अरुणाचल प्रदेश को 5100 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी, 'पूर्वत्तर का हो रहा विकास'

प्रधानमंत्री मोदी ने ईटानगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरा आज यहां आना तीन वजह से विशेष हो गया. पहला की नवरात्र के पहले दिन मुझे ऐसे पहाड़ों का दर्शन मिल गया. दूसरी वजह ये की आज से देश में नेक्स्ट जेन GST लागू हुई है. और तीसरी बात ये की आज अरुणाचल को ढेर सारे नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के डबल बेनिफिट का उदहारण है. यहाँ मुझे छोटे छोटे व्यपारियों से मिलने का अवसर मिला. और ये बचत उत्सव देख रहा था की यहाँ व्यापारियों में और जनता में साफ नजर आ रहा है.'' पीएम मोदी ने कहा, ''देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है. जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे, जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं. यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है.'' कांग्रेस की वजह से रुका अरुणाचल का विकास - पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा, ''यहां वैसे तो सूर्यकिरण सबसे पहले आती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि विकास आने में बहुत समय लग गया, लेकिन पहले जो दिल्ली में बैठे थे उन्होंने अरुणाचल को नजर अंदाज किया. कांग्रेस सोचती थी कि जब अरुणाचल में दो ही लोकसभा सीट है तो क्यों ध्यान दिया जाए. इस सोच से हमारा पूरा नार्थ ईस्ट पीछे रह गया.''

Sep 22, 2025 - 12:30
 0
अरुणाचल प्रदेश को 5100 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी, 'पूर्वत्तर का हो रहा विकास'

प्रधानमंत्री मोदी ने ईटानगर में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरा आज यहां आना तीन वजह से विशेष हो गया. पहला की नवरात्र के पहले दिन मुझे ऐसे पहाड़ों का दर्शन मिल गया. दूसरी वजह ये की आज से देश में नेक्स्ट जेन GST लागू हुई है. और तीसरी बात ये की आज अरुणाचल को ढेर सारे नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के डबल बेनिफिट का उदहारण है. यहाँ मुझे छोटे छोटे व्यपारियों से मिलने का अवसर मिला. और ये बचत उत्सव देख रहा था की यहाँ व्यापारियों में और जनता में साफ नजर आ रहा है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है. जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे, जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं. यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है.''

कांग्रेस की वजह से रुका अरुणाचल का विकास - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ''यहा वैसे तो सूर्यकिरण सबसे पहले आती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि विकास आने में बहुत समय लग गया, लेकिन पहले जो दिल्ली में बैठे थे उन्होंने अरुणाचल को नर अंदा किया. कांग्रेस सोचती थी कि जब अरुणाचल में दो ही लोकसभा सीट है तो क्यों ध्यान दिया जाए. इस सोच से हमारा पूरा नार्थ ईस्ट पीछे रह गया.''

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow