आखिर क्यों EV टैक्स क्रेडिट खत्म करने पर भड़के मस्क? सरकारी फंड से टेस्ला और SpaceX को कितना मिलता है फायदा?

EV Tax Credit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ मस्क के बीच तकरार अब किसी से छिपी नहीं है. दरअसल, मस्क इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स इंसेंटिव के हटाए जाने की बात से नाराज हैं.  एक-दूसरे से भिड़े ट्रंप और मस्क एक तरफ जहां मस्क का कहना है कि ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' से अमेरिका पर अगले दस सालों में 2.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज और बढ़ जाएगा. इस बिल में 2017 की ट्रंप की पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए आम जनता और कंपनियों को टैक्स से राहत दिलाना है. इसमें विदेश में पैसा भेजने पर 3.5 परसेंट के रेमिटेंस टैक्स का प्रस्ताव है, जिससे अमेरिकियों को छूट दी गई है. इसके अलावा, EV पर सब्सिडी खत्म करने का भी प्रस्ताव है. ट्रंप का ऐसा मानना है कि इस बिल से 1.6 ट्रिलियन डॉलर की बचत होगी. इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मजबूत बनकर उभरेगी.  ट्रंप ने मस्क को दे दी धमकी अब जब मस्क इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो ट्रंप भी कहां पीछे हटने वाले. उन्होंने भी ट्रुथ सोशल पर लिखा, ''हमारे बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करना है. मुझे हैरानी होती है कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया.'' EV टैक्स क्रेडिट अमेरिका में इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर मिलने वाला 7,500 डॉलर तक का टैक्स क्रेडिट है. यानी कि टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त नए व्हीकल्स पर 7,500 डॉलर और 2010 या उसके बाद खरीदे गए व्हीकल्स पर 4,000 डॉलर तक की छूट मिलेगी.  सरकारी फंड से मस्क को कितना फायदा?  मस्क की दो कंपनियां- टेस्ला और स्पेसएक्स को सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्स से फायदा मिलता रहा है. जलवायु परिवर्तन के प्रयासों को बढ़ावा देने के एक हिस्से के रूप में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए सरकार ने ईवी टैक्स क्रेडिट का इंतजाम किया था, जिससे कंपनी ने खूब मुनाफा कमाया. वॉशिंगटन पोस्ट की एक एनालिसिस के मुताबिक, मस्क और उनकी कंपनियों को दो दशकों से अधिक समय में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स, लोन, सब्सिडी और टैक्स क्रेडिट के रूप में 38 बिलियन डॉलर मिले हैं.  पिछले पांच सालों में मस्क की कंपनियों को 38 बिलियन डॉलर के लगभग दो-तिहाई फंड अलॉट किए गए, जबकि 2024 में 6.3 बिलियन डॉलर भी सरकार की तरफ से मिले. स्पेसएक्स को भी 2016 से हर साल सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स, लोन, सब्सिडी और टैक्स क्रेडिट के रूप में कम से कम 1 बिलियन डॉलर मिले हैं. यह रकम 2021 से 2024 के बीच 2 से 4 बिलियन डॉलर के बीच रही. जबकि टेस्ला को 2020 से हर साल 1 बिलियन डॉलर से अधिक प्राप्त हुए. अब जाहिर सी बात है कि इनमें से अगर किसी में भी कटौती होगी, तो मस्क को भारी नुकसान होगा.  ये भी पढ़ें: टेस्ला के निवेशकों ने ली राहत की सांस, 7 परसेंट तक उछल गए शेयर; एक दिन पहले डूब गए थे 15200 करोड़

Jun 7, 2025 - 15:30
 0
आखिर क्यों EV टैक्स क्रेडिट खत्म करने पर भड़के मस्क? सरकारी फंड से टेस्ला और SpaceX को कितना मिलता है फायदा?

EV Tax Credit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ मस्क के बीच तकरार अब किसी से छिपी नहीं है. दरअसल, मस्क इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स इंसेंटिव के हटाए जाने की बात से नाराज हैं. 

एक-दूसरे से भिड़े ट्रंप और मस्क

एक तरफ जहां मस्क का कहना है कि ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' से अमेरिका पर अगले दस सालों में 2.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज और बढ़ जाएगा. इस बिल में 2017 की ट्रंप की पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए आम जनता और कंपनियों को टैक्स से राहत दिलाना है. इसमें विदेश में पैसा भेजने पर 3.5 परसेंट के रेमिटेंस टैक्स का प्रस्ताव है, जिससे अमेरिकियों को छूट दी गई है. इसके अलावा, EV पर सब्सिडी खत्म करने का भी प्रस्ताव है. ट्रंप का ऐसा मानना है कि इस बिल से 1.6 ट्रिलियन डॉलर की बचत होगी. इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और मजबूत बनकर उभरेगी. 

ट्रंप ने मस्क को दे दी धमकी

अब जब मस्क इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो ट्रंप भी कहां पीछे हटने वाले. उन्होंने भी ट्रुथ सोशल पर लिखा, ''हमारे बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करना है. मुझे हैरानी होती है कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया.''

EV टैक्स क्रेडिट अमेरिका में इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर मिलने वाला 7,500 डॉलर तक का टैक्स क्रेडिट है. यानी कि टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त नए व्हीकल्स पर 7,500 डॉलर और 2010 या उसके बाद खरीदे गए व्हीकल्स पर 4,000 डॉलर तक की छूट मिलेगी. 

सरकारी फंड से मस्क को कितना फायदा? 

मस्क की दो कंपनियां- टेस्ला और स्पेसएक्स को सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्स से फायदा मिलता रहा है. जलवायु परिवर्तन के प्रयासों को बढ़ावा देने के एक हिस्से के रूप में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए सरकार ने ईवी टैक्स क्रेडिट का इंतजाम किया था, जिससे कंपनी ने खूब मुनाफा कमाया. वॉशिंगटन पोस्ट की एक एनालिसिस के मुताबिक, मस्क और उनकी कंपनियों को दो दशकों से अधिक समय में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स, लोन, सब्सिडी और टैक्स क्रेडिट के रूप में 38 बिलियन डॉलर मिले हैं. 

पिछले पांच सालों में मस्क की कंपनियों को 38 बिलियन डॉलर के लगभग दो-तिहाई फंड अलॉट किए गए, जबकि 2024 में 6.3 बिलियन डॉलर भी सरकार की तरफ से मिले. स्पेसएक्स को भी 2016 से हर साल सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स, लोन, सब्सिडी और टैक्स क्रेडिट के रूप में कम से कम 1 बिलियन डॉलर मिले हैं. यह रकम 2021 से 2024 के बीच 2 से 4 बिलियन डॉलर के बीच रही. जबकि टेस्ला को 2020 से हर साल 1 बिलियन डॉलर से अधिक प्राप्त हुए. अब जाहिर सी बात है कि इनमें से अगर किसी में भी कटौती होगी, तो मस्क को भारी नुकसान होगा. 

ये भी पढ़ें:

टेस्ला के निवेशकों ने ली राहत की सांस, 7 परसेंट तक उछल गए शेयर; एक दिन पहले डूब गए थे 15200 करोड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow