अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म होने के साथ अब कई फैंस को उस मैच का इंतजार है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखेंगे. दोनों दिग्गज अब भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं, उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. हालांकि अक्टूबर में भारत का कोई वनडे नहीं है, लेकिन इंतजार ज्यादा नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अगले 30 दिनों में दोनों फिर से खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि अब नॉनस्टॉप क्रिकेट होगा. अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार, 6 अक्टूबर से होगी. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, यहीं पर विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले मैच में खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम का अगले 30 दिनों का पूरा शेड्यूल भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज पहला टी20- 6 अक्टूबर (लखनऊ) दूसरा टी20- 9 अक्टूबर (रांची) तीसरा टी20- 11 अक्टूबर (इंदौर) चौथा टी20- 14 अक्टूबर (हैदराबाद) पांचवां टी20- 17 अक्टूबर (बेंगलुरु) न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज पहला टी20- 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च) दूसरा टी20- 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च) तीसरा टी20- 27 अक्टूबर (वेलिंग्टन) चौथा टी20- 30 अक्टूबर (ऑकलैंड) पांचवां टी20- 01 नवंबर (हैमिल्टन) न्यूजीलैंड बनाम भारत वनडे सीरीज 2026  न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है. दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए थे, कोहली ने उस सीरीज में अपने वनडे करियर के 15,000 रन पूरे किए और रोहित ने 12,000 रन पूरे किए. न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. भारतीय समयनुसार ये मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा. यानी अगले 30 दिनों के अंदर विराट-रोहित फिर एक्शन में होंगे. यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Oct 5, 2026 - 08:30
 0
अगले 30 दिन में टीम इंडिया खेलेगी 11 मैच, फिर एक्शन में होंगे विराट-रोहित; देखें शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खत्म होने के साथ अब कई फैंस को उस मैच का इंतजार है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखेंगे. दोनों दिग्गज अब भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलते हैं, उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. हालांकि अक्टूबर में भारत का कोई वनडे नहीं है, लेकिन इंतजार ज्यादा नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अगले 30 दिनों में दोनों फिर से खेलते हुए नजर आएंगे.

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि अब नॉनस्टॉप क्रिकेट होगा. अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार, 6 अक्टूबर से होगी. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, यहीं पर विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले मैच में खेलेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम का अगले 30 दिनों का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

  • पहला टी20- 6 अक्टूबर (लखनऊ)
  • दूसरा टी20- 9 अक्टूबर (रांची)
  • तीसरा टी20- 11 अक्टूबर (इंदौर)
  • चौथा टी20- 14 अक्टूबर (हैदराबाद)
  • पांचवां टी20- 17 अक्टूबर (बेंगलुरु)

न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज

  • पहला टी20- 22 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
  • दूसरा टी20- 24 अक्टूबर (क्राइस्टचर्च)
  • तीसरा टी20- 27 अक्टूबर (वेलिंग्टन)
  • चौथा टी20- 30 अक्टूबर (ऑकलैंड)
  • पांचवां टी20- 01 नवंबर (हैमिल्टन)

न्यूजीलैंड बनाम भारत वनडे सीरीज 2026 

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जो विराट कोहली और रोहित शर्मा फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है. दोनों दिग्गज वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए थे, कोहली ने उस सीरीज में अपने वनडे करियर के 15,000 रन पूरे किए और रोहित ने 12,000 रन पूरे किए.

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. भारतीय समयनुसार ये मैच सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे होगा. यानी अगले 30 दिनों के अंदर विराट-रोहित फिर एक्शन में होंगे.

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का बेटा बना दिल्ली का कप्तान, 18 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow