आपराधिक मामलों में हिरासत में लिए जाने पर पीएम, सीएम और मंत्री को हटाने के लिए मोदी सरकार लाएगी बिल, भड़की कांग्रेस

मोदी सरकार गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए जाने पर पीएम, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश करेगी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है.  आधी रात को ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी.  उन्होंने एक्स पर लिखा, ''क्या दुष्चक्र है! गिरफ्तारी के लिए कोई दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया! विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी धड़ाधड़ और असंगत रूप से हो रही है. नए प्रस्तावित कानून के तहत मौजूदा मुख्यमंत्री आदि को गिरफ्तारी होते ही तुरंत हटा दिया जाएगा.'' उन्होंने आगे कहा, ''विपक्ष को अस्थिर करने का सबसे आसान तरीका यही है कि पक्षपाती केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी के लिए छोड़ दिया जाए और चुनावी मैदान में हराने में असफल होने के बावजूद, उन्हें मनमानी गिरफ्तारियों के ज़रिए हटा दिया जाए!! और सत्ता पक्ष के किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को कभी छुआ तक नहीं जाता!!''

Aug 20, 2025 - 00:30
 0
आपराधिक मामलों में हिरासत में लिए जाने पर पीएम, सीएम और मंत्री को हटाने के लिए मोदी सरकार लाएगी बिल, भड़की कांग्रेस

मोदी सरकार गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए जाने पर पीएम, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को हटाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश करेगी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. 

आधी रात को ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''क्या दुष्चक्र है! गिरफ्तारी के लिए कोई दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया! विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी धड़ाधड़ और असंगत रूप से हो रही है. नए प्रस्तावित कानून के तहत मौजूदा मुख्यमंत्री आदि को गिरफ्तारी होते ही तुरंत हटा दिया जाएगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''विपक्ष को अस्थिर करने का सबसे आसान तरीका यही है कि पक्षपाती केंद्रीय एजेंसियों को विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी के लिए छोड़ दिया जाए और चुनावी मैदान में हराने में असफल होने के बावजूद, उन्हें मनमानी गिरफ्तारियों के ज़रिए हटा दिया जाए!! और सत्ता पक्ष के किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को कभी छुआ तक नहीं जाता!!''

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow