अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश, ICC पर लगा दिए आरोप; सलाहकार बोला- देश का अपमान...

बांग्लादेश के युवा एवं खेल मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने सवाल उठाया है कि शायद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अभी तक बांग्लादेश की स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाया है. आसिफ नजरुल ने ICC द्वारा मिले पत्र का हवाला देकर कहा कि उसमें बांग्लादेश द्वारा ठाए गए गंभीर सुरक्षा मुद्दों को प्रतिबिंबित नहीं किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो देश का अपमान नहीं सहेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया, उसके बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स की स्थिति तनावपूर्ण रही है. कुछ समय बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर दी थी. आसिफ नजरुल ने कहा, "आज हमें जो ICC का पत्र मिला, उसे पढ़कर हमें समझ आया है कि उन्हें भारत में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए पनप रही गंभीर सुरक्षा स्थिति को ठीक से समझा नहीं है. मुझे यह सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं लगता है बल्कि यहां देश के अपमान का मुद्दा भी प्रतीत हो रहा है. फिर भी हम इसे प्राथमिक रूप से सुरक्षा का मुद्दा मान रहे हैं." देश का अपमान नहीं सहेंगे... आसिफ नजरुल ने आगे कहा कि बांग्लादेश में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है और अवश्य ही टीम वर्ल्ड कप खेलना चाहती है. उन्होंने आगे कहा, "हम भारत में सांप्रदायिक स्थिति पर चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन जब बात हमारे क्रिकेटरों की सुरक्षा, बांग्लादेश के सम्मान और गरिमा की बात आती है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है." नजरुल ने मुस्तफिजुर रहमान पर भी बात की. उन्होंने BCCI पर निशाना साधते हुए कहा, "जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड खुद कोलकाता नाइट राइडर्स से कह रहा है कि वो इस विशेष खिलाड़ी को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकता और उसे ड्रॉप करने के लिए कह दिया, यह दिखाता है कि भारत में खेलना हमारे लिए सुरक्षित नहीं है." यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Jan 8, 2026 - 00:30
 0
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा बांग्लादेश, ICC पर लगा दिए आरोप; सलाहकार बोला- देश का अपमान...

बांग्लादेश के युवा एवं खेल मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने सवाल उठाया है कि शायद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अभी तक बांग्लादेश की स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाया है. आसिफ नजरुल ने ICC द्वारा मिले पत्र का हवाला देकर कहा कि उसमें बांग्लादेश द्वारा ठाए गए गंभीर सुरक्षा मुद्दों को प्रतिबिंबित नहीं किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो देश का अपमान नहीं सहेंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया, उसके बाद भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड्स की स्थिति तनावपूर्ण रही है. कुछ समय बाद ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप के मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर दी थी.

आसिफ नजरुल ने कहा, "आज हमें जो ICC का पत्र मिला, उसे पढ़कर हमें समझ आया है कि उन्हें भारत में बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए पनप रही गंभीर सुरक्षा स्थिति को ठीक से समझा नहीं है. मुझे यह सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं लगता है बल्कि यहां देश के अपमान का मुद्दा भी प्रतीत हो रहा है. फिर भी हम इसे प्राथमिक रूप से सुरक्षा का मुद्दा मान रहे हैं."

देश का अपमान नहीं सहेंगे...

आसिफ नजरुल ने आगे कहा कि बांग्लादेश में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है और अवश्य ही टीम वर्ल्ड कप खेलना चाहती है. उन्होंने आगे कहा, "हम भारत में सांप्रदायिक स्थिति पर चर्चा नहीं करना चाहते, लेकिन जब बात हमारे क्रिकेटरों की सुरक्षा, बांग्लादेश के सम्मान और गरिमा की बात आती है, तो यह सवाल उठना लाजिमी है."

नजरुल ने मुस्तफिजुर रहमान पर भी बात की. उन्होंने BCCI पर निशाना साधते हुए कहा, "जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड खुद कोलकाता नाइट राइडर्स से कह रहा है कि वो इस विशेष खिलाड़ी को सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकता और उसे ड्रॉप करने के लिए कह दिया, यह दिखाता है कि भारत में खेलना हमारे लिए सुरक्षित नहीं है."

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर शिखर धवन का टूटा दिल, सोशल मीडिया पर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow