अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में हुए बड़े फेरबदल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अमित मालवीय की भूमिका को लेकर है. करीब 11 साल तक पार्टी के IT और सोशल मीडिया तंत्र की कमान संभालने वाले अमित मालवीय को अब राष्ट्रीय IT सेल के प्रमुख पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है. मालवीय को हालांकि केवल एक संगठनात्मक पद से हटाया गया है. पार्टी की ओर से उनकी अगली भूमिका या किसी नई जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. यही वजह है कि अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि पार्टी अमित मालवीय को आने वाले चुनावों को देखते हुए कोई दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है. बंगाल चुनाव में मालवीय के पास थी दोहरी जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान अमित मालवीय के पास भाजपा के लिए दो अहम जिम्मेदारियां थीं. वह पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय IT और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख भी थे. मालवीय को पहली बार 2020 में, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले, पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया था. 2026 के चुनाव में भी वह इस भूमिका में बने रहे. बंगाल में उन्होंने लंबे समय तक जमीन पर काम किया और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और दूसरे राजनीतिक मुद्दों को पार्टी के अभियान में प्रमुखता से उठाया. उनकी दूसरी बड़ी भूमिका भाजपा के डिजिटल अभियान को संभालने की थी. सोशल मीडिया नैरेटिव, डिजिटल कैंपेन और चुनावी रणनीति को ऑनलाइन और ग्राउंड स्तर पर जोड़ना उनकी जिम्मेदारियों में शामिल रहा. अब IT सेल की जिम्मेदारी दीपक म्हस्के के पास भाजपा ने अब अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय IT और सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी दी है. म्हस्के छत्तीसगढ़ से आते हैं और लंबे समय से भाजपा के IT और सोशल मीडिया संगठन से जुड़े रहे हैं. विभिन्न विधानसभा चुनावों में डिजिटल कैंपेन से जुड़े रहने के अलावा उन्हें चुनावी डेटा और रणनीति की समझ रखने वाला नेता माना जाता है. म्हस्के की नियुक्ति को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में बड़ी संख्या में नए चेहरों को जगह मिली है.

Aug 18, 2026 - 13:30
 0
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय संगठन में हुए बड़े फेरबदल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अमित मालवीय की भूमिका को लेकर है. करीब 11 साल तक पार्टी के IT और सोशल मीडिया तंत्र की कमान संभालने वाले अमित मालवीय को अब राष्ट्रीय IT सेल के प्रमुख पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी दी गई है.

मालवीय को हालांकि केवल एक संगठनात्मक पद से हटाया गया है. पार्टी की ओर से उनकी अगली भूमिका या किसी नई जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. यही वजह है कि अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि पार्टी अमित मालवीय को आने वाले चुनावों को देखते हुए कोई दूसरी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है.

बंगाल चुनाव में मालवीय के पास थी दोहरी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान अमित मालवीय के पास भाजपा के लिए दो अहम जिम्मेदारियां थीं. वह पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय IT और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख भी थे. मालवीय को पहली बार 2020 में, 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले, पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया था. 2026 के चुनाव में भी वह इस भूमिका में बने रहे.

बंगाल में उन्होंने लंबे समय तक जमीन पर काम किया और तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और दूसरे राजनीतिक मुद्दों को पार्टी के अभियान में प्रमुखता से उठाया. उनकी दूसरी बड़ी भूमिका भाजपा के डिजिटल अभियान को संभालने की थी. सोशल मीडिया नैरेटिव, डिजिटल कैंपेन और चुनावी रणनीति को ऑनलाइन और ग्राउंड स्तर पर जोड़ना उनकी जिम्मेदारियों में शामिल रहा.

अब IT सेल की जिम्मेदारी दीपक म्हस्के के पास

भाजपा ने अब अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय IT और सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी दी है. म्हस्के छत्तीसगढ़ से आते हैं और लंबे समय से भाजपा के IT और सोशल मीडिया संगठन से जुड़े रहे हैं. विभिन्न विधानसभा चुनावों में डिजिटल कैंपेन से जुड़े रहने के अलावा उन्हें चुनावी डेटा और रणनीति की समझ रखने वाला नेता माना जाता है. म्हस्के की नियुक्ति को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में बड़ी संख्या में नए चेहरों को जगह मिली है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow