इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए भी आएंगे सब्सक्रिप्शन प्लान, YouTube की तरह पैसे देकर मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

YouTube की तरह अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी नया सब्सक्रिप्शन मॉडल आएगा. दरअसल, मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को अधिक फीचर्स और एआई कैपेबिलिटीज मिलेंगी, जिससे वो अधिक प्रोडक्टिव और क्रिएटिव हो पाएंगे. इस प्लान में यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस के साथ कई नए फीचर्स मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस बारे में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है. लागत वसूलना चाहती है मेटा दरअसल, पिछले कुछ समय से मेटा एआई टैलेंट और दूसरी कंपनियों को खरीदने पर पानी की तरह पैसा बहा रही है. कंपनी ने ऐप्पल समेत कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों को अपने साथ जोड़ा है. इसके अलावा उसने हाल ही में सिंगापुर बेस्ड स्टार्टअप Manus को खरीदा था. एआई एजेंट डेवलप करने वाले इस स्टार्टअप के लिए मेटा ने 2 बिलियन डॉलर का खर्चा किया था. अपनी इन खर्चों को पूरा करने के लिए मेटा अब पेड प्लान लाने पर विचार कर रही है.  पेड प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अपने पेड प्लान में Manus के एआई एजेंट्स को अपनी ऐप्स में इंटीग्रेट कर सकती है. इसके अलावा कंपनी प्रीमियम यूजर्स को अपने एआई पावर्ड शॉर्ट फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म Vibes की भी फुल एक्सेस दे सकती है. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को एआई से वीडियो क्रिएट और रीमिक्स करने की सुविधा देता है. व्हाट्सऐप की बात करें तो इसमें कंपनी प्रीमियम यूजर्स के लिए स्टेटस और चैनल से एड पूरी तरह गायब कर सकती है.  Meta Verified से अलग होगा प्लान मेटा का अपकमिंग सब्सक्रिप्शन प्लान उसके Meta Verified से अलग होगा. कंपनी ने Meta Verified को 2023 में लॉन्च किया था और इसमें कंटेट क्रिएटर्स और बिजनेसेस को वेरिफाईड बैज के अलावा डायरेक्ट सपोर्ट, इंपरसोनेशन के खिलाफ प्रोटेक्शन, सर्च ऑप्टिमाइजेशन और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं. मेटा ने कहा कि वह नए सब्सक्रिप्शन प्लान लाने से पहले यूजर्स का फीडबैक लेगी. ये भी पढ़ें- भारत में कब लॉन्च होगी स्टारलिंक की सर्विस और कितना देना पड़ेगा पैसा? सामने आ गई सारी जानकारी

Jan 27, 2026 - 13:30
 0
इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए भी आएंगे सब्सक्रिप्शन प्लान, YouTube की तरह पैसे देकर मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

YouTube की तरह अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी नया सब्सक्रिप्शन मॉडल आएगा. दरअसल, मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को अधिक फीचर्स और एआई कैपेबिलिटीज मिलेंगी, जिससे वो अधिक प्रोडक्टिव और क्रिएटिव हो पाएंगे. इस प्लान में यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस के साथ कई नए फीचर्स मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस बारे में अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

लागत वसूलना चाहती है मेटा
 
दरअसल, पिछले कुछ समय से मेटा एआई टैलेंट और दूसरी कंपनियों को खरीदने पर पानी की तरह पैसा बहा रही है. कंपनी ने ऐप्पल समेत कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों को अपने साथ जोड़ा है. इसके अलावा उसने हाल ही में सिंगापुर बेस्ड स्टार्टअप Manus को खरीदा था. एआई एजेंट डेवलप करने वाले इस स्टार्टअप के लिए मेटा ने 2 बिलियन डॉलर का खर्चा किया था. अपनी इन खर्चों को पूरा करने के लिए मेटा अब पेड प्लान लाने पर विचार कर रही है. 

पेड प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अपने पेड प्लान में Manus के एआई एजेंट्स को अपनी ऐप्स में इंटीग्रेट कर सकती है. इसके अलावा कंपनी प्रीमियम यूजर्स को अपने एआई पावर्ड शॉर्ट फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म Vibes की भी फुल एक्सेस दे सकती है. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को एआई से वीडियो क्रिएट और रीमिक्स करने की सुविधा देता है. व्हाट्सऐप की बात करें तो इसमें कंपनी प्रीमियम यूजर्स के लिए स्टेटस और चैनल से एड पूरी तरह गायब कर सकती है. 

Meta Verified से अलग होगा प्लान

मेटा का अपकमिंग सब्सक्रिप्शन प्लान उसके Meta Verified से अलग होगा. कंपनी ने Meta Verified को 2023 में लॉन्च किया था और इसमें कंटेट क्रिएटर्स और बिजनेसेस को वेरिफाईड बैज के अलावा डायरेक्ट सपोर्ट, इंपरसोनेशन के खिलाफ प्रोटेक्शन, सर्च ऑप्टिमाइजेशन और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं. मेटा ने कहा कि वह नए सब्सक्रिप्शन प्लान लाने से पहले यूजर्स का फीडबैक लेगी.

ये भी पढ़ें-

भारत में कब लॉन्च होगी स्टारलिंक की सर्विस और कितना देना पड़ेगा पैसा? सामने आ गई सारी जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow