आज रविवार को महंगा हुआ LPG सिलेंडर? चेक करें आपके यहां कितने में हो रही बुकिंग

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ये रिव्यू ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, प्रोपेन और ब्यूटेन की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की एक्सचेंज रेट जैसे कारकों पर निर्भर करती है. चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव जैसे कि सऊदी अरामको द्वारा तय की गई प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतें- का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है.  इसके अलावा, चूंकि कच्चे तेल और गैस का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने का असर भी घरेलू कीमतों पर पड़ता है.  बुकिंग से पहले जांच लें कीमत अभी घरेलू स्तर पर LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में LPG सिलेंडर बुक करने से पहले अपने लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर से या आधिकारिक गैस बुकिंग चैनल के जरिए लागू कीमत जरूर पता कर लें. बता दें कि कीमतों में भिन्नता की सबसे बड़ी वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स (VAT) है. केंद्र सरकार पूरे देश में घरेलू एलपीजी पर 5% का GST लगाती है.  इसके विपरीत राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट (VAT) या स्थानीय टैक्स लगाती है. जिन राज्यों में वैट की दरें ज्यादा हैं जैसे पश्चिम बंगाल या उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से- वहां सिलेंडर महंगा मिलता है. वहीं, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में टैक्स की संरचना अलग होने के कारण कीमतें थोड़ी कम रहती हैं. मुंबई और दिल्ली में क्यों कम है रेट? मुंबई और दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतें दूसरे महानगरों के मुकबले कम हैं. मुंबई के पास अपना खुद का पोर्ट है, यहां BPCL और HPCL जैसी ऑयल रिफाइनरीज भी हैं. विदेशों से आयात किया जाने वाला गैस पहले मुंबई पोर्ट पर ही उतारा जाता है और फिर यहां से बॉटलिंग प्लांट में भेजा जाता है. इसी तरह से दिल्ली-एनसीआर देश का सबसे बड़ा सप्लाई हब है, जो मथुरा और पानीपत की रिफाइनरियों से डायरेक्ट कनेक्टेड है. पाइपलाइन से गैस आने के कारण टैंकरों से ढुलाई का खर्च बहुत कम हो जाता है इसलिए इन दो बड़े शहरों में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं.  शहरवार चेक करें रेट शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये तिरुवनंतपुरम 951.00 रुपये 2,861.50 रुपये लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये ये भी पढ़ें: लखनऊ के हलवाई का बेटा दुबई में बना AI कंपनी का हेड, 2.5 करोड़ है कमाई

Nov 15, 2026 - 13:30
 0
आज रविवार को महंगा हुआ LPG सिलेंडर? चेक करें आपके यहां कितने में हो रही बुकिंग

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं. ये रिव्यू ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, प्रोपेन और ब्यूटेन की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की एक्सचेंज रेट जैसे कारकों पर निर्भर करती है.

चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव जैसे कि सऊदी अरामको द्वारा तय की गई प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतें- का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है.  इसके अलावा, चूंकि कच्चे तेल और गैस का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने का असर भी घरेलू कीमतों पर पड़ता है. 

बुकिंग से पहले जांच लें कीमत

अभी घरेलू स्तर पर LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में LPG सिलेंडर बुक करने से पहले अपने लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर से या आधिकारिक गैस बुकिंग चैनल के जरिए लागू कीमत जरूर पता कर लें.

बता दें कि कीमतों में भिन्नता की सबसे बड़ी वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स (VAT) है. केंद्र सरकार पूरे देश में घरेलू एलपीजी पर 5% का GST लगाती है.  इसके विपरीत राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट (VAT) या स्थानीय टैक्स लगाती है. जिन राज्यों में वैट की दरें ज्यादा हैं जैसे पश्चिम बंगाल या उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से- वहां सिलेंडर महंगा मिलता है. वहीं, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में टैक्स की संरचना अलग होने के कारण कीमतें थोड़ी कम रहती हैं.

मुंबई और दिल्ली में क्यों कम है रेट?

मुंबई और दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतें दूसरे महानगरों के मुकबले कम हैं. मुंबई के पास अपना खुद का पोर्ट है, यहां BPCL और HPCL जैसी ऑयल रिफाइनरीज भी हैं. विदेशों से आयात किया जाने वाला गैस पहले मुंबई पोर्ट पर ही उतारा जाता है और फिर यहां से बॉटलिंग प्लांट में भेजा जाता है.

इसी तरह से दिल्ली-एनसीआर देश का सबसे बड़ा सप्लाई हब है, जो मथुरा और पानीपत की रिफाइनरियों से डायरेक्ट कनेक्टेड है. पाइपलाइन से गैस आने के कारण टैंकरों से ढुलाई का खर्च बहुत कम हो जाता है इसलिए इन दो बड़े शहरों में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं. 

शहरवार चेक करें रेट

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
तिरुवनंतपुरम 951.00 रुपये 2,861.50 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये

ये भी पढ़ें: लखनऊ के हलवाई का बेटा दुबई में बना AI कंपनी का हेड, 2.5 करोड़ है कमाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow