आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?

Will MS Dhoni Play Today His Last Match: चेन्नई सुपर किंग्स आज (18 मई) IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी. यह मैच चेन्नई के घरेलू स्टेडियम एमए चिदंबरम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर चर्चा तेज हो गई. फैंस जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं कि क्या आज धोनी हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इसके साथ माही के आईपीएल रिटायरमेंट की भी बात होती दिख रही है.  दरअसल धोनी ने 2021 में चेन्नई के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था, "मैंने हमेशा अपना क्रिकेट प्लान किया है. मेरा आखिरी मैच रांची में था. वनडे में मेरा आखिरी घरेलू मैच मेरे घर रांची में था. इसलिए, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा. अगले साल होगा या पांच साल बाद, यह हम ठीक से नहीं जानते." 5 साल का वक्त हुआ पूरा माही ने 2021 में जिन 5 सालों का जिक्र किया था, वो इस आईपीएल सीजन पूरे हो गए. इसके साथ यह चेन्नई का घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला भी है. इस हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि आज धोनी मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं और यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है." बताते चलें कि सीजन में 12 मैच खेल चुकी चेन्नई के लिए धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. सीजन की शुरुआत से ही धोनी काफ इंजरी से उबर रहे हैं. चेन्नई ने 28 मार्च को एक अपडेट में बताया था कि धोनी 2 हफ्तों तक काफ इंजरी के चलते बाहर रह सकते हैं, लेकिन धोरे-धीरे वक्त 2 महीनों के करीब हो गया और माही का वापसी नहीं हुई.  धोनी की वापसी पर क्या बोले अश्विन? टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के टीममेट रहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "मुझे लग रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी के खेलने का चांस है. देखते हैं क्या होता है. जहां तक मैंने सुना है, वह अंत के 2-3 मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि धोनी के आज खेलने और संन्यास लेने को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माही आज मैदान पर उतरते हैं या नहीं.    यह भी पढे़ं: SRH से हारी तो CSK होगी बाहर, जानें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कैसा है प्लेऑफ का समीकरण IPL 2026 में ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी का जिक्र कर नाराज हुए मोहम्मद कैफ, जानिए

May 18, 2026 - 19:30
 0
आज IPL को अलविदा कह देंगे एमएस धोनी? चेपॉक में CSK का SRH से मैच; माही का होगा आखिरी मुकाबला?

Will MS Dhoni Play Today His Last Match: चेन्नई सुपर किंग्स आज (18 मई) IPL 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी. यह मैच चेन्नई के घरेलू स्टेडियम एमए चिदंबरम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर चर्चा तेज हो गई. फैंस जानने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं कि क्या आज धोनी हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? इसके साथ माही के आईपीएल रिटायरमेंट की भी बात होती दिख रही है. 

दरअसल धोनी ने 2021 में चेन्नई के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था, "मैंने हमेशा अपना क्रिकेट प्लान किया है. मेरा आखिरी मैच रांची में था. वनडे में मेरा आखिरी घरेलू मैच मेरे घर रांची में था. इसलिए, उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा. अगले साल होगा या पांच साल बाद, यह हम ठीक से नहीं जानते."

5 साल का वक्त हुआ पूरा

माही ने 2021 में जिन 5 सालों का जिक्र किया था, वो इस आईपीएल सीजन पूरे हो गए. इसके साथ यह चेन्नई का घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला भी है. इस हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि आज धोनी मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं और यह उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है."

बताते चलें कि सीजन में 12 मैच खेल चुकी चेन्नई के लिए धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. सीजन की शुरुआत से ही धोनी काफ इंजरी से उबर रहे हैं. चेन्नई ने 28 मार्च को एक अपडेट में बताया था कि धोनी 2 हफ्तों तक काफ इंजरी के चलते बाहर रह सकते हैं, लेकिन धोरे-धीरे वक्त 2 महीनों के करीब हो गया और माही का वापसी नहीं हुई. 

धोनी की वापसी पर क्या बोले अश्विन?

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के टीममेट रहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "मुझे लग रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी के खेलने का चांस है. देखते हैं क्या होता है. जहां तक मैंने सुना है, वह अंत के 2-3 मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं.

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि धोनी के आज खेलने और संन्यास लेने को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माही आज मैदान पर उतरते हैं या नहीं. 

 

यह भी पढे़ं: SRH से हारी तो CSK होगी बाहर, जानें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कैसा है प्लेऑफ का समीकरण

IPL 2026 में ऐसा क्या हुआ कि वैभव सूर्यवंशी का जिक्र कर नाराज हुए मोहम्मद कैफ, जानिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow