अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी, दोनों ने एक समय कर डाली इमोशनल पोस्ट; कर दिया बड़ा एलान
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल ने अपनी शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. दोनों ने एक ही समय पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शादी टूटने की जानकारी दी है. दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्में पूरी हो चुकी थीं लेकिन 23 नवंबर को ही शादी के स्थगित होने की खबर सामने आई थी. अब आखिरकार दोनों ने शादी टूट जाने की पुष्टि कर दी है. पहले स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लिखा कि वो अपने निजी मामलों को खुद तक सीमित रखना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों में मेरे व्यक्तिगत जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आई हैं. मुझे लगता है कि इस पर मेरे द्वारा सब स्पष्ट कर देना उचित होगा. मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं और उसी तरह रहना चाहती हूं. मैं यह बता देना चाहती हूं कि शादी टूट गई है." स्मृति ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें. स्मृति के कुछ मिनट बाद ही पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट करते हुए शादी टूटने की बात कुबूली. उन्होंने लिखा, "मैंने अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने और निजी रिश्तों से दूर रहने का निर्णय किया है. लोगों द्वारा बेबुनियाद अफवाहों पर कुछ भी प्रतिक्रिया देते देखना, मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है." Twitter has updated the like ❤️ button to show support for Smriti Mandhana.Tap to check it out ❤️‘Palash Muchhal’ #SmritiMandhana pic.twitter.com/YQeWZ3Eevy — Rudra Sukhadia (@Rudra221098) December 7, 2025 पलाश करेंगे कानूनी कार्यवाई! पलाश मुच्छल ने अपने पोस्ट में आगे यह भी लिखा कि दुनिया में कई सारे लोग गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कानूनी कार्यवाई की बात करते हुए कहा, "जो भी लोग गलत और अपमानजनक अफवाहें फैला रहे हैं, मेरी टीम उनके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती है. उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं." Instagram story of Palash Muchhal:"Thank you to everyone who has stood by me with kindness"He could have just spoken to his mom and emailed his PR team, which I assume is the "everyone" mentioned here pic.twitter.com/iOyqy8QKiR — Harsh Gill (@Harry_Gill_3) December 7, 2025 यह भी पढ़ें: 'रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार', टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल ने अपनी शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. दोनों ने एक ही समय पर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शादी टूटने की जानकारी दी है. दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्में पूरी हो चुकी थीं लेकिन 23 नवंबर को ही शादी के स्थगित होने की खबर सामने आई थी. अब आखिरकार दोनों ने शादी टूट जाने की पुष्टि कर दी है.
पहले स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लिखा कि वो अपने निजी मामलों को खुद तक सीमित रखना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों में मेरे व्यक्तिगत जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आई हैं. मुझे लगता है कि इस पर मेरे द्वारा सब स्पष्ट कर देना उचित होगा. मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं और उसी तरह रहना चाहती हूं. मैं यह बता देना चाहती हूं कि शादी टूट गई है." स्मृति ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें.
स्मृति के कुछ मिनट बाद ही पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट करते हुए शादी टूटने की बात कुबूली. उन्होंने लिखा, "मैंने अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने और निजी रिश्तों से दूर रहने का निर्णय किया है. लोगों द्वारा बेबुनियाद अफवाहों पर कुछ भी प्रतिक्रिया देते देखना, मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा है."
Twitter has updated the like ❤️ button to show support for Smriti Mandhana.
Tap to check it out ❤️
‘Palash Muchhal’ #SmritiMandhana pic.twitter.com/YQeWZ3Eevy — Rudra Sukhadia (@Rudra221098) December 7, 2025
पलाश करेंगे कानूनी कार्यवाई!
पलाश मुच्छल ने अपने पोस्ट में आगे यह भी लिखा कि दुनिया में कई सारे लोग गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कानूनी कार्यवाई की बात करते हुए कहा, "जो भी लोग गलत और अपमानजनक अफवाहें फैला रहे हैं, मेरी टीम उनके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकती है. उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं."
Instagram story of Palash Muchhal:
"Thank you to everyone who has stood by me with kindness"
He could have just spoken to his mom and emailed his PR team, which I assume is the "everyone" mentioned here pic.twitter.com/iOyqy8QKiR — Harsh Gill (@Harry_Gill_3) December 7, 2025
यह भी पढ़ें:
'रोहित और कोहली के साथ अलग व्यवहार', टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दी अहम सलाह; जानें क्या कुछ कहा
What's Your Reaction?