हरारे में हुआ. वह जन्म से ही हीमोफीलिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका देहांत हो गया. 30 दिसंबर को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “जिम्बाब्वे क्रिकेट, अपने टी20 कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. इस मुश्किल समय में बोर्ड, खिलाड़ी और स्टाफ रजा परिवार के साथ खड़े हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले और मोहम्मद महदी की आत्मा को शांति मिले.” सोशल मीडिया पर छलका रजा का दर्द इस दुखद खबर पर सिकंदर रजा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट के बयान को साझा करते हुए टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया, जो उनके दर्द को बयां करता है. क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ी लगातार रजा को ढांढस बंधा रहे हैं. यह निजी त्रासदी ऐसे समय में सामने आई है, जब सिकंदर रजा अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ILT20 2025 में शारजाह वॉरियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. रजा ने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 171 रन बनाए और 10 विकेट भी झटके, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता एक बार फिर साबित हुई. टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी नजर आने वाले महीनों में सिकंदर रजा के सामने एक बड़ी जिम्मेदारी है. वह फरवरी 2026 से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे टीम की अगुवाई करने वाले हैं. टीम के अहम स्तंभ रजा के लिए यह समय भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है. 

Jan 1, 2026 - 12:30
 0
इस दिग्गज खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, 13 साल के छोटे भाई का निधन

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सिकंदर रजा के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है. रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का 13 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से न सिर्फ जिम्बाब्वे क्रिकेट बल्कि पूरी क्रिकेट दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड (ZC) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना की पुष्टि की. बोर्ड ने बताया कि मोहम्मद महदी का निधन 29 दिसंबर 2025 को हरारे में हुआ. वह जन्म से ही हीमोफीलिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका देहांत हो गया. 30 दिसंबर को हरारे के वॉरेन हिल्स कब्रिस्तान में उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “जिम्बाब्वे क्रिकेट, अपने टी20 कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. इस मुश्किल समय में बोर्ड, खिलाड़ी और स्टाफ रजा परिवार के साथ खड़े हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले और मोहम्मद महदी की आत्मा को शांति मिले.”

सोशल मीडिया पर छलका रजा का दर्द

इस दुखद खबर पर सिकंदर रजा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट के बयान को साझा करते हुए टूटे दिल का इमोजी पोस्ट किया, जो उनके दर्द को बयां करता है. क्रिकेट फैंस और साथी खिलाड़ी लगातार रजा को ढांढस बंधा रहे हैं.

यह निजी त्रासदी ऐसे समय में सामने आई है, जब सिकंदर रजा अपने करियर के अहम दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ILT20 2025 में शारजाह वॉरियर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. रजा ने टूर्नामेंट में 10 मैचों में 171 रन बनाए और 10 विकेट भी झटके, जिससे उनकी ऑलराउंड क्षमता एक बार फिर साबित हुई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी नजर

आने वाले महीनों में सिकंदर रजा के सामने एक बड़ी जिम्मेदारी है. वह फरवरी 2026 से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे टीम की अगुवाई करने वाले हैं. टीम के अहम स्तंभ रजा के लिए यह समय भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow