इस कारण BCCI ने बैंगलुरु से शिफ्ट किया IPL 2026 का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे RCB फैंस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के फाइनल मैच का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया है. फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. परन्तु नियम तो कहते हैं कि फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर खेला जाता है. इसका मतलब आईपीएल 2026 की खिताबी भिड़ंत बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी चाहिए थी. मगर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से BCCI को फाइनल मैच का वेन्यू बेंगलुरू से अहमदाबाद शिफ्ट करना पड़ा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. BCCI ने क्या कहा? BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक्स कारणों से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण को एक विशेष मामला माना जा रहा है. ऐसे में प्लेऑफ के मैचों का आयोजन तीन अलग-अलग मैदानों पर करवाया जा रहा है. बीसीसीआई ने भी माना कि फाइनल की मेजबानी बेंगलुरू को मिलनी चाहिए थी, लेकिन कुछ अधिकारियों की मांगें बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के बाहर थीं. इसलिए फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया है. क्या असली वजह कुछ और? न्यूज एजेंसी ANI की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कर्नाटक में कुछ विधायकों ने सुझाव दिया था कि उन्हें वीआईपी और वीवीआईपी की कैटेगरी में रखा जाना चाहिए और चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए उन्हें टिकट आवंटित किए जाने चाहिए. रिपोर्ट अनुसार यही मांग फाइनल के वेन्यू को लेकर समस्याएं पैदा कर रही थी. एक सूत्र ने तो यह तक कहा था कि समस्या का समाधान ना निकलने पर फाइनल किसी और शहर में करवाया जाएगा. अब असलियत में ऐसा ही हुआ है, क्योंकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन... IPL 2026 का प्लेऑफ शेड्यूल 26 मई - पहला क्वालीफायर - धर्मशाला 27 मई - एलिमिनेटर - न्यू चंडीगढ़ 29 मई - दूसरा क्वालीफायर - न्यू चंडीगढ़ 31 मई - फाइनल - अहमदाबाद यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला

May 6, 2026 - 19:30
 0
इस कारण BCCI ने बैंगलुरु से शिफ्ट किया IPL 2026 का फाइनल, वजह जान सिर पकड़ लेंगे RCB फैंस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के फाइनल मैच का वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया है. फाइनल मुकाबला 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. परन्तु नियम तो कहते हैं कि फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर खेला जाता है. इसका मतलब आईपीएल 2026 की खिताबी भिड़ंत बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होनी चाहिए थी. मगर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से BCCI को फाइनल मैच का वेन्यू बेंगलुरू से अहमदाबाद शिफ्ट करना पड़ा? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

BCCI ने क्या कहा?

BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक्स कारणों से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण को एक विशेष मामला माना जा रहा है. ऐसे में प्लेऑफ के मैचों का आयोजन तीन अलग-अलग मैदानों पर करवाया जा रहा है.

बीसीसीआई ने भी माना कि फाइनल की मेजबानी बेंगलुरू को मिलनी चाहिए थी, लेकिन कुछ अधिकारियों की मांगें बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के बाहर थीं. इसलिए फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया है.

क्या असली वजह कुछ और?

न्यूज एजेंसी ANI की एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कर्नाटक में कुछ विधायकों ने सुझाव दिया था कि उन्हें वीआईपी और वीवीआईपी की कैटेगरी में रखा जाना चाहिए और चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों के लिए उन्हें टिकट आवंटित किए जाने चाहिए. रिपोर्ट अनुसार यही मांग फाइनल के वेन्यू को लेकर समस्याएं पैदा कर रही थी. एक सूत्र ने तो यह तक कहा था कि समस्या का समाधान ना निकलने पर फाइनल किसी और शहर में करवाया जाएगा. अब असलियत में ऐसा ही हुआ है, क्योंकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, भारत आ सकेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन...

IPL 2026 का प्लेऑफ शेड्यूल

26 मई - पहला क्वालीफायर - धर्मशाला

27 मई - एलिमिनेटर - न्यू चंडीगढ़

29 मई - दूसरा क्वालीफायर - न्यू चंडीगढ़

31 मई - फाइनल - अहमदाबाद

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow