आज RCB और LSG के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आईपीएल 2026 में आज एक बड़ा मैच है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भिड़ेंगी. यह काफी रोमांचक मैच हो सकता है. आरसीबी चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. वहीं लखनऊ की टीम चार मैचों में दो मुकाबले जीती है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुर जायंट्स सातवें स्थान पर है.  हेड टू हेड में कौन आगे? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी है. आरसीबी ने लखनऊ को चार बार शिकस्त दी है. वहीं लखनऊ की टीम बेंगलुरु को सिर्फ दो बार ही हराने में कामयाब हुई है. यहां दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ ने दोनों बार आरसीबी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया है.  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों का कब्रिस्तान मानी जाती है. यहां बॉलर्स की काफी पिटाई होती है. 200 रन बनना यहां काफी आसान देखा गया है. वैसे, बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स अभी तक आईपीएल 2026 में 200 रन नहीं बना सकी है. वहीं आरसीबी ने चारों मैचों में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है.  मैच प्रिडिक्शन  हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा काफी भारी है. भले ही बेंगलुरु की टीम अपने घर पर अब तक लखनऊ से कोई मैच नहीं जीती है, लेकिन आज इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है. मुकाबला 60-40 का है. आज भी स्कोर डिफेंड होने के ज्यादा चांस हैं.  आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी/जोश हेजलवुड इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान और दिगवेश सिंह राठी  इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव/मयंक यादव

Apr 15, 2026 - 19:30
 0
आज RCB और LSG के बीच मुकाबला, जानें बेंगलुरु-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

आईपीएल 2026 में आज एक बड़ा मैच है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें भिड़ेंगी. यह काफी रोमांचक मैच हो सकता है. आरसीबी चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. वहीं लखनऊ की टीम चार मैचों में दो मुकाबले जीती है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुर जायंट्स सातवें स्थान पर है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी है. आरसीबी ने लखनऊ को चार बार शिकस्त दी है. वहीं लखनऊ की टीम बेंगलुरु को सिर्फ दो बार ही हराने में कामयाब हुई है. यहां दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ ने दोनों बार आरसीबी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराया है. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों का कब्रिस्तान मानी जाती है. यहां बॉलर्स की काफी पिटाई होती है. 200 रन बनना यहां काफी आसान देखा गया है. वैसे, बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स अभी तक आईपीएल 2026 में 200 रन नहीं बना सकी है. वहीं आरसीबी ने चारों मैचों में 200 रनों का आंकड़ा पार किया है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में आरसीबी का पलड़ा काफी भारी है. भले ही बेंगलुरु की टीम अपने घर पर अब तक लखनऊ से कोई मैच नहीं जीती है, लेकिन आज इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है. मुकाबला 60-40 का है. आज भी स्कोर डिफेंड होने के ज्यादा चांस हैं. 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी/जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन- एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान और दिगवेश सिंह राठी 

इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान/प्रिंस यादव/मयंक यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow