अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब हमारे घरों के वॉशरूम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री हो चुकी है. अगर आप अब तक साधारण टूथब्रश या नॉर्मल इलेक्ट्रिक ब्रश से दांत साफ करते आ रहे हैं, तो अब संभल जाइए. क्योंकि अब बाजार में ऐसे एआई पावर्ड स्मार्ट टूथब्रश आ चुके हैं, जो न सिर्फ आपके दांतों को चमकाएंगे, बल्कि एक पर्सनल डेंटिस्ट की तरह आपके पूरे मुंह की सेहत की लाइव रिपोर्ट भी तैयार करेंगे.  ग्लोबल ब्रांड्स जैसे Philips Sonicare और Oral-B iO Series ने बाजार में ऑन-डिवाइस एआई और सेंसर्स से लैस ब्रश उतारे हैं. यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है और हेल्थ टेक इंडस्ट्री में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. कैसे काम करता है AI टूथब्रश? एआई टूथब्रश दिखने में आम इलेक्ट्रिक ब्रश जैसा ही होता है, लेकिन इसके अंदर का मैकेनिज्म बेहद एडवांस है. इसमें लगे स्पेशल सेंसर यह भांप लेते हैं कि ब्रश मुंह के किस हिस्से में घूम रहा है. इसके अलावा यह ब्रश ब्लूटूथ के जरिए आपके मोबाइल फोन में मौजूद ऐप से कनेक्ट हो जाता है. और ब्रश करते समय आपके फोन की स्क्रीन पर 3D नक्शा दिखता है. यह बताता है कि दांत का कौन सा हिस्सा साफ हो गया है और कहां गंदगी छूटी हुई है.  हेल्थ रिपोर्ट में क्या-क्या पता चलता है? यह ब्रश केवल सफाई नहीं करता, बल्कि आपकी दैनिक आदतों का पूरा डेटा इकट्ठा करता है. जैसे की यह जानकारी देता है कि क्या ब्रश करते समय मसूड़ों पर ज्यादा दबाव तो नहीं पड़ रहा है. साथ ही अगर आप दांतों पर ज्यादा जोर से ब्रश रगड़ते हैं, तो इसमें लगी लाइट लाल हो जाती है या ब्रश की स्पीड अपने आप कम हो जाती है, ताकि मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे. इसका ऐप आपके ब्रश करने के तरीके को एनालाइज करके एक स्कोरशीट देता है, जिसे आप अपने डॉक्टर को भी दिखा सकते हैं.  आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद? अक्सर लोग सुबह काम पर जाने की जल्दबाजी में ठीक से ब्रश नहीं करते, जिससे पायरिया, कैविटी या मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. एआई टूथब्रश उन जगहों को भी साफ करने में मदद करता है जहां हमारा हाथ सामान्य रूप से नहीं पहुंच पाता. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह टूथब्रश बहुत उपयोगी साबित हो रहा है, क्योंकि यह उन्हें सही तरीके से ब्रश करना सिखाता है.  इसे भी पढ़ेंः Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे? कितनी कीमत है AI टूथब्रश की? भारत में अच्छे ब्रांड्स के एआई टूथब्रश की शुरुआती कीमत लगभग 7,000 से शुरू होकर 25,000 रुपये तक जाती है. इसके अलावा, समय-समय पर इसके ब्रश हेड को बदलना पड़ता है, जिसका खर्च अलग से होता है. हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि डेंटिस्ट के महंगे इलाज और सर्जरी के खर्च से बचने के लिए यह एक अच्छा और समझदारी भरा वन-टाइम इन्वेस्टमेंट हो सकता है. इसे भी पढ़ेंः पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

Aug 18, 2026 - 15:30
 0
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बाद अब हमारे घरों के वॉशरूम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एंट्री हो चुकी है. अगर आप अब तक साधारण टूथब्रश या नॉर्मल इलेक्ट्रिक ब्रश से दांत साफ करते आ रहे हैं, तो अब संभल जाइए. क्योंकि अब बाजार में ऐसे एआई पावर्ड स्मार्ट टूथब्रश आ चुके हैं, जो न सिर्फ आपके दांतों को चमकाएंगे, बल्कि एक पर्सनल डेंटिस्ट की तरह आपके पूरे मुंह की सेहत की लाइव रिपोर्ट भी तैयार करेंगे. 

ग्लोबल ब्रांड्स जैसे Philips Sonicare और Oral-B iO Series ने बाजार में ऑन-डिवाइस एआई और सेंसर्स से लैस ब्रश उतारे हैं. यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है और हेल्थ टेक इंडस्ट्री में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

कैसे काम करता है AI टूथब्रश?

एआई टूथब्रश दिखने में आम इलेक्ट्रिक ब्रश जैसा ही होता है, लेकिन इसके अंदर का मैकेनिज्म बेहद एडवांस है. इसमें लगे स्पेशल सेंसर यह भांप लेते हैं कि ब्रश मुंह के किस हिस्से में घूम रहा है. इसके अलावा यह ब्रश ब्लूटूथ के जरिए आपके मोबाइल फोन में मौजूद ऐप से कनेक्ट हो जाता है. और ब्रश करते समय आपके फोन की स्क्रीन पर 3D नक्शा दिखता है. यह बताता है कि दांत का कौन सा हिस्सा साफ हो गया है और कहां गंदगी छूटी हुई है. 

हेल्थ रिपोर्ट में क्या-क्या पता चलता है?

यह ब्रश केवल सफाई नहीं करता, बल्कि आपकी दैनिक आदतों का पूरा डेटा इकट्ठा करता है. जैसे की यह जानकारी देता है कि क्या ब्रश करते समय मसूड़ों पर ज्यादा दबाव तो नहीं पड़ रहा है. साथ ही अगर आप दांतों पर ज्यादा जोर से ब्रश रगड़ते हैं, तो इसमें लगी लाइट लाल हो जाती है या ब्रश की स्पीड अपने आप कम हो जाती है, ताकि मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे. इसका ऐप आपके ब्रश करने के तरीके को एनालाइज करके एक स्कोरशीट देता है, जिसे आप अपने डॉक्टर को भी दिखा सकते हैं. 

आम लोगों के लिए कितना फायदेमंद?

अक्सर लोग सुबह काम पर जाने की जल्दबाजी में ठीक से ब्रश नहीं करते, जिससे पायरिया, कैविटी या मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. एआई टूथब्रश उन जगहों को भी साफ करने में मदद करता है जहां हमारा हाथ सामान्य रूप से नहीं पहुंच पाता. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह टूथब्रश बहुत उपयोगी साबित हो रहा है, क्योंकि यह उन्हें सही तरीके से ब्रश करना सिखाता है. 

इसे भी पढ़ेंः Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?

कितनी कीमत है AI टूथब्रश की?

भारत में अच्छे ब्रांड्स के एआई टूथब्रश की शुरुआती कीमत लगभग 7,000 से शुरू होकर 25,000 रुपये तक जाती है. इसके अलावा, समय-समय पर इसके ब्रश हेड को बदलना पड़ता है, जिसका खर्च अलग से होता है. हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि डेंटिस्ट के महंगे इलाज और सर्जरी के खर्च से बचने के लिए यह एक अच्छा और समझदारी भरा वन-टाइम इन्वेस्टमेंट हो सकता है.

इसे भी पढ़ेंः पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow