अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere

वीडियो एडिटिंग के लिए अब हर बार लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Adobe ने अपने Premiere मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है. इससे पहले यह ऐप आईफोन पर लॉन्च किया गया था और अब एंड्रॉयड डिवाइसेज तक पहुंचने के बाद ज्यादा यूजर्स मोबाइल पर वीडियो एडिट कर सकेंगे. ऐप को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें वीडियो, ऑडियो, इफेक्ट्स समेत कई एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं.  4K तक वीडियो एडिटिंग का सपोर्ट Adobe Premiere मोबाइल में मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन दी गई है, जिसकी मदद से वीडियो के साथ म्यूजिक, टेक्स्ट और इफेक्ट्स को अलग-अलग लेयर पर रखा जा सकता है. इसमें फ्रेम-लेवल पर एडिटिंग का ऑप्शन भी मिलता है. यूजर्स वीडियो को 4K तक की क्वालिटी में एडिट और एक्सपोर्ट कर सकते हैं. ऐप में Enhance Audio फीचर भी मौजूद है, जो रिकॉर्डिंग से बैकग्राउंड नॉइस कम करके आवाज को ज्यादा साफ करने में मदद करता है. यह इंटरव्यू, वॉयस ओवर और दूसरी रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.  Templates और Creative Tools भी मिलेंगे यूजर्स चाहें तो क्रिएटर्स के बनाए टेम्पलेट से प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं या अपना टेम्पलेट तैयार कर सकते हैं. ऐप में Adobe Stock के जरिए इफेक्ट्स, ट्रांजीशन, म्यूजिक और दूसरे क्रिएटिव एसेट्स का ऑप्शन भी दिया गया है. फोन में मौजूद फाइलों को सीधे इस्तेमाल करने के साथ वीडियो से ऑडियो निकालने की सुविधा भी मिलती है. Adobe Firefly से AI फीचर्स मोबाइल ऐप में Adobe Firefly पर आधारित कुछ जनरेटिव AI फीचर्स भी शामिल हैं. इनमें Generative Fill, Image-to-Video और Generate Sound Effects जैसे टूल्स मिलते हैं. Adobe के अनुसार, एडिटिंग के दौरान जबरन लॉगिन की जरूरत नहीं है और ऐप में बार-बार अपग्रेड का प्रमोशन भी नहीं दिखाया जाता है. इसके अलावा मोबाइल एक्सपीरियंस एड फ्री है और एडिट किए गए वीडियो पर वॉटरमार्क नहीं लगाया जाता है.  यह भी पढ़ें - AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव किन Android फोन पर चलेगा ऐप? Adobe Premiere मोबाइल को चलाने के लिए Android 13 या उसके बाद का वर्जन जरूरी है. डिवाइस में कम से कम 5GB RAM भी होनी चाहिए. ऐप Google Play Store के जरिए उपलब्ध है.  आगे और कौन से फीचर्स आएंगे? Adobe ने बताया है कि आने वाले समय में मोबाइल ऐप में Adobe Fonts, बेहतर captions, keyframes, cropping और beat detection जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे. साथ ही Premiere मोबाइल और डेस्कटॉप Premiere के बीच एक ही प्रोजेक्ट पर आगे एडिटिंग जारी रखने की सुविधा भी लाई जाएगी. फ्री वर्जन में बेसिक एडिटिंग टूल्स मिलेंगे, जबकि अतिरिक्त जनरेटिव क्रेडिट्स और स्टोरेज के लिए अपग्रेड का ऑप्शन रहेगा.  यह भी पढ़ें - रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स

Sep 25, 2026 - 13:30
 0
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere

वीडियो एडिटिंग के लिए अब हर बार लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Adobe ने अपने Premiere मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है. इससे पहले यह ऐप आईफोन पर लॉन्च किया गया था और अब एंड्रॉयड डिवाइसेज तक पहुंचने के बाद ज्यादा यूजर्स मोबाइल पर वीडियो एडिट कर सकेंगे. ऐप को फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें वीडियो, ऑडियो, इफेक्ट्स समेत कई एडिटिंग टूल्स दिए गए हैं. 

4K तक वीडियो एडिटिंग का सपोर्ट

Adobe Premiere मोबाइल में मल्टी-ट्रैक टाइमलाइन दी गई है, जिसकी मदद से वीडियो के साथ म्यूजिक, टेक्स्ट और इफेक्ट्स को अलग-अलग लेयर पर रखा जा सकता है. इसमें फ्रेम-लेवल पर एडिटिंग का ऑप्शन भी मिलता है. यूजर्स वीडियो को 4K तक की क्वालिटी में एडिट और एक्सपोर्ट कर सकते हैं.

ऐप में Enhance Audio फीचर भी मौजूद है, जो रिकॉर्डिंग से बैकग्राउंड नॉइस कम करके आवाज को ज्यादा साफ करने में मदद करता है. यह इंटरव्यू, वॉयस ओवर और दूसरी रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Templates और Creative Tools भी मिलेंगे

यूजर्स चाहें तो क्रिएटर्स के बनाए टेम्पलेट से प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं या अपना टेम्पलेट तैयार कर सकते हैं. ऐप में Adobe Stock के जरिए इफेक्ट्स, ट्रांजीशन, म्यूजिक और दूसरे क्रिएटिव एसेट्स का ऑप्शन भी दिया गया है. फोन में मौजूद फाइलों को सीधे इस्तेमाल करने के साथ वीडियो से ऑडियो निकालने की सुविधा भी मिलती है.

Adobe Firefly से AI फीचर्स

मोबाइल ऐप में Adobe Firefly पर आधारित कुछ जनरेटिव AI फीचर्स भी शामिल हैं. इनमें Generative Fill, Image-to-Video और Generate Sound Effects जैसे टूल्स मिलते हैं. Adobe के अनुसार, एडिटिंग के दौरान जबरन लॉगिन की जरूरत नहीं है और ऐप में बार-बार अपग्रेड का प्रमोशन भी नहीं दिखाया जाता है. इसके अलावा मोबाइल एक्सपीरियंस एड फ्री है और एडिट किए गए वीडियो पर वॉटरमार्क नहीं लगाया जाता है. 

यह भी पढ़ें - AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव

किन Android फोन पर चलेगा ऐप?

Adobe Premiere मोबाइल को चलाने के लिए Android 13 या उसके बाद का वर्जन जरूरी है. डिवाइस में कम से कम 5GB RAM भी होनी चाहिए. ऐप Google Play Store के जरिए उपलब्ध है. 

आगे और कौन से फीचर्स आएंगे?

Adobe ने बताया है कि आने वाले समय में मोबाइल ऐप में Adobe Fonts, बेहतर captions, keyframes, cropping और beat detection जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे. साथ ही Premiere मोबाइल और डेस्कटॉप Premiere के बीच एक ही प्रोजेक्ट पर आगे एडिटिंग जारी रखने की सुविधा भी लाई जाएगी. फ्री वर्जन में बेसिक एडिटिंग टूल्स मिलेंगे, जबकि अतिरिक्त जनरेटिव क्रेडिट्स और स्टोरेज के लिए अपग्रेड का ऑप्शन रहेगा. 

यह भी पढ़ें - रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow