आप भी चलाते हैं Instagram! जानिए Reels या Posts में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा Reach, सामने आया डेटा

Instagram Reels Vs Posts: इंस्टाग्राम ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां युवा सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने से लेकर स्टोरी पोस्ट करने तक, लोग इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं. इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस प्लेटफॉर्म से हर महीने मोटी कमाई भी कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट या रील्स में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा रीच. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जहां ये पता लग रहा है कि पोस्ट या रील्स में से कहां पर लोगों को सबसे ज्यादा रीच मिल रही है. क्या Photo Posts हो गए पुराने? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इंस्टाग्राम Reels जरूर काफी फेमश हो चुके हैं. लेकिन फोटो आज भी प्लेटफॉर्ट के एलगोरिथम का एक अहम हिस्सा है. खासतौर पर Carousel Posts आज कल काफी ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि आज कल लोग ऐसे फोटो पर ज्यादा समय बिता रहे हैं. इससे प्लेटफॉर्म पर ऐसी फोटोज के शेयर और सेव होने की संभावना ज्यादा हो जाती है. ओरिजनल कंटेंट की ज्यादा डिमांड अब कॉपी पेस्ट या फिर एआई से बने कंटेंट को कंपनी ने बढ़ाना बंद कर दिया है. अब फ्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ओरिजनल कंटेंट को प्रमोट करना चाहती है. इसीलिए कई बार ऐसा देखा गया है कि कॉपी-पेस्ट या फिर रिपोस्ट की कई पोस्ट से कई गुना ज्यादा रीच ओरिजनल कंटेंट की होती है. इसीलिए कंपनी अब चरणबद्ध तरीके से ओरिजनल कंटेंट को बढ़ावा दे रही है. Reels का है दबदबा इंस्टाग्राम रील्स आज शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट में सबसे आगे है. लोग रील्स बनाने से लेकर रील्स स्क्रॉल करने तक में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. अब ऐसे में अगर आप नए फॉलोअर्स तक अपनी रीच बढ़ाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम रील एक बेहतरीन ऑप्शन है. ऐसा इसलिए है क्योंकि Instagram का एल्गोरिदम Reels को सबसे ज्यादा उन लोगों तक पहुंचाते हैं तो पहले से ही आपको फॉलोअर्स नहीं हैं. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कम फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स पर Reels की Reach नॉर्मली फोटो पोस्ट के मुकाबले में दो से तीन गुना तक ज्यादा देखी गई है. इसी वजह से नए इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स तेजी से अपनी रीच बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स का ही इस्तेमाल करते हैं. Engagement के मामले में कौन आगे? आपको बता दें कि अगर Engagement की बात करें तो इंस्टाग्राम पर Carousels काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ अगर आप रीच की बात करेंगे तो आज भी इंस्टाग्राम रील्स ही इस रेस में सबसे आगे है. प्लेटफॉर्स पर जब भी यूजर्स किसी पोस्ट को सेव करते हैं, कमेंट करते हैं या फिर कई स्लाइड्स को स्वाइप करके देखते हैं तो Instagram ऐसे कंटेंट को ज्यादा महत्व देता है. इसी वजह से कई अकाउंट्स पर Carousel Posts का Engagement Rate Reels से कई गुना ज्यादा देखने को मिल जाता है. यह भी पढ़ें: हर Fire TV रिमोट में क्यों होता है ये छोटा सा Hole? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jun 25, 2026 - 00:30
 0
आप भी चलाते हैं Instagram! जानिए Reels या Posts में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा Reach, सामने आया डेटा

Instagram Reels Vs Posts: इंस्टाग्राम ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां युवा सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने से लेकर स्टोरी पोस्ट करने तक, लोग इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं. इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस प्लेटफॉर्म से हर महीने मोटी कमाई भी कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट या रील्स में से कहां मिलती है सबसे ज्यादा रीच. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जहां ये पता लग रहा है कि पोस्ट या रील्स में से कहां पर लोगों को सबसे ज्यादा रीच मिल रही है.

क्या Photo Posts हो गए पुराने?

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इंस्टाग्राम Reels जरूर काफी फेमश हो चुके हैं. लेकिन फोटो आज भी प्लेटफॉर्ट के एलगोरिथम का एक अहम हिस्सा है. खासतौर पर Carousel Posts आज कल काफी ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि आज कल लोग ऐसे फोटो पर ज्यादा समय बिता रहे हैं. इससे प्लेटफॉर्म पर ऐसी फोटोज के शेयर और सेव होने की संभावना ज्यादा हो जाती है.

ओरिजनल कंटेंट की ज्यादा डिमांड

अब कॉपी पेस्ट या फिर एआई से बने कंटेंट को कंपनी ने बढ़ाना बंद कर दिया है. अब फ्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा ओरिजनल कंटेंट को प्रमोट करना चाहती है. इसीलिए कई बार ऐसा देखा गया है कि कॉपी-पेस्ट या फिर रिपोस्ट की कई पोस्ट से कई गुना ज्यादा रीच ओरिजनल कंटेंट की होती है. इसीलिए कंपनी अब चरणबद्ध तरीके से ओरिजनल कंटेंट को बढ़ावा दे रही है.

Reels का है दबदबा

इंस्टाग्राम रील्स आज शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट में सबसे आगे है. लोग रील्स बनाने से लेकर रील्स स्क्रॉल करने तक में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. अब ऐसे में अगर आप नए फॉलोअर्स तक अपनी रीच बढ़ाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम रील एक बेहतरीन ऑप्शन है. ऐसा इसलिए है क्योंकि Instagram का एल्गोरिदम Reels को सबसे ज्यादा उन लोगों तक पहुंचाते हैं तो पहले से ही आपको फॉलोअर्स नहीं हैं.

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कम फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स पर Reels की Reach नॉर्मली फोटो पोस्ट के मुकाबले में दो से तीन गुना तक ज्यादा देखी गई है. इसी वजह से नए इंस्टाग्राम अकाउंट होल्डर्स तेजी से अपनी रीच बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स का ही इस्तेमाल करते हैं.

Engagement के मामले में कौन आगे?

आपको बता दें कि अगर Engagement की बात करें तो इंस्टाग्राम पर Carousels काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ अगर आप रीच की बात करेंगे तो आज भी इंस्टाग्राम रील्स ही इस रेस में सबसे आगे है. प्लेटफॉर्स पर जब भी यूजर्स किसी पोस्ट को सेव करते हैं, कमेंट करते हैं या फिर कई स्लाइड्स को स्वाइप करके देखते हैं तो Instagram ऐसे कंटेंट को ज्यादा महत्व देता है. इसी वजह से कई अकाउंट्स पर Carousel Posts का Engagement Rate Reels से कई गुना ज्यादा देखने को मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:

हर Fire TV रिमोट में क्यों होता है ये छोटा सा Hole? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow