अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

ब्रिटेन की टेक कंपनी Nothing अब स्मार्ट चश्मों के बाजार में कदम रखने की तैयारी कर सकती है. सामने आई लीक जानकारी के मुताबिक, कंपनी दो तरह के AI स्मार्ट ग्लास बना रही है. इनमें पहला मॉडल चश्मे के जरिए गाने सुनने और फोन कॉल करने की सुविधा दे सकता है. वहीं दूसरे मॉडल में कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे. इसके अलावा इसमें ChatGPT और दूसरी भाषाओं को तुरंत ट्रांसलेशन करने जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, हालांकि Nothing ने अभी तक इन चश्मों को बनाने या लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.  दो तरह के स्मार्ट चश्मे लाने की तैयारी में Nothing लीक के अनुसार, Nothing अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए दो मॉडल तैयार कर रहा है. पहला मॉडल रोजमर्रा के यूज के लिए ऑडियो डिवाइस की तरह काम कर सकता है, जबकि दूसरा अधिक AI फीचर्स के साथ आ सकता है.  Meta और दूसरी कंपनियों से मिलेगी टक्कर? स्मार्ट चश्मों के बाजार में Meta पहले से Ray-Ban Meta जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए मौजूद है. Samsung और Google भी आईवियर ब्रांड्स के साथ स्मार्ट चश्मों पर काम कर चुके हैं, जबकि Apple के स्मार्ट चश्मे को लेकर भी चर्चाएं हैं, फिलहाल Nothing ने अपने स्मार्ट चश्मों की कीमत, डिजाइन, बैटरी क्षमता या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. कुछ शुरुआती चर्चाओं में 2027 के आसपास लॉन्च की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. Nothing के पहले मॉडल में मिलेंगे ऑडियो फीचर्स रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल में चश्मे के फ्रेम के अंदर ही ऑडियो की सुविधा दी जा सकती है. इससे यूजर्स म्यूजिक सुनने, ऑडियोबुक चलाने और फोन कॉल करने जैसे काम कर सकेंगे. इसके अलावा, चश्मे को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके Google Assistant या Siri जैसे वॉइस असिस्टेंट का यूज भी किया जा सकेगा. इस मॉडल में कैमरा नहीं दिया जाएगा, जिससे इसका फोकस ऑडियो फीचर्स पर रहेगा.  Nothing के दूसरे मॉडल में ChatGPT और कैमरा  दूसरा स्मार्ट चश्मा पहले मॉडल के ऑडियो फीचर्स के साथ कैमरा भी दे सकता है. इसकी मदद से यूजर्स अपने नजरिए से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे. लीक के अनुसार, इस मॉडल में OpenAI के ChatGPT का इंटीग्रेशन और रियल-टाइम भाषा ट्रांसलेशन की सुविधा भी मिल सकती है. इससे दूसरी भाषा में बातचीत समझने और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने में मदद मिल सकती है.  यह भी पढ़ें - iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास? धूप में खुद बदल जाएंगे लेंस दोनों मॉडल में फोटोक्रोमिक लेंस मिलने की बात कही गई है. ये लेंस तेज धूप में अपने आप गहरे हो जाते हैं और घर या किसी बंद जगह पर आने पर फिर से साफ हो जाते हैं. इस तरह बाहर निकलते समय अलग से धूप का चश्मा ले जाने की जरूरत कम हो सकती है.  यह भी पढ़ें - कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

Oct 17, 2026 - 05:30
 0
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!

ब्रिटेन की टेक कंपनी Nothing अब स्मार्ट चश्मों के बाजार में कदम रखने की तैयारी कर सकती है. सामने आई लीक जानकारी के मुताबिक, कंपनी दो तरह के AI स्मार्ट ग्लास बना रही है. इनमें पहला मॉडल चश्मे के जरिए गाने सुनने और फोन कॉल करने की सुविधा दे सकता है. वहीं दूसरे मॉडल में कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे.

इसके अलावा इसमें ChatGPT और दूसरी भाषाओं को तुरंत ट्रांसलेशन करने जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, हालांकि Nothing ने अभी तक इन चश्मों को बनाने या लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 
 
दो तरह के स्मार्ट चश्मे लाने की तैयारी में Nothing

लीक के अनुसार, Nothing अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स के लिए दो मॉडल तैयार कर रहा है. पहला मॉडल रोजमर्रा के यूज के लिए ऑडियो डिवाइस की तरह काम कर सकता है, जबकि दूसरा अधिक AI फीचर्स के साथ आ सकता है. 
 
Meta और दूसरी कंपनियों से मिलेगी टक्कर?

स्मार्ट चश्मों के बाजार में Meta पहले से Ray-Ban Meta जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए मौजूद है. Samsung और Google भी आईवियर ब्रांड्स के साथ स्मार्ट चश्मों पर काम कर चुके हैं, जबकि Apple के स्मार्ट चश्मे को लेकर भी चर्चाएं हैं, फिलहाल Nothing ने अपने स्मार्ट चश्मों की कीमत, डिजाइन, बैटरी क्षमता या लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. कुछ शुरुआती चर्चाओं में 2027 के आसपास लॉन्च की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
 
Nothing के पहले मॉडल में मिलेंगे ऑडियो फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल में चश्मे के फ्रेम के अंदर ही ऑडियो की सुविधा दी जा सकती है. इससे यूजर्स म्यूजिक सुनने, ऑडियोबुक चलाने और फोन कॉल करने जैसे काम कर सकेंगे. इसके अलावा, चश्मे को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके Google Assistant या Siri जैसे वॉइस असिस्टेंट का यूज भी किया जा सकेगा. इस मॉडल में कैमरा नहीं दिया जाएगा, जिससे इसका फोकस ऑडियो फीचर्स पर रहेगा. 
 
Nothing के दूसरे मॉडल में ChatGPT और कैमरा 

दूसरा स्मार्ट चश्मा पहले मॉडल के ऑडियो फीचर्स के साथ कैमरा भी दे सकता है. इसकी मदद से यूजर्स अपने नजरिए से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे. लीक के अनुसार, इस मॉडल में OpenAI के ChatGPT का इंटीग्रेशन और रियल-टाइम भाषा ट्रांसलेशन की सुविधा भी मिल सकती है. इससे दूसरी भाषा में बातचीत समझने और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने में मदद मिल सकती है. 
 
यह भी पढ़ें - iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
 
धूप में खुद बदल जाएंगे लेंस

दोनों मॉडल में फोटोक्रोमिक लेंस मिलने की बात कही गई है. ये लेंस तेज धूप में अपने आप गहरे हो जाते हैं और घर या किसी बंद जगह पर आने पर फिर से साफ हो जाते हैं. इस तरह बाहर निकलते समय अलग से धूप का चश्मा ले जाने की जरूरत कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow