अब कैमरा वाले एयरपॉड्स लाएगी ऐप्पल, विजुअल इंटेलीजेंस को करेंगे सपोर्ट, जानिए कब तक हो सकते हैं लॉन्च

ऐप्पल ने कुछ समय पहले ही आईफोन 17 सीरीज के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च किए थे. अब कंपनी इन्हें अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें बिल्ट-इन कैमरा के साथ अपग्रेड किया जा सकता है और नया मॉडल इसी साल बाजार में उताजा जा सकता है. दरअसल, पिछले काफी समय से एयरपॉड्स को कैमरा से लैस करने के कयास लगाए जा रहे हैं और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस पर तेजी से काम करने में जुटी हुई है. एयरपॉड्स का कैमरा कैसा होगा? ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AirPods Pro में IR-बेस्ड कैमरा दे सकती है. यह ट्रेडिशनल कैमरा से अलग होगा और इसका यूज फोटो-वीडियो के लिए नहीं होगा. यह कैमरा विजुअल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करेगा. यानी इस कैमरा की मदद से एआई फीचर्स से लैस एयरपॉड्स अपनी सराउंडिंग को देखते हुए यूजर के प्रॉम्प्ट पर काम कर सकेंगे. ऐप्पल के सीईओ टीम कुक भी कह चुके हैं कि कंपनी के एआई रोडमैप में विजुअल इंटेलीजेंस का इंपोर्टेंट रोल है. उनका यह बयान एयरपॉड्स में विजुअल इंटेलीजेंस के लिए कैमरा आने की बातो को और बल देता है. क्या कीमत में होगा इजाफा? कैमरा से लैस करने के बावजूद AirPods Pro 3 की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद नहीं है. लीक के मुताबिक, ऐप्पल नए मॉडल की कीमत भी करंट जनरेशन मॉडल के बराबर रख सकती है. हालांकि, अभी तक ऐप्पल की तरफ से इस एयरपॉड और इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. अगले हफ्ते नया आईफोन लॉन्च कर सकती है ऐप्पल इस साल ऐप्पल 20 नए प्रोडक्ट्स लाने वाली है. 19 फरवरी को कंपनी अपना किफायती iPhone 17e लॉन्च कर सकती है. iPhone 16e की जगह आने वाले इस मॉडल में नया चिपसेट, नए मॉडम और डायनामिक आईलैंड समेत कई बड़ी अपग्रेड मिलने की उम्मीद की जा रही है.  ये भी पढ़ें- एआई और डीपफेक कंटेट पर लेबल हुआ जरूरी, सरकार ने कड़े किए नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Feb 11, 2026 - 10:30
 0
अब कैमरा वाले एयरपॉड्स लाएगी ऐप्पल, विजुअल इंटेलीजेंस को करेंगे सपोर्ट, जानिए कब तक हो सकते हैं लॉन्च

ऐप्पल ने कुछ समय पहले ही आईफोन 17 सीरीज के साथ AirPods Pro 3 लॉन्च किए थे. अब कंपनी इन्हें अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें बिल्ट-इन कैमरा के साथ अपग्रेड किया जा सकता है और नया मॉडल इसी साल बाजार में उताजा जा सकता है. दरअसल, पिछले काफी समय से एयरपॉड्स को कैमरा से लैस करने के कयास लगाए जा रहे हैं और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी इस पर तेजी से काम करने में जुटी हुई है.

एयरपॉड्स का कैमरा कैसा होगा?

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AirPods Pro में IR-बेस्ड कैमरा दे सकती है. यह ट्रेडिशनल कैमरा से अलग होगा और इसका यूज फोटो-वीडियो के लिए नहीं होगा. यह कैमरा विजुअल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करेगा. यानी इस कैमरा की मदद से एआई फीचर्स से लैस एयरपॉड्स अपनी सराउंडिंग को देखते हुए यूजर के प्रॉम्प्ट पर काम कर सकेंगे. ऐप्पल के सीईओ टीम कुक भी कह चुके हैं कि कंपनी के एआई रोडमैप में विजुअल इंटेलीजेंस का इंपोर्टेंट रोल है. उनका यह बयान एयरपॉड्स में विजुअल इंटेलीजेंस के लिए कैमरा आने की बातो को और बल देता है.

क्या कीमत में होगा इजाफा?

कैमरा से लैस करने के बावजूद AirPods Pro 3 की कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद नहीं है. लीक के मुताबिक, ऐप्पल नए मॉडल की कीमत भी करंट जनरेशन मॉडल के बराबर रख सकती है. हालांकि, अभी तक ऐप्पल की तरफ से इस एयरपॉड और इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

अगले हफ्ते नया आईफोन लॉन्च कर सकती है ऐप्पल

इस साल ऐप्पल 20 नए प्रोडक्ट्स लाने वाली है. 19 फरवरी को कंपनी अपना किफायती iPhone 17e लॉन्च कर सकती है. iPhone 16e की जगह आने वाले इस मॉडल में नया चिपसेट, नए मॉडम और डायनामिक आईलैंड समेत कई बड़ी अपग्रेड मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-

एआई और डीपफेक कंटेट पर लेबल हुआ जरूरी, सरकार ने कड़े किए नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow