अब पतले फोन की जंग होगी मजेदार! अक्टूबर में लॉन्च हो जाएगा Moto X70 Air, जानें फीचर्स

Moto X70 Air: पतले फोन की जंग अब और मजेदार होने जा रही है. टेक्नो, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियां पहले ही अपने अल्ट्रा-थिन फोन बाजार में उतार चुकी हैं और अब मोटोरोला भी नई पेशकश के साथ तैयार है. मोटोरोला ने Moto X70 Air की झलक दिखाई है. टीजर इमेज में फोन के स्लीक डिजाइन को देखा जा सकता है. कई AI फीचर्स से लैस यह फोन अक्टूबर के अंत में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या मिलने की उम्मीद की जा रही है. कितना पतला होगा Moto X70 Air? कंपनी ने अभी तक इसकी मोटाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 5.6-5.8mm की रेंज में आ सकता है. आईफोन एयर और सैमसंग का Galaxy S25 Edge भी इसी रेंज में आते हैं. कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स को लेकर भी कुछ नहीं बताया है, लेकिन अनुमान है कि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन की राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दी जाएगी. इसके रियर में कम से कम दो कैमरे मिलने की उम्मीद की जा रही है.  लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चूंकि मोटोरोला ने केवल Weibo पर फोन की टीजर इमेज रिलीज की है, इसलिए यह फोन अभी केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा. इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है.  सैमसंग ने की थी पतले फोन उतारने की शुरुआत Samsung ने Galaxy S25 Edge के साथ पतले फोन की शुरुआत की थी. इस फोन की मोटाई 5.8mm है और इसमें 6.7 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसके बाद टेक्नो ने 5.95mm की मोटाई वाला Tecno Pova Slim 5G फोन लॉन्च किया था. इसी महीने ऐप्पल ने भी आईफोन एयर लाकर इस सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा दिया है. मोटाई केवल 5.64mm है. इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. ये भी पढ़ें- YouTube पर एड-फ्री वीडियो देखना हुआ सस्ता, भारत में लॉन्च हो गया प्रीमियम लाइट वर्जन, जानें कीमत और फीचर्स

Sep 30, 2025 - 10:30
 0
अब पतले फोन की जंग होगी मजेदार! अक्टूबर में लॉन्च हो जाएगा Moto X70 Air, जानें फीचर्स

Moto X70 Air: पतले फोन की जंग अब और मजेदार होने जा रही है. टेक्नो, सैमसंग और ऐप्पल जैसी कंपनियां पहले ही अपने अल्ट्रा-थिन फोन बाजार में उतार चुकी हैं और अब मोटोरोला भी नई पेशकश के साथ तैयार है. मोटोरोला ने Moto X70 Air की झलक दिखाई है. टीजर इमेज में फोन के स्लीक डिजाइन को देखा जा सकता है. कई AI फीचर्स से लैस यह फोन अक्टूबर के अंत में लॉन्च होगा. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या मिलने की उम्मीद की जा रही है.

कितना पतला होगा Moto X70 Air?

कंपनी ने अभी तक इसकी मोटाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 5.6-5.8mm की रेंज में आ सकता है. आईफोन एयर और सैमसंग का Galaxy S25 Edge भी इसी रेंज में आते हैं. कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स को लेकर भी कुछ नहीं बताया है, लेकिन अनुमान है कि इसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन की राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दी जाएगी. इसके रियर में कम से कम दो कैमरे मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

लॉन्च को लेकर सामने आई यह जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चूंकि मोटोरोला ने केवल Weibo पर फोन की टीजर इमेज रिलीज की है, इसलिए यह फोन अभी केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा. इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. 

सैमसंग ने की थी पतले फोन उतारने की शुरुआत

Samsung ने Galaxy S25 Edge के साथ पतले फोन की शुरुआत की थी. इस फोन की मोटाई 5.8mm है और इसमें 6.7 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसके बाद टेक्नो ने 5.95mm की मोटाई वाला Tecno Pova Slim 5G फोन लॉन्च किया था. इसी महीने ऐप्पल ने भी आईफोन एयर लाकर इस सेगमेंट में मुकाबला बढ़ा दिया है. मोटाई केवल 5.64mm है. इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है.

ये भी पढ़ें-

YouTube पर एड-फ्री वीडियो देखना हुआ सस्ता, भारत में लॉन्च हो गया प्रीमियम लाइट वर्जन, जानें कीमत और फीचर्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow