इंडिया-यूएस ट्रेड डील और अमेरिकी टैरिफ में भारी कटौती पर एसबीआई चेयरमैन ने दिया ये बड़ा बयान
India US Trade Deal: लंबे समय से बेनतीजा रही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सोमवार देर रात मुहर लग गई. इस समझौते के बाद जहां शेयर बाजार में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, वहीं रुपया भी मजबूती के साथ छलांग लगाता नजर आ रहा है. इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इसे घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए बेहद सकारात्मक कदम बताया. ट्रेड डील से इकोनॉमी को बड़ा फायदा उन्होंने कहा कि बीती रात दोनों देशों के बीच टैरिफ के भारी बोझ को हटाने पर सहमति बनी है. शेट्टी ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ इस डील के अलावा भारत कई अन्य देशों के साथ भी मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहा है, जिससे व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और अर्थव्यवस्था व निर्यात को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क में कटौती का स्वागत करते हुए इसे ‘मेड इन इंडिया’ पहल के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अब भारतीय सामानों को अमेरिका में केवल 18 प्रतिशत का कम जवाबी शुल्क देना होगा. उन्होंने इसे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अच्छी खबर बताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि इससे दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को लाभ होगा. इन सेक्टर्स के उछले शेयर केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ये सफलता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई उच्चस्तरीय बातचीत के बाद हासिल हुई है. इसके बदले भारत ने अमेरिकी वस्तुओं के लिए व्यापार बाधाओं को कम करने के साथ-साथ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृषि समेत कई क्षेत्रों में आयात को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है. भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मुहर के बाद मंगलवार की सुबह कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी आई. इस डील के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. बीएसई पर केपीआर मिल का शेयर 20 प्रतिशत, गरवारे टेक्निकल फाइबर्स का शेयर 20 प्रतिशत, वेलस्पन लिविंग का शेयर 19.85 प्रतिशत, वर्धमान टेक्सटाइल का शेयर 19.60 प्रतिशत और ट्राइडेंट का शेयर 19.52 प्रतिशत बढ़ गया. ये भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप टैरिफ में कटौती के बाद दहाड़ रहा रुपया, 1.2% की छलांग, डॉलर को खूब धोया
India US Trade Deal: लंबे समय से बेनतीजा रही भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सोमवार देर रात मुहर लग गई. इस समझौते के बाद जहां शेयर बाजार में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, वहीं रुपया भी मजबूती के साथ छलांग लगाता नजर आ रहा है. इस बीच देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इसे घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए बेहद सकारात्मक कदम बताया.
ट्रेड डील से इकोनॉमी को बड़ा फायदा
उन्होंने कहा कि बीती रात दोनों देशों के बीच टैरिफ के भारी बोझ को हटाने पर सहमति बनी है. शेट्टी ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ इस डील के अलावा भारत कई अन्य देशों के साथ भी मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहा है, जिससे व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और अर्थव्यवस्था व निर्यात को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी शुल्क में कटौती का स्वागत करते हुए इसे ‘मेड इन इंडिया’ पहल के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अब भारतीय सामानों को अमेरिका में केवल 18 प्रतिशत का कम जवाबी शुल्क देना होगा. उन्होंने इसे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के लिए अच्छी खबर बताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि इससे दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों के लोगों को लाभ होगा.
इन सेक्टर्स के उछले शेयर
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा कि ये सफलता प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई उच्चस्तरीय बातचीत के बाद हासिल हुई है. इसके बदले भारत ने अमेरिकी वस्तुओं के लिए व्यापार बाधाओं को कम करने के साथ-साथ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और कृषि समेत कई क्षेत्रों में आयात को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है.
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर मुहर के बाद मंगलवार की सुबह कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र के शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी आई. इस डील के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. बीएसई पर केपीआर मिल का शेयर 20 प्रतिशत, गरवारे टेक्निकल फाइबर्स का शेयर 20 प्रतिशत, वेलस्पन लिविंग का शेयर 19.85 प्रतिशत, वर्धमान टेक्सटाइल का शेयर 19.60 प्रतिशत और ट्राइडेंट का शेयर 19.52 प्रतिशत बढ़ गया.
ये भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप टैरिफ में कटौती के बाद दहाड़ रहा रुपया, 1.2% की छलांग, डॉलर को खूब धोया
What's Your Reaction?