अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

क्रिकेटरों को हम आमतौर पर मैदान पर उनके प्रदर्शन के लिए जानते हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ियों का नाम खेल में नहीं बल्कि ऐसी गंभीर मामलों में भी सामने आया है, जिसके बारे में आपने सोच नहीं होगा. हाल में अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर ऐसे क्रिकेटरों की चर्चा शुरू हो गई, जिन पर महिलाओं ने रेप या यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए हैं. इन मामलों में किसी पर पुलिस ने कार्रवाई की, तो कुछ मामले अभी भी अदालत में चल रहे हैं. 1. अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से पीछे हट गए. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को गिरफ्तार किया. उन्हें अदालत में भी पेश किया गया. पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था. 2. यश दयाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल का नाम भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है. 2025 में गाजियाबाद में एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद जयपुर में भी एक दूसरी महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की. दोनों मामले अभी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इन आरोपों पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है. 3. शिवालिक शर्मा शिवालिक शर्मा के खिलाफ जनवरी 2025 में जोधपुर में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि सगाई के बाद शिवालिक ने उसके साथ संबंध बनाए और बाद में रिश्ता खत्म कर दिया. पुलिस ने मामले में शिवालिक को गिरफ्तार किया था. मामला अभी अदालत में है. 4. विप्रराज निगम विप्रराज निगम के खिलाफ नवंबर 2025 में उत्तर प्रदेश की एक महिला ने नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि निगम ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ होटल में रेप किया. उसने मारपीट करने का आरोप भी लगाया. इस मामले में भी कानूनी कार्रवाई चल रही है. यह भी पढ़ें- सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा 5. संदीप लामिछाने नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर 2022 में एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और निचली अदालत ने उन्हें दोषी भी ठहराया. हालांकि, बाद में उच्च अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था.   यह भी पढ़ें- Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

Aug 12, 2026 - 14:30
 0
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप

क्रिकेटरों को हम आमतौर पर मैदान पर उनके प्रदर्शन के लिए जानते हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ियों का नाम खेल में नहीं बल्कि ऐसी गंभीर मामलों में भी सामने आया है, जिसके बारे में आपने सोच नहीं होगा. हाल में अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर ऐसे क्रिकेटरों की चर्चा शुरू हो गई, जिन पर महिलाओं ने रेप या यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोप लगाए हैं. इन मामलों में किसी पर पुलिस ने कार्रवाई की, तो कुछ मामले अभी भी अदालत में चल रहे हैं.

1. अभिषेक पोरेल

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से पीछे हट गए. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोरेल को गिरफ्तार किया. उन्हें अदालत में भी पेश किया गया. पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था.

2. यश दयाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल का नाम भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है. 2025 में गाजियाबाद में एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद जयपुर में भी एक दूसरी महिला ने उनके खिलाफ शिकायत की. दोनों मामले अभी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा हैं. इन आरोपों पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है.

3. शिवालिक शर्मा

शिवालिक शर्मा के खिलाफ जनवरी 2025 में जोधपुर में एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि सगाई के बाद शिवालिक ने उसके साथ संबंध बनाए और बाद में रिश्ता खत्म कर दिया. पुलिस ने मामले में शिवालिक को गिरफ्तार किया था. मामला अभी अदालत में है.

4. विप्रराज निगम

विप्रराज निगम के खिलाफ नवंबर 2025 में उत्तर प्रदेश की एक महिला ने नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि निगम ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ होटल में रेप किया. उसने मारपीट करने का आरोप भी लगाया. इस मामले में भी कानूनी कार्रवाई चल रही है.

यह भी पढ़ें- सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा

5. संदीप लामिछाने

नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर 2022 में एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया और निचली अदालत ने उन्हें दोषी भी ठहराया. हालांकि, बाद में उच्च अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था.

 

यह भी पढ़ें- Exclusive: पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने बताए भारत के चांस, बोलीं- कंसिस्टेंसी रखी तो टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow