अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये इस ग्राउंड पर टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे. पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी, वैसी ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई. भारत ने पॉवरप्ले में 94 रन बना लिए थे, जो एक रिकॉर्ड बन गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया था कि वह किस अंदाज में खेलने वाले हैं. दूसरी तरफ संजू सैमसन का भी यही तूफानी अंदाज देखने को मिला. अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह पॉवरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए. पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर ये भारत का टी20 में पॉवरप्ले का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी साल गुवाहाटी में भी पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे. भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन का है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था.

Oct 22, 2026 - 20:30
 0
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ये इस ग्राउंड पर टी20 में सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए थे. पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी, वैसी ही संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई. भारत ने पॉवरप्ले में 94 रन बना लिए थे, जो एक रिकॉर्ड बन गया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया था कि वह किस अंदाज में खेलने वाले हैं. दूसरी तरफ संजू सैमसन का भी यही तूफानी अंदाज देखने को मिला. अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह पॉवरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए.

पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

ये भारत का टी20 में पॉवरप्ले का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी साल गुवाहाटी में भी पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे. भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन का है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow