इंटरनेट पर छाया BeanTok ट्रेंड, क्या सच में दो कप बीन्स खाने से मूड और गट हेल्थ होती है बेहतर?

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया हेल्थ ट्रेंड वायरल होता ही रहता है. कुछ ट्रेंड अजीब लगते हैं तो कुछ सुनने में हेल्दी लगते हैं. इन्हीं में से एक Bean Tok ट्रेंड भी फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है. यह ट्रेंड टिक टॉक से शुरू हुआ और अब इंटरनेट पर भी तेजी से फैल रहा है. इस ट्रेंड में दावा किया जा रहा है कि अगर दो कप बीन्स खाई जाए तो गट हेल्थ बेहतर होती है. कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इससे नींद, मूड और स्ट्रेस पर भी असर पड़ता है. लेकिन क्या यह ट्रेंड सच में उतना ही कारगर है, जितना इसे बताया जा रहा है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इंटरनेट पर छाया  Bean Tok ट्रेंड क्या है और क्या यह सच में कारगर है. क्या है Bean Tok ट्रेंड?Bean Tok कोई मुश्किल ट्रेंड नहीं है. इस ट्रेंड में बस इतना कहा जा रहा है कि रोज दो कप बीन्स खाने से गट माइक्रोबायोटा सुधरता है, पेट भरा रहता है और हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है. दरअसल, बीन्स में प्लांट प्रोटीन, फाइबर कॉम्प्लेक्स, कार्ब्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन और कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाते हैं. हालांकि, दो कप बीन्स हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, आधा से एक कप बीन्स रोज खाने पर भी पर्याप्त फायदा मिल सकता है. वहीं ट्रेंड के अनुसार ज्यादा मात्रा में बीन्स लेने से कई लोगों को गैस, ब्लोटिंग और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं की डाइट में वेराइटी जरूरी है, इसलिए बीन्स के साथ दही, अंडे, दाल और टोफू जैसे प्रोटीन सोर्स भी शामिल कर सकते हैं. क्या बीन्स मूड और नींद पर डालते हैं असर?एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बीन्स गट बैक्टीरिया को जरूरी पोषण देते हैं, लेकिन यह दावा कि रोज दो कप बीन्स खाने से मूड बेहतर होता है, स्ट्रेस कम होता है और नींद सुधरती है यह पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर साबित नहीं है . गट-ब्रेन कनेक्शन जरूर है यानी गट हेल्थ अच्छी होगी तो मूड पर अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ सकता है. लेकिन दो कप बीन्स रोज खाने वाली बात सिर्फ सोशल मीडिया पर आधारित है, इस पर कोई ठोस रिसर्च नहीं है. इंडियन डाइट में इस ट्रेंड को नया क्यों नहीं माना जा रहा?भारत में बीन्स, दालें, लेग्यूम्स हमेशा से ही खाने का हिस्सा रहे हैं. राजमा-चावल, छोले-दाल और अंकुरित अनाज यह सब भारतीय थाली में रोज शामिल होते हैं. ऐसे में डॉक्टर बताते हैं कि हमारे यहां दालों को भिगोकर, उबालकर या फर्मेट करके खाने की आदत पाचन को बेहतर बनाती है. ऐसे में भारतीय खाने में पहले से ही शामिल बीन्स, दाल और अंकुरित अनाज गट हेल्थ को मजबूत करते हैं. वही इस ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि फाइबर से भरपूर बीन्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है, लेकिन इसमें मॉडरेशन सबसे जरूरी है. एक दम से इसकी मात्रा बढ़ाने पर पेट फूलने और गैस की समस्याएं हो सकती है. वहीं इंडियन डाइट में वैसे भी दालें और बीन्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, इसलिए किसी ट्रेंड को देखकर अचानक दो कप बीन्स खाना जरूरी नहीं है. ये भी पढ़ें-क्या सच में रोज नारियल पानी पीने से गोरा पैदा होता है बच्चा, जानें कितनी है बात में सच्चाई? Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Nov 15, 2025 - 19:30
 0
इंटरनेट पर छाया BeanTok ट्रेंड, क्या सच में दो कप बीन्स खाने से मूड और गट हेल्थ होती है बेहतर?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow