अफेयर , हनीमून और मर्डर! सोनम की साजिश ने कैसे पति राजा को उतारा मौत के घाट, बड़ा कबूलनामा

Raja Raghuvanshi murder: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. राजा और सोनम शिलांग में एक साथ गायब हुए थे. पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान राजा की लाश मिली थी. वहीं सोनम का पता नहीं चल पाया था, लेकिन सोमवार को सोनम भी मिल गई. अब इस मामले में बहुत बड़ा मोड़ आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि सोनम का अफेयर चल रहा था.  एएनआई की एक खबर के मुताबिक राजा की हत्या के मामले में राज कुशवाहा का नाम सामने आया है. राजा रघुवंशी के भाई विपीन ने कहा है कि इसमें सोनम शामिल हो सकती है. वहीं सोनम के कबूलनामे पर अहम जानकारी सामने आयी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका राज के साथ अफेयर चल रहा था. हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक बयान आना बाकी है. निर्दोष है मेरी बेटी - सोनम के पिता देवी सिंह सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ऐसा नहीं कर सकती. सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, "मेरी बेटी निर्दोष है. मुझे अपनी बेटी पर भरोसा है. वह अपने पति को नहीं मार सकती है. उस पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं." गाजीपुर में कैसे मिली सोनम देवी सिंह ने बताया कि गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम ने अपने भाई को फोन किया था. इसके बाद ढाबा मालिक से बात हुई. सोनम के भाई ने इसकी जानकारी गाजीपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी, वो अपने पति को क्यों मारेगी. राजा और उसकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है.

Jun 9, 2025 - 10:30
 0
अफेयर , हनीमून और मर्डर! सोनम की साजिश ने कैसे पति राजा को उतारा मौत के घाट, बड़ा कबूलनामा

Raja Raghuvanshi murder: मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. राजा और सोनम शिलांग में एक साथ गायब हुए थे. पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान राजा की लाश मिली थी. वहीं सोनम का पता नहीं चल पाया था, लेकिन सोमवार को सोनम भी मिल गई. अब इस मामले में बहुत बड़ा मोड़ आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि सोनम का अफेयर चल रहा था. 

एएनआई की एक खबर के मुताबिक राजा की हत्या के मामले में राज कुशवाहा का नाम सामने आया है. राजा रघुवंशी के भाई विपीन ने कहा है कि इसमें सोनम शामिल हो सकती है. वहीं सोनम के कबूलनामे पर अहम जानकारी सामने आयी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसका राज के साथ अफेयर चल रहा था. हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले पर आधिकारिक बयान आना बाकी है.

निर्दोष है मेरी बेटी - सोनम के पिता देवी सिंह

सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी निर्दोष है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो ऐसा नहीं कर सकती. सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, "मेरी बेटी निर्दोष है. मुझे अपनी बेटी पर भरोसा है. वह अपने पति को नहीं मार सकती है. उस पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे हैं."

गाजीपुर में कैसे मिली सोनम

देवी सिंह ने बताया कि गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम ने अपने भाई को फोन किया था. इसके बाद ढाबा मालिक से बात हुई. सोनम के भाई ने इसकी जानकारी गाजीपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई. मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं. मेरी बेटी ऐसा क्यों करेगी, वो अपने पति को क्यों मारेगी. राजा और उसकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow