अश्विन की टीम ने सब 'गुड़ गोबर' कर दिया, एक नहीं दो नहीं 3 बार मिस किया रन आउट; मजेदार वीडियो वायरल

Ravichandran Ashwin Angry in TNPL: भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में खेल रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर उनके गुस्से की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हैं. अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं. दरअसल शनिवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स और सीकेम मदुरै पैंथर्स का मैच खेला गया. इस भिड़ंत में एक ऐसा मौका आया जब ड्रैगन्स टीम के फील्डरों ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार रन आउट का चांस मिस किया, इस खराब फील्डिंग का मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अश्विन की टीम ने किया सब 'गुड़ गोबर' यह मामला पैंथर्स की पारी में अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद का है. बल्लेबाज गुरजपनीत सिंह ने गेंद को एक्स्ट्रा-कवर की दिशा में टहलाया, जहां रविचंद्रन अश्विन फील्डिंग कर रहे थे. अश्विन ने मौका देखकर तेजी से गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंका, जिसे वहां मौजूद फील्डर पकड़ नहीं पाया था. इस अफरा-तफरी में बल्लेबाज दूसरा रन भाग पड़े. शॉर्ट-मिड विकेट से फील्डर ने गेंद को विकेटकीपर की तरफ फेंका, लेकिन खराब थ्रो के कारण विकेटकीपर भी गेंद को नहीं पकड़ पाया और बल्लेबाज तीसरा रन दौड़ पड़े. तीसरा थ्रो भी खराब रहा लेकिन बल्लेबाजों ने चौथा रन ना भागना ही ठीक समझा. दूसरी ओर जब कैमरा रविचंद्रन अश्विन की तरफ घूमा तो वो बहुत गुस्सा करते दिखे. 3 Times Run-Out Missed In TNPL. ???? pic.twitter.com/iOZtG4NcMC — Cricket News With Arunabh (@CricketArunabh) June 15, 2025 ये पहला मौका नहीं है जब TNPL के मौजूदा सीजन में अश्विन का नाम बहस का मुद्दा बना है. इसी सीजन में ड्रीम तुरुप्पुर तमिजंस के खिलाफ मैच में LBW आउट दिए जाने के बाद वो अंपायर से भिड़ गए थे. अंपायर से फाइट के बाद उन्होंने अपने पैड पर बल्ला बहुत जोर से देकर मारा था. बता दें कि अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. यह भी पढ़ें: Watch: ऐसी फील्डिंग देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी, कप्तान अश्विन को आया गुस्सा! वीडियो वायरल

Jun 15, 2025 - 16:30
 0
अश्विन की टीम ने सब 'गुड़ गोबर' कर दिया, एक नहीं दो नहीं 3 बार मिस किया रन आउट; मजेदार वीडियो वायरल

Ravichandran Ashwin Angry in TNPL: भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में खेल रहे हैं. क्रिकेट मैदान पर उनके गुस्से की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हैं. अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी ही टीम के खिलाड़ियों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं. दरअसल शनिवार को डिंडीगुल ड्रैगन्स और सीकेम मदुरै पैंथर्स का मैच खेला गया. इस भिड़ंत में एक ऐसा मौका आया जब ड्रैगन्स टीम के फील्डरों ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार रन आउट का चांस मिस किया, इस खराब फील्डिंग का मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

अश्विन की टीम ने किया सब 'गुड़ गोबर'

यह मामला पैंथर्स की पारी में अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद का है. बल्लेबाज गुरजपनीत सिंह ने गेंद को एक्स्ट्रा-कवर की दिशा में टहलाया, जहां रविचंद्रन अश्विन फील्डिंग कर रहे थे. अश्विन ने मौका देखकर तेजी से गेंद को नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ फेंका, जिसे वहां मौजूद फील्डर पकड़ नहीं पाया था. इस अफरा-तफरी में बल्लेबाज दूसरा रन भाग पड़े.

शॉर्ट-मिड विकेट से फील्डर ने गेंद को विकेटकीपर की तरफ फेंका, लेकिन खराब थ्रो के कारण विकेटकीपर भी गेंद को नहीं पकड़ पाया और बल्लेबाज तीसरा रन दौड़ पड़े. तीसरा थ्रो भी खराब रहा लेकिन बल्लेबाजों ने चौथा रन ना भागना ही ठीक समझा. दूसरी ओर जब कैमरा रविचंद्रन अश्विन की तरफ घूमा तो वो बहुत गुस्सा करते दिखे.

ये पहला मौका नहीं है जब TNPL के मौजूदा सीजन में अश्विन का नाम बहस का मुद्दा बना है. इसी सीजन में ड्रीम तुरुप्पुर तमिजंस के खिलाफ मैच में LBW आउट दिए जाने के बाद वो अंपायर से भिड़ गए थे. अंपायर से फाइट के बाद उन्होंने अपने पैड पर बल्ला बहुत जोर से देकर मारा था. बता दें कि अश्विन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: ऐसी फील्डिंग देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी, कप्तान अश्विन को आया गुस्सा! वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow