इंडिया की वर्ल्ड कप जीत पर न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सन का बड़ा बयान, बोले- 'जब कोई ऑस्ट्रेलिया को हराता है तो हमें...'
भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है और इस जीत की गूंज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारतीय टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि भारत की टीम वर्ल्ड क्लास है और इस जीत की पूरी तरह हकदार थी. लक्सन ने ANI से बातचीत में बताया कि उन्होंने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच हाइलाइट्स में देखा और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने कहा, “टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया. वे सचमुच वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और जीत की पूरी हकदार थीं. हम भले ही न्यूजीलैंड की जीत चाहते थे, लेकिन जब कोई ऑस्ट्रेलिया को हराता है तो हमें सबसे ज्यादा खुशी होती है और भारत ने वही कर दिखाया.” भारतीय टीम ने पहली बार अपने नाम किया खिताब भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती. यह भारत का तीसरा विश्व कप फाइनल था और इस बार टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया. लगभग 45,000 दर्शक मैदान में थे मौजूद फाइनल मैच देखने के लिए लगभग 45,000 दर्शक मैदान में मौजूद थे, जिन्होंने आखिरी गेंद तक सांसें थामकर मैच देखा. आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर ने नादिन डी क्लार्क का कैच पकड़ते ही पूरे स्टेडियम में भारत की जीत का शोर गूंज उठा. टूर्नामेंट ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड टूर्नामेंट ने दर्शकों के लिहाज से भी नया रिकॉर्ड बनाया. भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए 25,965 दर्शक पहुंचे, जो किसी भी ICC महिला टूर्नामेंट में लीग स्टेज के दौरान सबसे बड़ी संख्या है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नाम था, जिसे देखने 25,166 दर्शक आए थे. ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने जिसे बताया ब्राजीलियन मॉडल, वो निकली पिंकी? कांग्रेस के वोट चोरी के दावों पर हैरान करने वाला खुलासा
भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है और इस जीत की गूंज अब दुनिया भर में सुनाई दे रही है. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारतीय टीम को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि भारत की टीम वर्ल्ड क्लास है और इस जीत की पूरी तरह हकदार थी.
लक्सन ने ANI से बातचीत में बताया कि उन्होंने भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच हाइलाइट्स में देखा और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने कहा, “टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया. वे सचमुच वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं और जीत की पूरी हकदार थीं. हम भले ही न्यूजीलैंड की जीत चाहते थे, लेकिन जब कोई ऑस्ट्रेलिया को हराता है तो हमें सबसे ज्यादा खुशी होती है और भारत ने वही कर दिखाया.”
भारतीय टीम ने पहली बार अपने नाम किया खिताब
भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती. यह भारत का तीसरा विश्व कप फाइनल था और इस बार टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया.
लगभग 45,000 दर्शक मैदान में थे मौजूद
फाइनल मैच देखने के लिए लगभग 45,000 दर्शक मैदान में मौजूद थे, जिन्होंने आखिरी गेंद तक सांसें थामकर मैच देखा. आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर ने नादिन डी क्लार्क का कैच पकड़ते ही पूरे स्टेडियम में भारत की जीत का शोर गूंज उठा.
टूर्नामेंट ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
टूर्नामेंट ने दर्शकों के लिहाज से भी नया रिकॉर्ड बनाया. भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए 25,965 दर्शक पहुंचे, जो किसी भी ICC महिला टूर्नामेंट में लीग स्टेज के दौरान सबसे बड़ी संख्या है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के नाम था, जिसे देखने 25,166 दर्शक आए थे.
ये भी पढ़ें-
What's Your Reaction?