अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ का नाम आया था. ये बात एक स्टिंग ऑपरेशन से पूरी दुनिया के सामने आई, हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसकी खबर पहले ही लग गई थी. अब्दुल रज्जाक ने बताया था कि जब शाहिद अफरीदी को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने आमिर को अपने कमरे में बुलाया. रज्जाक ने बताया कि कमरे से थप्पड़ की आवाज आई, फिर आमिर ने कबूल किया कि वह साजिश में शामिल था. एक स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मजहर मजीद को ये कहते हुए देखा गया कि उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए पैसे दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक फिक्सिंग के लिए £150,000 की रकम तय हुई थी. इसके तहत मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने जानबूझकर नो बॉल डाली थी. उन्होंने ये भी कहा कि सलमान बट, कामरान अकमल के साथ कुछ और क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल थे. इत्तेफाक से हुआ खुलासा अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कुछ समय बाद खुलासा किया था की स्पॉट फिक्सिंग कि बात उन्हें उनके दोस्त से पता चली थी, जो मोबाइल रिपेयर का काम करता था. दरअसल मजहर मजीद ने उनके पास एक खराब फोन ठीक करवाने के लिए दिया था. फोन ठीक करने के बाद उसके दोस्त ने मोबाइल में वो मैसेज पढ़ें, जो सट्टेबाजी को लेकर थे. उसने क्रिकेटर्स को ऐसे मैसेज किए थे, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग करने का जिक्र था. दोस्त ने रज्जाक को वो मैसेज दिखाए, फिर उन्होंने शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी. यह भी पढ़ें- ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी अफरीदी के थप्पड़ से रो पड़े आमिर शाहिद अफरीदी ने इससे पहले ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि वह सिमित ओवरों में पाकिस्तान के कप्तान थे. रज्जाक ने उस शो पर खुलासा किया था कि अफरीदी ने आमिर को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके पूछताछ करने लगे. रज्जाक न बताया कि आमिर पहले सच नहीं बोल रहे थे, लेकिन फिर कमरे से थप्पड़ की आवाज आई और आमिर रो पड़े. उन्होने कथित तौर पर मान लिया कि वह इस साजिश में शामिल हैं. रज्जाक ने ये भी माना कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले कोई सख्त कदम उठा लेता तो ये विवाद इतना नहीं बढ़ता. रज्जाक ने ये भी बताया कि तब पाकिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर को सलाह दी थी कि इन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाए और ICC प्रतिबंध लगाए उससे पहले ही कार्यवाई करते हुए उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसके बाद ICC ने सलमान बट, आमिर और आसिफ पर प्रतिबंध लगा दिया. उन्हें ब्रिटेन की अदालत ने जेल की सजा भी दी थी.

Aug 28, 2026 - 13:30
 0
अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ का नाम आया था. ये बात एक स्टिंग ऑपरेशन से पूरी दुनिया के सामने आई, हालांकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इसकी खबर पहले ही लग गई थी. अब्दुल रज्जाक ने बताया था कि जब शाहिद अफरीदी को इसके बारे में बताया गया तो उन्होंने आमिर को अपने कमरे में बुलाया. रज्जाक ने बताया कि कमरे से थप्पड़ की आवाज आई, फिर आमिर ने कबूल किया कि वह साजिश में शामिल था.

एक स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एजेंट मजहर मजीद को ये कहते हुए देखा गया कि उसने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जानबूझकर नो बॉल फेंकने के लिए पैसे दिए थे. रिपोर्ट के मुताबिक एक फिक्सिंग के लिए £150,000 की रकम तय हुई थी. इसके तहत मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ ने जानबूझकर नो बॉल डाली थी. उन्होंने ये भी कहा कि सलमान बट, कामरान अकमल के साथ कुछ और क्रिकेटर्स भी इसमें शामिल थे.

इत्तेफाक से हुआ खुलासा

अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कुछ समय बाद खुलासा किया था की स्पॉट फिक्सिंग कि बात उन्हें उनके दोस्त से पता चली थी, जो मोबाइल रिपेयर का काम करता था. दरअसल मजहर मजीद ने उनके पास एक खराब फोन ठीक करवाने के लिए दिया था. फोन ठीक करने के बाद उसके दोस्त ने मोबाइल में वो मैसेज पढ़ें, जो सट्टेबाजी को लेकर थे. उसने क्रिकेटर्स को ऐसे मैसेज किए थे, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग करने का जिक्र था. दोस्त ने रज्जाक को वो मैसेज दिखाए, फिर उन्होंने शाहिद अफरीदी को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी

अफरीदी के थप्पड़ से रो पड़े आमिर

शाहिद अफरीदी ने इससे पहले ही टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी, हालांकि वह सिमित ओवरों में पाकिस्तान के कप्तान थे. रज्जाक ने उस शो पर खुलासा किया था कि अफरीदी ने आमिर को अपने कमरे में बुलाया और कमरा बंद करके पूछताछ करने लगे. रज्जाक न बताया कि आमिर पहले सच नहीं बोल रहे थे, लेकिन फिर कमरे से थप्पड़ की आवाज आई और आमिर रो पड़े. उन्होने कथित तौर पर मान लिया कि वह इस साजिश में शामिल हैं. रज्जाक ने ये भी माना कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले कोई सख्त कदम उठा लेता तो ये विवाद इतना नहीं बढ़ता.

रज्जाक ने ये भी बताया कि तब पाकिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर को सलाह दी थी कि इन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाए और ICC प्रतिबंध लगाए उससे पहले ही कार्यवाई करते हुए उन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए. इसके बाद ICC ने सलमान बट, आमिर और आसिफ पर प्रतिबंध लगा दिया. उन्हें ब्रिटेन की अदालत ने जेल की सजा भी दी थी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow